Praveen Kumar Yadav
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मैं आप सभी सशक्त महिलाओं तथा युवतियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ.ऐसा बोला जाता है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत एक रैली के माध्यम से हुई थी.ऐसा बोला जाता है कि साल 1908 ई में न्यूयॉर्क में 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया था.इन महिलाओं की मांग थी कि नौकरी के कुछ घंटे कम करने के साथ ही सैलरी उनके काम के अनुसार दी जाए और उन्हें वोट देने का भी अधिकार मिले.इस रैली के बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहला महिला दिवस घोषित किया था जिसके बाद अन्य देशों ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निश्चय किया जिसके बाद 8 मार्च 1975 ई को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई.यह दिवस मनाने का एक ही उद्देश्य है कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिले.इस दिन महिलाओं के अधिकार के प्रति ध्यान दिलाने तथा उनको जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम,कैपेन भी आयोजित किये जाते हैं.हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनके खिलाफ होने वाले घरेलू अपराध या फिर किसी भी अपराध के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए ताकि महिलाए सशक्त और मजबूत बने.उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने वुमेन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है ताकि महिलाओं के ऊपर होने वाले अपराध मे कमी आये.वुमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 है.यह बात बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट जारी हो गई है।इस रिपोर्ट में महिला अपराध के मामलों में तेलगांना सबसे ऊपर है। महिलाए सशक्त और सुरक्षित रहे इसी उम्मीद के साथ मै एक बार फिर आप सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ.International Women Day🙏🙏🙏(एक नारी किसी भी समय कहीं भी कोई भी स्थिति का सामना बहादुरी से कर सकती है).My YouTube channel name is (Praveen Yadav Basic Knowledge).Please follow and subscribe my YouTube channel my sweet students and best wishes for UP Board Exam result 2026 my sweet students🧗🤱🧑🍼🧑🤝🧑
#🌞 Good Morning🌞 ##viral #🥰मोटिवेशन वीडियो #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #international women's day