अमेरिका में एयर शो हादसा: दो फाइटर जेट हवा में टकराए, ईरान ने कसा तंज
अमेरिका में एक एयर शो के दौरान बड़ा हादसा देखने को मिला, जब दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए। यह घटना मेमोरियल डे समारोह के दौरान हुई बताई जा रही है।
हादसे के वक्त EA-18G ग्रोलर जेट एयर शो में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी दोनों विमान अचानक टकरा गए। टक्कर के तुरंत बाद दोनों विमानों में मौजूद चार क्रू मेंबरों ने पैराशूट की मदद से सुरक्षित इजेक्ट कर लिया, जिससे उनकी जान बच गई।
अमेरिकी नौसेना के अनुसार, दोनों फाइटर जेट्स की कुल कीमत करीब 7 करोड़ डॉलर (लगभग 672 करोड़ रुपये) बताई जा रही है।
इस घटना के बाद ईरान की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा कि अमेरिका ऐसे ऑपरेशनों में तो सफल हो सकता है, लेकिन वास्तविक युद्ध में नहीं।
गौरतलब है कि इससे पहले 2018 में भी अमेरिका में एक एयर शो के दौरान एक ग्लाइडर दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई थी।
#America #AirShow #JetCrash #BreakingNews #USNavy #IranReaction #WorldNews #LatestNews #MilitaryNews #ViralNews #✈️एयर शो के दौरान बड़ा विमान हादसा 😨 #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट


