सुल्तानपुर में कार-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत #📢शेयरचैट अपडेट्स
सुल्तानपुर के थाना बंधुआ कला क्षेत्र में रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अलीगंज-धम्मौर मार्ग पर स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में राजाराम प्रजापति और सिकंदर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
00:33

