Parmod Jain
883 views 3 months ago
विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। सरकार बनाने के लिए विधानसभा में 118 सीटों का बहुमत चाहिए होता है। TVK को अब दूसरी पार्टियों का भी समर्थन मिल गया है, जिससे वह इस आंकड़े तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायक TVK के समर्थन में आए हैं। CPI ने 2 विधायकों का समर्थन दिया। CPI(M) ने भी 2 विधायकों का समर्थन किया और VCK ने भी 2 विधायकों का समर्थन दे दिया है। कहां होगा शपथ ग्रहण? चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में विजय के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने इस समारोह का जिम्मा लिया है। इसी मंच से कल विजय थलापति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे। विजय के सामने क्या है चुनौतियां? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को जमीन पर उतारने की होगी। जनता को उनसे रोजगार, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और निवेश बढ़ाने जैसी बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि विजय की सरकार तमिलनाडु में नई राजनीतिक संस्कृति और नए प्रशासनिक मॉडल की शुरुआत कर सकती है। #तमिलनाडु
14 shares

More like this