Bardani Digital
माँ 12 घंटे तक पेड़ पर बैठी रही, अपने इकलौते बेटे को गोद में थामे... असम बाढ़ की दिल दहला देने वाली कहानी ! जब चारों तरफ़ सिर्फ़ पानी ही पानी था, तब एक माँ ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए पूरी रात पेड़ की एक डाल को कसकर पकड़े रखा। न खाने को कुछ था, न पीने का पानी, और न ही मदद की कोई उम्मीद। असम के शिवसागर ज़िले की रहने वाली रेखामोनी गोगोई ने अपने छोटे बेटे को सीने से लगाकर रखा और लगभग 12 घंटे तक संघर्ष किया। उन्होंने अपने इकलौते बेटे को बचाने की लड़ाई में हार नहीं मानी; यह बेटा उन्हें शादी के 12 साल बाद मिला था। इस दौरान, भूख से बेहाल उनके मासूम बेटे ने कहा, "माँ, अगर कुछ और नहीं है, तो मैं पेड़ की पत्तियाँ खा लूँगा।" सुबह SDRF की टीम ने माँ, बेटे और दूसरी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना सिर्फ़ बाढ़ की त्रासदी नहीं, बल्कि एक माँ के अटूट साहस, ममता और बहादुरी की मिसाल बन गई है। इस माँ के साहस को सलाम ! अगर आप भी मानते हैं कि माँ से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता, तो
#🌊भयानक बाढ़ ने ली 75 लोगों की जान 😨 #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #⛈️17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 🚨 #🙏गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 🌺🪔