रिश्ते बहुत नाज़ुक होते हैं, इन्हें संभालने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं, समझदारी और भरोसा भी जरूरी होता है। अक्सर हम दूसरों की बातों में आकर अपने ही रिश्तों पर शक करने लगते हैं, और यही सबसे बड़ी गलती होती है। जो रिश्ता आपके दिल से जुड़ा होता है, वो किसी तीसरे की बातों से नहीं टूटना चाहिए। क्योंकि जो लोग बाहर से बोलते हैं, उन्हें आपके रिश्ते की सच्चाई और गहराई का अंदाज़ा नहीं होता।
हर रिश्ता समय और विश्वास से मजबूत बनता है, और अगर आप हर बात पर दूसरों की राय को महत्व देंगे, तो धीरे-धीरे वो रिश्ता कमजोर पड़ने लगेगा। इसलिए जरूरी है कि अपने रिश्तों को खुद समझें, खुद संभालें और दूसरों की बातों को सिर्फ सुनें, उन पर आंख बंद करके विश्वास न करें।
याद रखिए, सच्चे रिश्ते वही होते हैं जो हर परिस्थिति में साथ निभाते हैं, ना कि दूसरों की बातों से टूट जाते हैं। अपने लोगों पर भरोसा रखिए, क्योंकि रिश्ते अपने होते हैं, दूसरों के नहीं🌹💐🙏
#🤗जया किशोरी जी🕉️


