Rajeev Tomar
4K views • 1 days ago
*उत्तराखंड ब्रेकिंग।।*
*डीजीपी कार्यालय का घेराव का ऐलान: प्रशासन में मचा हड़कंप, देर रात वार्ता के बाद स्थगित हुई भाकियू (तोमर) की महापंचायत*
*एसएसपी हरिद्वार और किसान नेताओं के बीच 40 मिनट चली बैठक के बाद किसानो ने देहरादून डीजीपी कि वार्ता के लिए राजधानी के लिए वार्ता के लिए किया कूच ।।*
*इकरा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और किसानों को राहत देने का मिला ठोस आश्वासन*
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा देहरादून स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय घेराव के ऐलान के बाद हरिद्वार और देहरादून पुलिस-प्रशासन में देर रात तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। दोनों जनपदों का शीर्ष पुलिस नेतृत्व आक्रोशित किसान नेताओं को मनाने में जुटा रहा। आखिरकार देर रात लगभग 11:30 बजे प्रशासनिक वार्ता के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने आज (28 जुलाई) को प्रस्तावित पंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया। प्रशासन और संगठन के बीच बनी सहमति के तहत किसान प्रतिनिधियों और शीर्ष अधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता का रास्ता साफ हुआ, जिसमें ज्ञापन में दर्ज मांगों के निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया गया है
एसएसपी हरिद्वार और भाकियू (तोमर) के प्रतिनिधिमंडल के बीच लगभग 40 मिनट तक चली वार्ता में सबसे प्रमुख मुद्दा बहुचर्चित इकरा हत्याकांड छाया रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी (नवनीत सिंह) ने मौके पर ही क्षेत्राधिकारी (CO) को निर्देश दिए कि इकरा के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसके साथ ही लक्सर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 0260 का संज्ञान लेते हुए गोलीबारी के आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए।किसानों को मिली बड़ी राहत, चेकिंग के नाम पर नहीं होगा उत्पीड़न
बैठक में किसानों से जुड़ी कई क्षेत्रीय समस्याओं पर भी सहमति बनी जनपद भर में किसानों की कृषि मोटरों की चोरी पर पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। चेकिंग के दौरान किसी भी किसान को बेवजह परेशान न किया जाए, इसके स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।स्थानीय स्तर पर प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मुलाकात के लिए देहरादून के लिए रवाना हो गया।
*इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेन्दर चौधरी, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास वालिया, यूपी प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक, जोध सिंह, मुशीर, समीर, और तौसीफ खान सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।*
#uttrakhand news🗞 #uttrakhand news #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #ताजा समाचार
37 likes
27 shares