DAILY NEWS
1K views • 4 hours ago
बिहार के सहरसा जिले में एक ट्रेन में भीषण आग लग गई।सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा डेमू ट्रेन के इंजन में सोमवार की अहले सुबह भीषण आग लगने से सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि अपने बाद वाली बोगी को चपेट में ले लिया। इंजन सहित एक बोगी धू-धू कर जलकर खाक हो गया। घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
#🚆ट्रेन में आग लगने से मची अफरा-तफरी 😨 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट
9 likes
20 shares