माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के मार्गदर्शन में सेवा, संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प हम सभी का है।
भीषण गर्मी के इस दौर में हमारे स्वच्छता कर्मी गांवों और समुदायों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका यह योगदान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि जनस्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की एक महत्वपूर्ण सेवा है।
ऐसे समय में उनके प्रति सम्मान, सहयोग और मानवीय संवेदनशीलता प्रदर्शित करना हम सभी का दायित्व है। स्वच्छता के इन कर्मयोगियों के लिए स्वच्छ पेयजल, विश्राम की व्यवस्था और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मैं आप सभी से अपील करता हूँ की सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के इस भाव को और सशक्त बनाते हुए उन सभी स्वच्छता साथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करें, जो हर परिस्थिति में राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
#SwachhBharatMission #SBMG #ViksitBharat #JanBhagidari #SwachhataHiSeva #bjp gujarat #


