Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳 क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को विंबलडन के रॉयल बॉक्स में देखे गए। मेंस सिंगल सेमीफाइनल के दौरान जैसे ही कैमरा स्टैंड्स में बैठे सचिन पर गया, कमेंटेटर ने उन्हें "शायद अब तक का सबसे महान बल्लेबाज" बताया। यह सुनते ही फैंस का उत्साह भी बढ़ गया।
सचिन ऑल इंग्लैंड क्लब में ब्रिटिश खिलाड़ी आर्थर फेरी और फ्रेंच ओपन चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच मुकाबले का लुत्फ उठाते नजर आए। इस दौरान उनके साथ वाइफ अंजलि भी मौजूद थीं, साथ ही उनके पीछे वेस्टइंडीज के महान पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रायन लारा भी बैठे थे. हालांकि, यह सचिन की विंबलडन में पहली मौजूदगी नहीं थी। इससे पहले भी वे एक बार विंबलडन के रॉयल बॉक्स का हिस्सा रह चुके हैं.
#sachintendulkar #wimbledon #royalbox #tennis #SportsNews #Newsgenix