Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ राम मंदिर परिसर में चंपत राय की हुकूमत अब भी बरकरार है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रस्ट से बाहर होने के बाद भी वीआईपी पास बांटने में चंपत राय का ही सिक्का चल रहा है। मंदिर के 1800 करोड़ का फंड जिन बैंक अकाउंट में है, उन्हें भी उनके खास लोग संभाल रहे हैं।
ऐसा तब है, जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद चंपत राय 26 जून को महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके हैं। 6 जुलाई को उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो चुका है।
मामले की जांच कर रही एसआईटी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में चंपत राय को 'सेफ एग्जिट' दे दिया है।
6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की अहम बैठक में बैंक खातों के संचालन के लिए 3 लोगों की कमेटी बनाई गई है। इसमें अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, इंजीनियर जगदीश आफले और सीए चंदन राय शामिल हैं। इनमें से दो नाम सीधे तौर पर चंपत राय के इशारे पर चलते हैं। क्योंकि, इन्हें चंपत राय की ही सिफारिश पर ट्रस्ट की मदद के लिए रखा गया था।
नियम के मुताबिक, इन तीनों के संयुक्त हस्ताक्षर के बिना बैंक से एक रुपए भी नहीं निकल सकता। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चंपत राय पद पर न रहकर भी ट्रस्ट की तिजोरी और वित्तीय फैसलों को पूरी तरह प्रभावित कर सकते हैं।
राम मंदिर में मंगल आरती, श्रृंगार आरती और शयन आरती के लिए फ्री वीआईपी पास जारी होते हैं। इसके लिए ट्रस्ट के जिम्मेदारों को विशेष डिजिटल आईडी दी जाती है।
26 जून को इस्तीफा देने वाले ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा की आईडी उसी दिन बंद कर दी गई थी। विशेष आमंत्रित सदस्य से हटाए गए गोपाल नागरकोटे की आईडी भी 7 जुलाई की सुबह बंद हो गई। लेकिन, चंपत राय की आईडी 9 जुलाई तक चल रही थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है।
• चंपत के 18 लोग पास जारी कर रहे : चंपत राय की अनुशंसा पर 18 सेवादारों को रखा गया था। इनकी आईडी चालू है और ये धड़ल्ले से वीआईपी पास जारी कर रहे हैं। इनमें सुबोध, मयंक चौहान, रास बिहारी, रजनीश, गजानन और उनका ड्राइवर बबलू तिवारी शामिल हैं।
• गोपाल के 14 लोग भी एक्टिव: पद से हटाए जा चुके गोपाल नागरकोटे की सिफारिश पर भी 14 लोगों को रखा गया था। इनकी आईडी भी एक्टिव है। हैरान करने वाली बात यह है कि इन 14 लोगों की आईडी तब जारी हुई थी, जब चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने गोपाल की सिफारिश पर हस्ताक्षर करने से साफ मना कर दिया था।
वीआईपी पास कोई भी जारी करें, दिक्कत क्या है?
SIT ने नहीं लिखा- टिन्नू यादव को अधिकार किसने दिए
#UttarPradesh #rammandir #ChampatRai #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #Newsgenix