Harish Verma
492 views 3 months ago
भारतीय सरकार की 100% स्वामित्व वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), जो संचार मंत्रालय के डाक विभाग के अधीन है, ने आज स्वयं सहायता समूह (Self Help Group, SHG) सेविंग्स अकाउंट शुरू करने की घोषणा की है। यह अकाउंट ग्रामीण भारत में महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस लॉन्च के बारे में आईपीपीबी के सीईओ आर विश्वेश्वरन ने कहा, ‘आईपीपीबी में हमारा मिशन हर भारतीय के लिए बैंकिंग को आसान, सुलभ और समावेशी बनाना है। एसएचजी सेविंग्स अकाउंट महिला नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों को एक विश्वसनीय और किफायती बैंकिंग सॉल्यूशन दे करके उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। अपने डोरस्टेप बैंकिंग मॉडल और डिजिटल बुनियादी ढांचे का फायदा उठाकर, हमारा लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था में अधिक सक्रिय रूप से भाग लेने और सतत आर्थिक विकास को गति देने में सक्षम बनाना है।’ #news
11 likes
15 shares

More like this