Rajeev Tomar
2K views • 3 months ago
*जनपद मुजफ्फरनगर।।*
*बहादुरी की मिसाल: भाकियू (तोमर) नेता ने नहर में कूदकर बचाई महिला की जान, SSP ने किया सम्मानित*
*मुजफ्फरनगर।* जनपद में मानवता और साहस का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है, जहाँ अपनी जान की परवाह न करते हुए एक युवक ने नहर में डूब रही महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के युवा मंडल सचिव नौशाद राव के इस साहसिक कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।गृह क्लेश के चलते उठाया था आत्मघाती कदम प्राप्त जानकारी के अनुसार, खुजेड़ा निवासी एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर गृह क्लेश से परेशान होकर जटवाड़ा नहर पुल से मौत की नीयत से छलांग लगा दी थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण महिला डूबने लगी और मौके पर चीख-पुकार मच गई। उसी समय वहाँ से गुजर रहे भाकियू (तोमर) के युवा मंडल सचिव नौशाद राव की नजर डूबती महिला पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नौशाद ने अपनी जान का जोखिम उठाया और तत्काल नहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने डूबती हुई महिला को सुरक्षित किनारे पर पहुँचाया। समय रहते मिली इस मदद के कारण महिला की जान बच सकी।
नौशाद की इस बहादुरी की खबर जब पुलिस प्रशासन तक पहुँची, तो मुजफ्फरनगर एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा जी ने उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया। एसएसपी ने नौशाद के अदम्य साहस और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
वाजिद राजा✍🏻✍🏻✍🏻
#🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़ अपडेट #उत्तर प्रदेश अपडेट न्यूज़
34 likes
33 shares