Rajeev Tomar
*मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग,,,,*
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश प्रभारी *अजय त्यागी* के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने *13 अगस्त 2026* को एसडीएम सदर, मुजफ्फरनगर को ज्ञापन सौंपा। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #उत्तर प्रदेश अपडेट #उत्तर प्रदेश अपडेट न्यूज़
ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही अनियमितताओं का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि दलालों द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत लेकर बने हुए मकानों को भी पास कराया जा रहा है।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आरोप लगाया कि इन अनियमितताओं के कारण गरीब और बेसहारा लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही, मुजफ्फरनगर विकास भवन में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होने की बात भी कही गई।
इस अवसर पर *मंडल उपाध्यक्ष साजिद अल्वी, सद्दाम चौधरी, अरुण कश्यप, नौशाद अल्वी, अली मोहम्मद और अमन* सहित कई लोग मौजूद रहे।।