एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-12.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न
वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
हरियाली अमावस्या पर करें इस लेख में आगे बताये मंत्रों का जाप, पितृ दोष का होगा शमन्
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................12.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर..................................... श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष........................................... .कृष्ण
तिथि..अमावस्या. रात्रि.11.07 तक/प्रतिपदा
वार.......................................... बुधवार नक्षत्र.........पुष्य. प्रातः 8.00 तक / अश्लेषा
चंद्र राशि................ कर्क. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग....व्यतिपात्. सायं. 3.25 तक / वरीयान
करण.............चतुष्पद. अपरा. 12.27 तक
करण..... नाग. रात्रि. 11.07 तक / किंस्तुघ्न
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.04.43 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.07.55 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.03.12
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.57.14
चंद्रोदय.....................06.36.09 AM पर
चंद्रास्त......................07.01.25 PM पर
राहुकाल.....अपरा. 12.36 से 2.14(अशुभ)
यमघंट........... प्रातः 7.43 से 9.21(त्याज्य)
गुलिक..प्रातः 10.58 से 12.36(शुभे त्याज्य)
अभिजित..... मध्या.12.10 से 1.02(अशुभ)
पंचक........................................ नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)...................आज है
दिशाशूल.............................. उत्तर दिशा
दोष परिहार..... तिल का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष...................................नहीं है
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष.................. हरियाली अमावस्या
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष....................देवपितृ अमावस्या
दिन विशेष.......................विश्व युवा दिवस
दिन विशेष..................... विश्व हाथी दिवस
खगोलीय......आर्द्रायां भौम रात्रि. 10.34 पर
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
खगोलीय........... सूर्यग्रहण (भारत में नहीं है)
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)...................................नहीं है
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................................. नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग................................ नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................13.08.2026
तिथि...........श्रावण शुक्ला प्रतिपदा गुरुवार
व्रत विशेष...........................नक्त व्रतारंभ
अन्य व्रत्........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष.................................. नहीं है
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष................. विश्व अंगदान दिवस
दिन विशेष.............. अंतराष्ट्रीय खब्बू दिवस
खगोलीय........... सूर्यग्रहण (भारत में नहीं है)
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा).................................. नहीं है
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग.............................. नहीं है
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
लाभ.................प्रातः 6.05 से 7.43 तक
अमृत................प्रातः 7.43 से 9.21 तक
शुभ..............पूर्वा. 10.58 से 12.36 तक
चंचल.............अपरा. 3.52 से 5.30 तक
लाभ.................सायं. 5.30 से 7.08 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ..................रात्रि. 8.30 से 9.52 तक
अमृत..............रात्रि. 9.52 से 11.14 तक
चंचल..... रात्रि. 11.14 से 12.37 AM तक
लाभ.... रात्रि. 3.21 AM से 4.43 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
08.00 AM तक..........पुष्य....4.......डा
01.28 PM तक..... अश्लेषा....1...... डी
07.00 PM तक..... अश्लेषा....2........डू
12.32 AM तक......अश्लेषा....3....... डे
उपरांत रात्रि तक..... अश्लेषा....4.......डो
_______राशि कर्क - पाया रजत्________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
हरियाली अमावस्या पर करें इस लेख में आगे बताये मंत्रों का जाप, पितृ दोष का होगा शमन्
ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष लग जाए तो उसे जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप हरियाली अमावस्या पर पितृ दोष निवारण हेतु बताये गये कार्य कर सकते हैं। यह तिथि भगवान शिव के साथ-साथ पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी शुभ मानी गई है।
मानी जाती है यह तिथि।
हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को एक महत्वपूर्ण तिथि के रूप में देखा जाता है। वहीं, सावन में आने वाली अमावस्या का महत्व और भी बढ़ जाता है। अमावस्या तिथि को पितृ दोष निवारण के लिए भी बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप सावन में आने वाली हरियाली अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
हरियाली अमावस्या के दिन पीपल का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही पितृदोष से भी मुक्ति मिल सकती है। आप पीपल को किसी खुले स्थान या फिर जंगल आदि में भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही पितृ दोष से मुक्ति के लिए आप अमावस्या तिथि के दिन काले तिल का दान भी कर सकते हैं।
पितृ दोष निवारण मंत्र
ॐ पितृ देवतायै नम:
ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात्
ओम सर्व पितृ देवताभ्यो नमः प्रथम पितृ नारायण नमः नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
हरियाली अमावस्या पर आप इन मंत्रों का जाप 108 बार कर सकते हैं। इसके साथ ही पितृ दोष से मुक्ति के लिए इन मंत्रों का जाप रोजाना भी किया जा सकता है।
पितृ दोष से मुक्ति के लिए हरियाली अमावस्या पर शिव जी के मंत्रों का जाप करने से भी काफी लाभ मिल सकता है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्
महामृत्युंजय मंत्र - ॐ त्र्यम्बकं स्यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
गायत्री मंत्र
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। नौकरी बदलना मददगार साबित होगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र जैसे कि मार्केटिंग वग़ैरह में जा सकते हैं, जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। रोमानी गाने, महकती मोमबत्तियाँ, लज़ीज़ खाना और पेय - यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। जीवनसाथी से निकटता आज आपको ख़ुशी देगी।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज परिवार के इलाज से जुड़े ख़र्चों में इज़ाफ़े को नकारा नहीं जा सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना नामुमकिन है। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। दिन अच्छा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर करें । इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। संभव है कि आज आपकी आँखें किसी से चार हो जाएँ- अगर आप अपने सामाजिक दायरे में उठेंगे-बैठेंगे तो। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। घरेलू काम-काज निपटाने में बच्चे मदद करेंगे। खाली वक़्त में उन्हें ऐसे काम करने के लिए उत्साहित करें। कोई आपको दिल से सराहेगा। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। आपको उन्हें अपनी मेहनत से हक़ीक़त में बदलने की ज़रूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूल मंत्र है। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए ख़ुद को शांत रखें। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
अभी तक आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। क़िलेबंदी वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा अपनी सुरक्षा की चिंता करना आपके शारीरिक और मानसिक विकास को रोक देंगे। यह आदत आपको चिड़चिड़ा और बेचैन इंसान बना सकती है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज नकुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। आज किए गए निवेश काफ़ी फ़ायदेमन्द साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज ज़िंदगी का भरपूर आनंद उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग़ को बेहतर बनाता है। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________