#🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट बिहार के भागलपुर में कोसी-सीमांचल को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु का 133 नंबर पाया का स्लैब रविवार देर रात टूटकर गंगा में गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। मरम्मत की तैयारी के बीच हुए इस हादसे के बाद अब पुल के लिए नए सिरे से विस्तृत प्राक्कलन तैयार किया जाएगा।
विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 133 के स्लैब का हिस्सा टूटकर गंगा नदी में गिरने से इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पूर्वी बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाली लाइफलाइन पुल पर आवागमन बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं। बताया गया है कि मरम्मत शुरू नहीं होने से बड़ा हादसा हुआ।
#Bihar #Bhagalpur #VikramshilaSetu #BridgeCollapse