#⛽CNG-पेट्रोल-डीजल महंगा, जानें आज के रेट💸 देश में महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रिटेल महंगाई (CPI) बढ़कर 3.8% और थोक महंगाई (WPI) पिछले 42 महीनों के रिकॉर्ड स्तर 8.3% पर पहुँच गई है। इसका सबसे बुरा असर दूध उत्पादों और ईंधन पर पड़ा है।
अमूल और मदर डेयरी जैसे ब्रांड्स द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, बाजार में पनीर ₹50/कि और दही ₹10रु किलो तक महंगा हो गया है। रसमलाई जैसी मिठाइयों के दाम बढ़ने से त्यौहारों की मिठास भी कड़वी हो गई है।
आज ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का बड़ा इजाफा हुआ है, जिससे माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन महंगा हो गया है।
खाने-पीने की चीजों में 4.2% की खाद्य महंगाई के कारण गरीब परिवारों की थाली से पोषण छीन रहा है। मध्यम वर्ग अपनी बचत खत्म होने और मजदूर बढ़ते किराए के कारण परेशान हैं।
लगातार बढ़ते दामों ने (दूध) के उत्पादों और परिवहन को आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है। प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए जनता अब "पेट काट" कर गुजारा करने को मजबूर है। #🆕 ताजा अपडेट


