Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने टीम इंडिया के साथ अपने पांच साल के सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ का आभार जताया। टी दिलीप ने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर का विशेष रूप से धन्यवाद दिया और रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर समेत कई कप्तानों के साथ काम करने के अनुभव को सम्मान की बात बताया।
अपने कार्यकाल के दौरान टी दिलीप भारतीय टीम के साथ ICC पुरुष T20 विश्व कप 2024 और 2026, ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2023 और 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। इसके अलावा भारत ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और ICC पुरुष वनडे विश्व कप 2023 में उपविजेता भी रहा। अपने संदेश के अंत में उन्होंने लिखा कि भारत का बैज पहनना उनके लिए गर्व की बात रही और यह सफर हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा।
#TeamIndia #TDilip #IndianCricket #Newsgenix #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳