Newsgenix
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स दक्षिणी दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच अराजक तत्व भी लगातार पहुंच रहे हैं। ऐसे ही असामाजिक तत्वों ने बदरपुर बॉर्डर पर रोके जाने पर भागने की कोशिश की। तलाशी में उनके पास से देसी पिस्टल व बटनदार चाकू बरामद हुआ।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने बल्लभगढ़ निवासी नवीन वत्स उर्फ चिन्नू व सौरभ गोस्वामी उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, बदरपुर बॉर्डर पर टीम ने 23 जुलाई की रात एक काली हीरो स्प्लेंडर बाइक (एचआर 29 बीएच 6838) पर बिना हेलमेट के सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की। पर उन्हें दबोच लिया गया।
#Newsgenix #DelhiPolice