Rajeev Tomar
484 views 3 months ago
*जनपद सहारनपुर।।* *वसी हत्याकांड: न्याय न मिलने पर भाकियू (तोमर) ने फूंका बिगुल, 13 मई को मेरठ SSP कार्यालय पर होगी महापंचायत,,,चौधरी संजीव तोमर* *सहारनपुर।* दिल्ली रोड स्थित राघव रेजिडेंसी ग्रीन पार्क में 'भारतीय किसान यूनियन (तोमर)' की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेरठ के चर्चित वसी हत्याकांड को लेकर संगठन ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने एलान किया कि वसी को न्याय दिलाने के लिए आगामी 13 मई को मेरठ SSP कार्यालय पर विशाल पंचायत की जाएगी। मीडिया से वार्ता करते हुए चौधरी संजीव तोमर ने मेरठ प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा: हत्या से पहले वसी ने थाना दौराला के दरोगा दिगंबर को फोन कर अपनी जान का खतरा बताया था और पुलिस बल मांगा था, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वसी अस्पताल में 6 घंटे तक जीवित रहा, लेकिन प्रशासन ने उसके 'मजिस्ट्रेट बयान' दर्ज करने की जहमत नहीं उठाई। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी अदनान और शैजान अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि संगठन ने 7 दिन पहले CO दौराला को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, परंतु प्रशासन ने अभी तक वार्ता करना भी उचित नहीं समझा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, संगठन पीछे नहीं हटेगा। इस आपातकालीन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, युवा प्रदेश अध्यक्ष रहीस मलिक, युवा जिला अध्यक्ष सौरव त्यागी, जिला अध्यक्ष योगेंद्र तोमर, और किसान मजदूर मोर्चा के जिला अध्यक्ष राव सलीम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #🆕 ताजा अपडेट
9 likes
15 shares

More like this