अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस
मातृ दिवस प्रत्येक वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। मां को खुशियाँ और सम्मान देने के लिए पूरी ज़िंदगी भी कम होती है। फिर भी विश्व में मां के सम्मान में मातृ दिवस मनाया जाता है। मातृ दिवस विश्व के अलग – अलग भागों में अलग – अलग तरीकों से मनाया जाता है। हालांकि भारत के कुछ भागों में इसे 19 अगस्त को भी मनाया जाता है, परन्तु अधिक महत्ता अमरीकी आधार पर मनाए जाने वाले मातृ दिवस की है, अमेरिका में यह दिन इतना महत्त्वपूर्ण है कि यह एकदम से उत्सव की तरह मनाया जाता है। मातृदिवस का इतिहास सदियों पुराना एवं प्राचीन है। यूनान में बसंत ऋतु के आगमन पर रिहा परमेश्वर की मां को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता था। 16वीं सदी में इंग्लैण्ड का ईसाई समुदाय ईशु की मां मदर मेरी को सम्मानित करने के लिए यह त्योहार मनाने लगा। `मदर्स डे’ मनाने का मूल कारण समस्त माओं को सम्मान देना और एक शिशु के उत्थान में उसकी महान भूमिका को सलाम करना है। मातृ दिवस की घोषणा सबसे पहले अमरीकी राष्ट्रपति वूडरो विलसन ने 8 मई, 1914 को लिया। 8 मई, 1914 में अन्ना की कठिन मेहनत के बाद तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने और मां के सम्मान में एक दिन के अवकाश की सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने मई माह के दूसरे रविवार को इस संबंध में एक संयुक्त प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये। अमरीकी राष्ट्रपति वूडरो विलसन ने 8 मई, 1914 को लिया। 8 मई, 1914 में अन्ना की कठिन मेहनत के बाद तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाने और मां के सम्मान में एक दिन के अवकाश की सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने मई माह के दूसरे रविवार को इस संबंध में एक संयुक्त प्रस्ताव पर वैसे भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, यूनान, इटली, जापान, ब्रिटेन, फ्रांस, तुर्की आदि कई देशों में मातृ दिवस मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। जबकि पाकिस्तान, बहरीन, मलेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मातृ दिवस दस मई को होता है। #शुभ कामनाएँ 🙏


