Amit Sah
921 views 3 months ago
नवगछिया अंतर्गत खरीक के कठेला गाँव में बीते दिन कठेला निवासी श्री विजय मोदी जी के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार की अपराधियों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर नि.र्मम ह.त्या कर दी गई थी। आज हम शोकाकुल परिवार से मिले और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय से बात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को अपनी ओर से तत्काल ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। जनता ने जिन पर भरोसा कर सत्ता सौंपी, अब वही लोग कानून व्यवस्था संभालने में असफल दिखाई दे रहे हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाते रहेंगे। 🙏 #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
13 shares

More like this