Rajeev Tomar
521 views 2 months ago
*जनपद/ मुजफ्फरनगर* *कामहेड़ा बिजली घर पर भाकियू (तोमर) का हल्ला बोल, घंटों धूप में बैठे रहे अधिकारी* *मुजफ्फरनगर/कम्हेड़ा* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर कम्हेड़ा बिजली घर पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कई घंटों तक हंगामा जारी रहा।हंगामे की सूचना मिलते ही विभाग के जेई (JE) और एसडीओ (SDO) मौके पर पहुँचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन घंटों चली वार्ता के बावजूद जब कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो किसानों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित किसानों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एसडीओ को कई घंटों तक भीषण धूप में बैठाए रक्खा समाधान में देरी होते देख भाकियू (तोमर) के नेताओं ने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि यदि बिजली घर पर ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान विभाग के मुख्य कार्यालय चीफ ऑफिस) का घेराव कर वहाँ विशाल पंचायत करेंगे। जब तक लिखित आश्वासन और जमीनी स्तर पर सुधार नहीं दिखता, धरना समाप्त नहीं होगा। किसानों के बाद रुख और चेतावनी के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एसडीओ ने किसानों की मांगों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसानों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।संगठन ने पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में सुधार न होने पर आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। इस मौके पर शानू पहलवान कार्यकारणी तहसील अध्यक्ष, सोनू युवा जिला अध्यक्ष, सिराजुद्दीन, अजहर तुर्की,सुनील राठी,इरशाद, मेहरबान, नसीम, तसव्वर, हसीर मोनू धीमन, ज़ागम अली,अन्य उपस्थित रहे।। #BKUTOMAR #मुजफ्फरनगर जिला #किसान आंदोलन, मुजफ्फरनगर महापंचायत, नरेश टिकैत #भारतीय किसान यूनियन तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
19 likes
7 shares

More like this