सीआरपीएफ शौर्य दिवस पर मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन🙏 1965 में आज ही के दिन रण ऑफ कच्छ के सरदार पोस्ट पर सीआरपीएफ के रणबांकुरों ने अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और अटूट संकल्प का परिचय देते हुए दुश्मन के हर दुस्साहस को चूर-चूर कर दिया और इतिहास में शौर्य की अमिट गाथा अंकित कर दी। राष्ट्र की अस्मिता, सम्मान और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का यह बलिदान सदैव हम सबको प्रेरित करता रहेगा।🙏🏻 #CRPFValorDay #🇮🇳सीआरपीएफ🇮🇳स्थापना🇮🇳दिवस🇮🇳
12 likes
9 shares

More like this