HARDOI EXPRESS INDIA NEWS
ShareChat
click to see wallet page
@1194683559
1194683559
HARDOI EXPRESS INDIA NEWS
@1194683559
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
बैंक के 'बाबू' और मैनेजर की बढ़ी भूख: हरदोई में सरकारी योजना में 'कमीशन' का खेल! पीड़ित ने डीएम से की शिकायत हरदोई मुख्यमंत्री की 'युवा उद्यमी विकास योजना' युवाओं के सपने साकार करने के लिए है, लेकिन बैंक के कुछ मुलाजिमों ने इसे अपनी 'ऊपरी कमाई' का जरिया बना लिया है। ताजा मामला हरदोई के बेनीगंज इलाके का है, जहां बैंक ऑफ इंडिया की शुक्लापुर शाखा में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज आरोप लगा है।पीडित युवा अनुज कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बैंक मैनेजर और चपरासी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुज का कहना है कि उन्होंने अपना रोजगार शुरू करने के लिए लोन लिया था। पहली किस्त मिलते ही बैंक के 'साहबों' की नीयत डोल गई।जबरन FD और 'कमीशन': आरोप है कि पहली किस्त जारी करते वक्त ₹25,000 की जबरन FD बनवा दी गई। इतना ही नहीं, बैंक मैनेजर और चपरासी बबलू ने मिलकर लोन राशि का 15% (करीब 33,900) बतौर 'घूस' डकार लिया।अब दूसरी किस्त पर भी 'नजर': अब जब अनुज दूसरी किस्त लेने पहुंचे, तो उनसे ₹20,000 की अतिरिक्त रिश्वत मांगी जा रही है। पैसे न देने पर उनकी फाइल रोक दी गई है।शिकायतकर्ता ने एक और बड़ा खुलासा किया है। अनुज का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कागजों में हेराफेरी कर कई अपात्र लोगों को लोन बांट दिया है—ऐसे लोग जो असल में कोई बिजनेस ही नहीं कर रहे। वहीं दूसरी ओर, जो युवा वाकई में मेहनत करना चाहते हैं, उनसे अवैध वसूली की जा रही है।परेशान युवक ने अब सीधे प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। पत्र में मांग की गई है कि शाखा में स्वीकृत सभी फाइलों की विस्तृत जांच हो।लोन लेने वालों का 'फील्ड वेरिफिकेशन' कराया जाए कि बिजनेस चल भी रहा है या नहीं।रिश्वतखोर अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो ताकि किसी और युवा का भविष्य बर्बाद न हो #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
दबंग सर्किल इंचार्ज अनुराग की अवैध वसूली से खौफ़जदा हैं हैं सैकड़ों मीटर रीडर तेजस टूडे ब्यूरो #हरदोई जनपद में जहां एक ओर बिजली विभाग के अधिकारी हर रोज बड़ी कार्यवाही कर रहे हैं और बिजली चोरी पकड़ रहे हैं और एफ आई आर दर्ज करा रहे हैं तो वहीं उन्हीं के विभाग में अधीक्षण अभियंता की सह पर मीटर रीडरों के खलनायक कहे जाने वाले रीडिंग किंग और बिजली विभाग का माफिया अनुराग मिश्रा जो कि अपने सर्किल में सैकड़ों मीटर रीडरों को हर रोज़ प्रताड़ित कर फर्जी बिलिंग कराता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मीटर रीडर विपिन कुमार जो कि अतरौली क्षेत्र में रीडिंग का कार्य करते हैं और उन्होंने ने सर्किल इंचार्ज अनुराग मिश्रा पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह नौकरी से हटाने की धमकी देकर मुझसे भ्रष्टाचार कराया और बिजली बिल में हेराफेरी कर और रीडिंग आटोमैटिक करने जैसे व अन्य तरीकों से रीडिंग में हेरफेर कर रकम वसूल करने तथा बिल गलत करा कर ब्राउटिंग कराने जैसे खेल कर अवैध रूप से मोटी रकम वसूल करने का आरोप लगाया है विपिन का यह भी कहना है कि कुछ दिनों पहले मेरे मना करने पर मेरी आई डी बन्द कर दी गई जिससे मैं रीडिंग न कर सकूं और मुझे आसानी से चुपचाप हटाया जा सके साथ ही विपिन ने कहा कि मैं उनके भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बन सकता हूं तो वहीं खलनायक कहे जाने वाले रीडिंग किंग अनुराग के पास मल्लावां, संडीला क्षेत्र जो कि एक बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है जहां कमाई भी बड़े पैमाने पर आंकी जा रही है और अतरौली सहित अन्य बड़े ग्रामीण क्षेत्र हैं जिनमें सैकड़ों मीटर रीडर कार्य करते हैं और मीटर किंग उन सभी से वसूली कराता है और जो वसूली नहीं कर सकता उसे हटाकर फिर नये व्यक्ति को लाया जाता है। और अगर किसी का बिल ज्यादा हो तो मोटी रकम लेकर पुराने मीटर को हटवा कर बिना लैब टेस्टिंग के ही कबाड़ में फेंक कर नया मीटर लगा दिया जाता है साथ ही लाखों की धन राशि हजारों में चुपचाप समाप्त हो जाती है इसीलिए जानबूझ कर बिल गड़बड़ कराया जाता है और अधिकांश ग्रामीण शिक्षित न होने के कारण ऐसे माफिया के चक्कर में पड़ कर खलनायक को मोटी रकम देकर रफा-दफा करा लेते हैं हालांकि पूर्व में भी माफिया अनुराग के विरूद्ध बिजली विभाग के चीफ के आदेश पर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अवर अभियंताओं द्वारा एफ आई आर दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया था लेकिन बाद में रफा-दफा कर दिया गया। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार भ्रष्टाचार को समाप्त करने को लेकर दिन रात मेहनत कर रहे हैं तो वहीं बिजली विभाग के रीडिंग माफिया जनता को चूना लगाकर लाखों डकार गए। Government of UP UP Police UPPCL MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh PMO India #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - BREAKING NEWS हरदोई में मीटर रीडर पर अत्याचार! 0 5689 KHH  mmmm अनुराग मिश्रा बिजली विभाग का खलनायक बना सर्किल इंचार्ज BREAKING NEWS हरदोई में मीटर रीडर पर अत्याचार! 0 5689 KHH  mmmm अनुराग मिश्रा बिजली विभाग का खलनायक बना सर्किल इंचार्ज - ShareChat
LPG संकट के बीच बड़ी खुशखबरी! अब सिर्फ ढाई दिन में घर आएगा गैस सिलेंडर, सरकार ने दी गारंटी ईरान-अमेरिका तनाव के बीच गैस की किल्लत ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध की आहट ने भारत के रसोई घरों तक दस्तक दे दी है। देश में एलपीजी (LPG) का संकट गहराता देख कई शहरों में हड़कंप मचा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि सप्लाई न होने की वजह से कई जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट्स बंद करने पड़े हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस बीच सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए आश्वासन दिया है कि सिलेंडर की कमी नहीं होने दी जाएगी। ढाई दिन में मिलेगा सिलेंडर, पैनिक बुकिंग से बचें पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि बुकिंग के महज ढाई दिन के भीतर सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंच जाएगा। सरकार ने लोगों से पुरजोर अपील की है कि वे घबराहट में आकर बेवजह सिलेंडर बुक न करें और न ही इनका स्टॉक जमा करें। सरकार के मुताबिक, देश में एलपीजी के उत्पादन में 25 फीसदी तक की तेजी लाई गई है, ताकि मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बना रहे। होर्मुज की खाड़ी से सप्लाई और सरकार के कदम पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एंड ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत अपनी जरूरत का 60 फीसदी एलपीजी आयात करता है, जिसका 90 फीसदी हिस्सा होर्मुज की खाड़ी से आता है। युद्ध के कारण यह रूट प्रभावित हुआ है। इससे निपटने के लिए 8 मार्च को सभी रिफाइनरीज को आदेश दिया गया कि वे एलपीजी का उत्पादन अधिकतम स्तर पर ले जाएं। फिलहाल अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर नॉन-डोमेस्टिक गैस दी जा रही है। कीमतों का गणित: दुनिया में महंगी, भारत में राहत कीमतों पर बात करते हुए सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जुलाई 2023 से एलपीजी के दाम 41 फीसदी तक बढ़े हैं, लेकिन भारत में उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए कीमतों में काफी कमी आई है। दिल्ली में सिलेंडर की कीमत फिलहाल 913 रुपये है (60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद)। वहीं, उज्ज्वला योजना के तहत यह 613 रुपये में मिल रहा है। सरकार कीमतों का एक बड़ा बोझ खुद उठा रही है ताकि आम आदमी की जेब पर ज्यादा असर न पड़े। नेचुरल गैस और नए इंतजाम देश में नेचुरल गैस की रोजाना खपत 189 मिलियन एमएससीएमडी है, जिसमें से करीब आधी घरेलू स्तर पर तैयार होती है। आयात में आई कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने वैकल्पिक रास्ते तलाश लिए हैं। गैस कंपनियों ने नए स्रोतों से कार्गो खरीदे हैं और दो बड़े एलएनजी (LNG) कार्गो भारत की ओर रवाना हो चुके हैं, जिससे जल्द ही सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - G   G - ShareChat
ओवरलोड गन्ना से भरे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,मौके पर मौत हो गई। पीलीभीत थाना न्यूरिया अन्तर्गत ओवरलोड से भरे गन्ने के ट्रक ने एक मासूम युवक की ली जान नदी देवहा जी के पुल पर एक ओवरलोड से भरे गन्ने के ट्रक ने युवक को कुचल दिया मौके पर ही युवक ने दम तोड दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा पुलिस आगे की कार्यवाही का आश्वासन दे रही है।हर प्रसाद सुबह पीलीभीत से अपने घर जा रहे थे रास्ते में ही देवहा जी के पुल पर वह अपनी साइड में ही चल रहे थे पीछे से आ रही ओवरलोड गन्ना से भरी ट्रक ने टक्कर मार दी ट्रक का नंबर यूपी 87 ए 9839 है हरप्रसाद की एक 4 साल की पुत्री थी और 7 साल का एक पुत्र था जिनके ऊपर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है ट्रक और लापरवाह ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की है संवाददाता चंद्रपाल #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
01:09
आधार अपडेट की अंतिम तारीख नजदीक, 10 साल पुराने आधार को अपडेट करना जरूरी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिन लोगों का आधार कार्ड बने हुए 10 साल या उससे अधिक समय हो गया है, वे अपने दस्तावेज़ और जानकारी को अपडेट कर लें, ताकि भविष्य में किसी सरकारी योजना, बैंकिंग सेवा या पहचान सत्यापन के दौरान कोई परेशानी न आए। सरकार ने लोगों को सुविधा देते हुए ऑनलाइन आधार अपडेट की सेवा को 14 जून 2026 तक मुफ्त रखा है। यानी इस तारीख तक नागरिक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज़ बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद इस सेवा के लिए शुल्क लिया जा सकता है। UIDAI के नियमों के अनुसार आधार कार्ड में कुछ जानकारियों को बदलने की सीमा भी तय है। आधार में नाम अधिकतम दो बार, जबकि जन्मतिथि और जेंडर जीवन में केवल एक बार ही बदले जा सकते हैं। वहीं पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारी दस्तावेज़ के आधार पर कई बार अपडेट कराई जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर आधार की जानकारी अपडेट रहने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल सिम और अन्य डिजिटल सत्यापन प्रक्रियाओं में आसानी होती है। इसी कारण UIDAI नागरिकों को सलाह दे रहा है कि जिनका आधार पुराना हो चुका है वे समय रहते उसे अपडेट करा लें, ताकि आगे किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। Hardoi express india News Digital नागरिकों से अपील करता है कि आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी को गंभीरता से लें और यदि आपके आधार को बने 10 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है, तो 14 जून 2026 से पहले इसे अपडेट करा लें। इससे आपकी पहचान से जुड़ी जानकारी सही और सुरक्षित बनी रहेगी। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - आधार अपडेट फ्री सरकार पारस १४ जून २०२६ तक AADHAAR myAADHAAR १० साल पुराना आधार अपडेट करें आधार अपडेट फ्री सरकार पारस १४ जून २०२६ तक AADHAAR myAADHAAR १० साल पुराना आधार अपडेट करें - ShareChat
तमंचे के साथ युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस जुटी पहचान में शाहजहांपुर तिलहर थाना क्षेत्र में अवैध तमंचे के साथ दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दो युवक तमंचा पकड़े हुए उसकी नाल खोलते नजर आ रहे हैं, जबकि तीसरा युवक उनका वीडियो बनाता दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाते समय एक युवक यह भी कहता सुनाई देता है कि वीडियो बन रहा है, लेकिन दूसरा युवक इस पर ध्यान नहीं देता। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वायरल वीडियो कितने दिन पुराना है। गौरतलब है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके प्रदर्शन के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने निगोही थाना क्षेत्र में अवैध तमंचा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया था। इसके बावजूद अवैध हथियारों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। कई युवक हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं, जो बाद में वायरल हो जाते हैं। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
00:12
बीआरसी कार्यालय परिसर चारों ओर से गंदगी में तब्दील जिम्मेदारों की लापरवाही स्वच्छता अभियान को लगा रही पलीता हरदोई अहिरोरी- केंद्र राज्य सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद स्वच्छता अभियान को जिम्मेदार लगा रहे पलीता। जिले के विकासखंड अहिरोरी में बना बीआरसी कार्यालय परिसर चारों ओर से गंदगी में तब्दील हो गया है। सरकार द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान योजना धरातल पर धराशायी नजर आ रही है शिक्षा का मंदिर कहा जाने वाला बीआरसी कार्यालय चारों तरफ गंदगी से घिरा हुआ है बीआरसी कार्यालय प्रांगण देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि माहिनो से साफ सफाई नहीं हुई है केवल नाम मात्र की साफ सफाई की रस्म अदा की गई है। प्रांगण के आसपास बनी बाउंड्री वॉल उखड़ रही है तो कहीं टूटी तो कही गिरी पड़ी हुई है। इस सरकारी बिल्डिंग का प्लास्टर भी उखाड़ रहा है बीईओ के कार्यालय के सामने भी बिल्डिंग की स्थिति ठीक नहीं है। जमीनी हकीकत देखकर जुम्मेदारों पर सवाल उठना लाजिमी है उपरोक्त विषय पर बीएसए से जानकारी चाही उन्होंने मीटिंग का हवाला देकर बात में बात करने को कहा। मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी से फोन कॉल पर संपर्क नहीं हो सका। प्रधान सम्पादक अनन्तराम कुशवाहा #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
01:11
*सभी देश व प्रदेश वासियों को हरदोई एक्सप्रेस इंडिया न्यूज परिवार की ओर से रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं* *प्रधान सम्पादक अनन्तराम कुशवाहा - 9450975290* #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - हखोई एक्सप्रेसइंडियान्यूज़ HRRDOI EXPRESS NEWS | INDIA जनता को आवाज होला ज्महापव की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाए | प्रधान संपादक अनृन्त राम कुशवाहा हखोई एक्सप्रेसइंडियान्यूज़ HRRDOI EXPRESS NEWS | INDIA जनता को आवाज होला ज्महापव की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाए | प्रधान संपादक अनृन्त राम कुशवाहा - ShareChat
सभी देश व प्रदेश वासियों को हरदोई एक्सप्रेस इंडिया न्यूज परिवार की ओर से रंगों के पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - HRRDOI ERPRESS NEWS INDIA जनता को आवाज़ हरदोई एक्सप्रेस इंडिया न्यूज चेनल की ओर से सभी देश [ अनन्तराम कुशवाहा दीपक राजपूत व प्रदेश वासियों को मुख्य सम्पादक उप सम्पादक తత हार्दिक @ಊ೧೧೦' 0000 की शुभकामनाए देवकुमार अश्वनी त्रिवेदी आशीष वर्मा विनय शर्मा जगतपाल राठौर सहायक जिला ब्यूरो न्यूज एडिटर मंडल ब्यूरो संवाददाता मंडल ब्यूरो क्राइम HRRDOI ERPRESS NEWS INDIA जनता को आवाज़ हरदोई एक्सप्रेस इंडिया न्यूज चेनल की ओर से सभी देश [ अनन्तराम कुशवाहा दीपक राजपूत व प्रदेश वासियों को मुख्य सम्पादक उप सम्पादक తత हार्दिक @ಊ೧೧೦' 0000 की शुभकामनाए देवकुमार अश्वनी त्रिवेदी आशीष वर्मा विनय शर्मा जगतपाल राठौर सहायक जिला ब्यूरो न्यूज एडिटर मंडल ब्यूरो संवाददाता मंडल ब्यूरो क्राइम - ShareChat
UP में खून की होली : बेटा बना ऐसा शैतान, माता-पिता बहन और दादी की काट दी गर्दन उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। जहां एक परिवार का लाड़ला बेटा ऐसा शेतान बना कि उसने अपने माता-पिता, बहन और दादी को बेरहमी से मार डाला। परिवार में बेटे ने खेली खून की होली होली की खुशियों का फेस्टिवल है, जहां लोग दुश्मन को भी रंग लगाकर गलेलगाते हैं। इसी त्यौरहार के जश्न से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक कलयुगी बेटे ने ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया है कि लोग उसे कसाई से ज्यादा खतरनाक बता रहे हैं। आरोपी के सिर पर ऐसा शैतान सवार हुआ कि उसने अपने ही माता-पिता, बहन और दादी की हत्या कर दी। जब भाई बचाने आया तो आरोपी ने उसको भी घायल कर दिया। बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने क्षेत्र में पसरा मातम दरअसल, यह दिल दहला देने वाली वारदात बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने क्षेत्र में के बसंतपुर ऊदल गांव की है। जहां 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात निरंकार नाम के युवक ने अपने पूरे परिवार को नींद में कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी का परिवार से जमीन और गहने के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह पैसों की हवस में ऐसा हैवान बन जाएगा कि इतना क्रूर कातिल बन जाए। इलाके में दहशत का माहौल इस घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। खबर लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और चारों शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। मृतकों की पहचान पिता बदलू राम, मां संजू देवी, बहन पार्वती और दादी सिताला के रूप में हुई है। जबकि घायल बड़ा भाई गुरुदेव है, जिसका इलाज चल रहाहै। पूरे परिवार को नींद में ही उतारा मौत के घाट पुलिस ने पूछताछ के बाद पता किया आरोपी का कुछ दिनों से परिवार से पैसों को लेकर विवाद था। घटना वाली रात भी सभी से लड़ झगड़कर सोने चला गया था। लेकिन आधी रात के बाद वह उठा और कुल्हाड़ी से परिवार के एक सदस्यों की बारी बारी हमला करता गया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले उसने सभी को मौत की नींद सुला दिया था। जब भाई बचाने आया तो आरोपी उसको भी मारने के लिए हमला करने लगा। हालांकि भाई ने किसी तरह अपनी जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर दहल गए पड़ोसी बता दें कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहंचे, लेकिन सभी को मार डालने की धमकी देते हुए वह फरार हो गया। वहीं कुछ ही देर में ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हालांकि खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - हवस में कसाई बना बेटा नींद में काट डाली पूरे परिवार की गर्दन हवस में कसाई बना बेटा नींद में काट डाली पूरे परिवार की गर्दन - ShareChat