Naman News
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #पुणे न्यूज #अमित ठाकरे #शिवसेना #पीएम मोदी
'महाराज के बगल में मोदी जी की फोटो क्यों?': पुणे पॉलिटेक्निक कॉलेज में अमित ठाकरे और MNS कार्यकर्ताओं का एक्शन! 🛑
महाराष्ट्र के पुणे स्थित शिवाजीनगर के गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता और राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के दौरे के दौरान बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। अमित ठाकरे कॉलेज में हॉस्टल की अव्यवस्था, मेस में खराब खाने और स्पोर्ट्स कोच न होने जैसी समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे थे।
इसी दौरान प्रिंसिपल कार्यालय में एक छात्र ने छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीरों के ठीक बगल में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर आपत्ति जताई। अमित ठाकरे ने तुरंत कहा कि "महाराज के बगल में फोटो न लगाएं" और मनसे कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की तस्वीर को वहां से उतरवा दिया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित ठाकरे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज या बाबासाहेब आंबेडकर के स्तर पर पीएम मोदी की तुलना नहीं की जा सकती और उनके बगल में राजनीतिक तस्वीर लगाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी गरमा-गर्मी बढ़ गई है।