#📿संतवाणी 🗣️ लोग सोचते हैं कि मन को काबू करना पड़ेगा। लेकिन मन तभी हावी होता है, जब हम अपनी असली पहचान भूल जाते हैं। जैसे ही स्मृति आती है— "मैं शांत, शक्तिशाली आत्मा हूँ," मन स्वयं शांत होने लगता है। जब भी क्रोध आए... चिंता आए... या व्यर्थ विचार चलने लगें... मन से लड़िए मत। बस एक क्षण रुककर स्वयं को याद दिलाइए— "मैं मालिक आत्मा हूँ। मन मेरा सेवक है।" यही एक स्मृति मन की दिशा बदल देती है। दिन में कई बार आत्मस्वरूप में स्थित होने का अभ्यास कीजिए। धीरे-धीरे मन का प्रभाव कम होगा और आपकी आंतरिक शक्ति बढ़ती जाएगी।
11 likes
17 shares

More like this