आज अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) की शुभ वेला पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए और इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया..!!
परंपरा के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे..!!
अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पवित्र दिन माना जाता है, अक्षय का अर्थ होता है जो कभी खत्म न हो यानि इस दिन किए गए दान, पुण्य और शुभ कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता..!!
धार्मिक महत्व :~
• इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है.
• मान्यता है कि इस दिन सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था.
• महाभारत का लेखन आरंभ भी इसी दिन शुरू हुआ था.
• मां गंगा के अवतरण का दिन भी अक्षय तृतीया से जुड़ा माना जाता है.
आर्थिक और सामाजिक महत्व :~
• इस दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक है.
• बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय इत्यादि शुरू किए जा सकते हैं.
दान-पुण्य का महत्व :~
• अक्षय तृतीया पर अन्न, जल तथा वस्त्र इत्यादि का दान करना अत्यंत फलदाई माना जाता है.
• गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.
आध्यात्मिक संदेश :~
• यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्कर्म और दान कभी व्यर्थ नहीं जाते.
• साथ ही यह भी सिखाता है कि सच्ची समृद्धि सिर्फ धन में नहीं बल्कि अच्छे कर्म और संतोष में होती है..!!
#⚓अक्षय तृतीया⚓ #⚓हमारी परंपराएं⚓ #⚓भक्तिसागर⚓ #👁️ ठनठनिया-जंक्शन 👁️ #⚓ SELFISH-AGENDA ⚓


