Tv News Journalist Zonal Bureau
581 views • 3 days ago
न्यूज़ हेडिंग
फरीदाबाद में स्कूल के अंदर महिला टीचर की बेरहमी से हत्या, नकाबपोश आरोपी ने चाकू से किए कई वार; CCTV में कैद वारदात
फरीदाबाद के सिकरोना गांव स्थित एक निजी स्कूल में सोमवार को दिनदहाड़े महिला टीचर की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक स्कूल में चेहरा ढककर पहुंचा और महिला टीचर संध्या पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना स्कूल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान कोट गांव निवासी 21 वर्षीय अमित के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, वारदात के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब दो साल पहले संध्या के गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ता था और तभी से दोनों की जान-पहचान थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी कथित तौर पर संध्या का पीछा करता था। कुछ दिन पहले महिला टीचर ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस को आशंका है कि इसी मामले को लेकर आरोपी ने बदला लेने की नीयत से हत्या की।
घटना के समय संध्या स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंची थीं, तभी आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। मदद के लिए चीखने और भागने की कोशिश के बावजूद आरोपी लगातार वार करता रहा। स्कूल प्रशासन ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चाकू दिखाकर वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने घायल संध्या को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Faridabad Teacher Murder, Faridabad Crime News, Teacher Murder, Haryana Crime News, School Teacher Murder, Faridabad Murder Case, CCTV Murder Video, Crime News, Haryana News, Teacher Murder Case, महिला टीचर हत्या, फरीदाबाद हत्या, स्कूल में हत्या, हरियाणा क्राइम न्यूज
Faridabad Teacher Murder, Faridabad Crime News, Teacher Murder in School, Haryana Crime News, Faridabad Murder Case, School Teacher Murder, CCTV Murder Case, महिला टीचर की हत्या, फरीदाबाद क्राइम न्यूज, हरियाणा अपराध समाचार
#Faridabad #FaridabadCrime #TeacherMurder #HaryanaNews #CrimeNews #SchoolMurder #CCTVFootage #MurderCase #BreakingNews #HindiNews #moj_content #👫चैटरूम चिटचैट✨ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 todaynews 📰 #🔴 क्राइम अपडेट
14 likes
6 shares