Rajeev Tomar
529 views • 2 months ago
मुजफ्फरनगर।*
*आगामी 16 जून को होने वाले आंदोलन में पहुंचेंगे किया आव्हान,,,चौधरी संजीव तोमर*
16 जून को होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जनपद के मोरना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में देर रात एक किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।
जैसे-जैसे 16 जून की तारीख नजदीक आ रही है, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने पूरी तरह से कमर कस ली है। देर रात तक चली इस बड़ी पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं और किसानों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने आगामी 16 जून को होने वाले 'रेल रोको आंदोलन' को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का पुरजोर आव्हान किया पंचायत में मौजूद संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष जावेद ने कहा कि उनके गांव दौलतपुर से 16 जून को भारी संख्या में किसान और नौजवान इस रेल रोको आंदोलन में भाग लेने के लिए कूच करेंगे। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का पूरा भरोसा दिलाया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य महबूब बालियान, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर, लविश, मुकेश गुर्जर, साजिद अल्वी, शानू पहलवान, रिहान, मुजफ्फर, जग्गम अली और सोनू सहित भारी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #मुजफ्फरनगर जिला #भारतीय किसान यूनियन तोमर #खबरें
15 likes
10 shares