HARDOI EXPRESS INDIA NEWS
ShareChat
click to see wallet page
@1194683559
1194683559
HARDOI EXPRESS INDIA NEWS
@1194683559
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
14 साल पुराने चर्चित संडीला गैस रिसाव कांड में आखिरकार पीड़ितों को इंसाफ मिल गया है। जी हां, हरदोई की अपर सत्र न्यायाधीश कुसुम लता की अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में अपना अहम फैसला सुनाते हुए फैक्ट्री मालिक अमित कुमार श्रीवास्तव को दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 12 लाख 25 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।आपको बता दें कि यह दर्दनाक घटना 29 जनवरी 2011 की है, जब संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित अमित हाइड्रोकेमिकल इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री से आधी रात को जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। गैस रिसाव इतना खतरनाक था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और देखते ही देखते पांच लोगों की जान चली गई थी।इस हादसे में इंद्राणी, शैलेंद्र, मीरा, मोलहे और श्रीराम गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग भी इसकी चपेट में आए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए थे।लंबे समय तक चले इस मुकदमे के बाद अब अदालत के इस फैसले को पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ी राहत और न्याय की जीत के रूप में देखा जा रहा है।फिलहाल, इस फैसले के बाद यह संदेश भी साफ है कि लापरवाही और कानून के उल्लंघन के मामलों में दोषियों को देर से ही सही, लेकिन सजा जरूर मिलती है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - HARDOI EXPRESS INDIA NEWS जनता की आवाज़ कांस्टेबलविशाल चौहान मानवेन्द्सिंह अमितकुमारश्रीवास्तव शासकीय अधिवका पैरोकार दीषी HARDOI EXPRESS INDIA NEWS जनता की आवाज़ कांस्टेबलविशाल चौहान मानवेन्द्सिंह अमितकुमारश्रीवास्तव शासकीय अधिवका पैरोकार दीषी - ShareChat
मोबाइल पर बात बनी मौत का सबब,शक में अंधे पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या हरदोई में बिलग्राम थाना क्षेत्र के गनीपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया।जहां मोबाइल आज हर किसी की जिंदगी का हिस्सा है,वहीं इसी मोबाइल पर हुई बातचीत एक महिला की जान की दुश्मन बन गई।गुड़िया (31) के फोन पर बातचीत करना ही उसके लिए मौत का फरमान बन गया,जब उसके पति जितेंद्र का शक और गुस्सा बेकाबू हो गया। जानकारी के मुताबिक,जितेंद्र अपनी पत्नी गुड़िया और चार बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहता था।वहां गुड़िया के मोबाइल पर बात करने को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद और झगड़े होते रहते थे।पति को शक था कि पत्नी किसी से ज्यादा बातचीत करती है।इसी तनाव और शक के चलते करीब 20 दिन पहले पूरा परिवार गांव गनीपुर लौट आया। शुरुआत में जितेंद्र ने पत्नी को सख्त लहजे में मोबाइल पर बात करने से रोका और गुड़िया ने कुछ दिन तक बात भी मान ली,लेकिन बाद में फिर से फोन पर बातचीत शुरू हो गई। गुरुवार रात भी घर के अंदर गुड़िया मोबाइल पर बात कर रही थी।पति ने टोका,लेकिन वह नहीं रुकी और बात करते हुए दूसरे कमरे में चली गई।इसी बात से जितेंद्र का गुस्सा फूट पड़ा।उसने मोबाइल छीन लिया और पास पड़े डंडे से पत्नी के सिर पर बेरहमी से वार कर दिया।गंभीर चोट लगते ही गुड़िया वहीं गिर पड़ी और फिर कभी उठ नहीं सकी। बच्चों की चीख-पुकार से घर में कोहराम मच गया।ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है,लेकिन सवाल वही है क्या शक इतना खतरनाक हो गया है कि एक मोबाइल कॉल भी जिंदगी छीन ले #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - कोतवली बिलग्राम B g; हरदोई सी॰यू॰जी.न.9४544035५4 जनपरद कोतवली बिलग्राम B g; हरदोई सी॰यू॰जी.न.9४544035५4 जनपरद - ShareChat
रील वाला डॉन प्लान फेल,असल जिंदगी में मिला एनकाउंटर,विदेश भागने का सपना भी टूटा . हरदोई के टड़ियावां इलाके में अपराध की एक ऐसी “स्टार्टअप कहानी” सामने आई, जहां दिमाग तेज था लेकिन दिशा पूरी तरह गलत।यहां मेहनत और पढ़ाई की जगह शॉर्टकट,तमंचा और जल्दी अमीर बनने का सपना हावी हो गया।सीतापुर के लहरपुर के रहने वाले इस गैंग का मास्टरमाइंड प्रियांशु ,जिसने 29 जून 2025 की पहली FIR के बाद अपराध की राह पकड़ ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।उसने लहरपुर के ही रहने वाले तुषार,प्रशांत,सचिन,एक पॉलिटेक्निक छात्र, दो सेल्समैन और दो नाबालिगों को जोड़कर एक पूरा नेटवर्क खड़ा किया,जिसका मकसद सर्राफा व्यापारियों को निशाना बनाकर “क्विक कैश” कमाना, सोशल मीडिया पर रील जैसी चमक दिखाना और उसी कमाई से नेपाल भागकर नई जिंदगी शुरू करने की फिराक में लग जाना था। लूट की कमाई हाथ लगते ही इनकी जिंदगी में अचानक “लक्ज़री मोड” ऑन हो गया। किसी ने iPhone खरीदा, किसी ने एंड्रॉयड, ताकि नेपाल की वादियों में फोटो सिर्फ याद नहीं बल्कि पूरा “डॉन-स्टाइल” शो बने। बैग पैक थे, प्लान फाइनल था और सपना साफ नेपाल जाकर मौज-मस्ती और फोटोशूट कर नई पहचान बनाना।लेकिन इन्हें यह समझ नहीं थी कि असली दुनिया में कैमरे सिर्फ फोटो नहीं लेते, बल्कि हर कदम की कहानी भी लिखते हैं। सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे और पुलिस का सर्विलांस सिस्टम इनकी हर चाल को धीरे-धीरे उजागर कर रहा था। जितना ये खुद को स्मार्ट समझ रहे थे, उतना ही इनकी हर हरकत सिस्टम की नजर में दर्ज होती जा रही थी। पूरा “क्राइम प्लान” अब पुलिस के रडार पर था और गिरोह की परतें खुलने लगी थीं। 8 अप्रैल की सुबह इस कहानी का क्लाइमेक्स बन गई,जब पुलिस मुठभेड़ में प्रियांशु, तुषार और प्रशांत घायल हुए और बाद में कुल छह आरोपी दबोच लिए गए, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। हालांकि इस गिरोह का सातवां सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। नेपाल भागने का सपना वहीं खत्म हो गया और अब यह पूरा मामला जेल, सख्त कानून और टूटे हुए भविष्य की कहानी बन चुका है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ೨೫ sar chiha ೨೫ sar chiha - ShareChat
टोल अधिकारियों की तानाशाही या गुंडाराज वल्लीपुर टोल प्लाजा पर किसानों के रास्ते में खोदी खाई, लगाए लोहे के एंगल हरदोई लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 पर हरदोई जिले में वल्लीपुर टोल प्लाजा के अधिकारियों के हर रोज नए कारनामें सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिक व किसान बेहद परेशान हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किसानों के आवागमन को रोकने के लिए सड़क मार्ग पर लोहे के एंगल लगा दिए गए। इस कार्रवाई से ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वल्लीपुर टोल प्लाजा अब सिर्फ टोल वसूली का केंद्र नहीं रह गया, बल्कि मनमानी और दबंगई का अड्डा बनता जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों तक जाने वाले रास्तों को जानबूझकर बाधित किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता बहाल कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में टोल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - HARDOI EXPRESS INDIA NEWS जनता को आवाज़ HARDOI EXPRESS INDIA NEWS जनता को आवाज़ - ShareChat
हरदोई आंधी तूफान और बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों का छलका दर्द, किसान की फसल हुई बर्बाद तो किस रोते-रोते बयां किया अपना दर्द, माधौगंज विकासखंड के न्यौली, जेहदीपुर, तपनौर, जूरापुरवा, तुलसीपुरवा आदि गांवो में भीषण बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद, खेत में पहुंचकर किसान ने देखा तो उसका दर्द छलक पड़ा और चिल्ला चिल्ला कर रोने लगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का तो ऐलान कर दिया है लेकिन धरातल पर अधिकारी किसानों की फसल बर्बादी पर ठीक से नहीं दे रहे ध्यान #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
00:31
संडीला में अवैध सिलेंडर आपूर्ति का वीडियो वायरल, जांच की मांग हरदोई। संडीला क्षेत्र के इमलिया बाग चौराहे पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर की आपूर्ति का मामला सामने आया है। आरोप है कि महगवां एजेंसी के सिलेंडर रात के अंधेरे में खुलेआम होटल संचालकों को दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिलेंडरों की अवैध सप्लाई होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य लंबे समय से चल रहा है, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है। मामले के सामने आने के बाद लोगों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
00:20
मनरेगा का धन हड़पने को ग्राम प्रधान ने बुजुर्ग महिला का फर्जी जॉब कार्ड बनाया बैंक की मिलीभगत से बुजुर्ग महिला का धन हड़पने का आरोप हरदोई मनरेगा के तहत सरकारी खजाना लूटने के लिए ग्राम प्रधान का एक बड़ा कारनामा सामने आया है, आरोप है कि पेंशन बनवाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से दस्तावेज हासिल कर ग्राम प्रधान ने पहले मनरेगा का फर्जी जॉब कार्ड बनाया गया, और फिर उसका बैंक में फर्जी खाता खोलकर सरकारी धन हड़प रहे हैं। मामला मल्लावां ब्लॉक के परमी गांव का है, जहाँ की निवासी पीड़िता रामदेवी पत्नी स्व. शंकर लाल ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसने ग्राम प्रधान से पेंशन बनवाने की मांग की थी। इस पर प्रधान ने सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास ले लिए और भरोसा दिलाया कि वह पेंशन जारी करवा देंगे। आरोप है कि इसके बाद बिना जानकारी दिए जॉब कार्ड जारी कराया गया जिसकी संख्या यूपी 30-035-014-002/289 है, और विभिन्न कार्यों के नाम पर मजदूरी दिखाकर सरकारी धन उनके खाते में डाला गया, जिसे बाद में एसबीआई गंज जलालाबाद की मिनी शाखा जिसे प्रधान स्वयं संचालित करते हैं से निकाल लिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा बैंकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए एक सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) कोड 1A74A939 का उपयोग कर खातों से धन निकाला गया। पीड़िता का आरोप है कि बिना उसकी जानकारी और सहमति के खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। मामला तब उजागर हुआ जब गांव में जांच अधिकारी के आने पर चर्चा हुई। इसके बाद पीड़िता ने अपना खाता चेक कराया, जिसमें अनधिकृत निकासी का पता चला। पीड़िता का दावा है कि इसी तरह अन्य ग्रामीणों के खातों से भी अंगूठे के निशान के माध्यम से धन निकाला गया। पीड़िता ने पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा और उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बैंक स्तर पर भी लापरवाही बरती गई और संबंधित सीएसपी कोड को निरस्त नहीं किया गया। अब पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएसपी आईडी से किए गए सभी लेनदेन की दोबारा जांच कराने और प्रभावित खाताधारकों को न्याय दिलाने की अपील की है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - हड़पने को मनरेगा काधन प्रधान ने बुजुर्ग महिला का फर्ज़ी जोब कार्डबनाया ! TARY 0 < Srnn ae -=79 0 న 4L1 91740 o Gow  गीन फचीन 0 आरनवना 003 079-99[ ड মানবন্ব ক ব্রনালন  नच 112 4443r 4934205 494.1544 मल्लावां ब्लॉक के ग्रा॰पं. परमी कामामला हड़पने को मनरेगा काधन प्रधान ने बुजुर्ग महिला का फर्ज़ी जोब कार्डबनाया ! TARY 0 < Srnn ae -=79 0 న 4L1 91740 o Gow  गीन फचीन 0 आरनवना 003 079-99[ ड মানবন্ব ক ব্রনালন  नच 112 4443r 4934205 494.1544 मल्लावां ब्लॉक के ग्रा॰पं. परमी कामामला - ShareChat
हरदोई दबंगों ने एक गरीब व्यक्ति को पहले गाली-गलौज किया और फिर उसकी बेरहमी से कर दी पिटाई हैरानी की बात यह कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक नहीं हुई कार्यवाही जनपद के बेहटा गोकुल क्षेत्र का मामला सोशल मीडिया पर वायरल #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
00:57
पोल्ट्री फार्म से फैली गंदगी से मक्खियों का आतंक, कई गांवों में लोगों का जीना दूभर हरदोई जनपद के अहिरोरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुइयां के पास संचालित एक पोल्ट्री फार्म से आसपास के करीब 10 से 15 गांवों के लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फार्म से निकलने वाली गंदगी और दुर्गंध के कारण इलाके में मक्खियों की भरमार हो गई है, जिससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुइयां समेत आसपास के कई गांवों में मक्खियों का इतना प्रकोप है कि घरों में खाना खाना और रहना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के चलते सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। गांव के युवाओं के विवाह में भी बाधा आ रही है, क्योंकि बाहरी लोग इस क्षेत्र में रिश्ता करने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पोल्ट्री फार्म के संचालन की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके। वहीं, अभी तक इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat
एक आदमी तीन महिलाएं एक से तलाक दूसरी से शादी तीसरी से इश्क मौजूदा पत्नी से विवाद स्कूटी में लगा दी आग हरदोई में फोन पर मामूली बहस के बाद गुस्से में आए पति ने पत्नी की स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। मामला और भी रंगीन तब बन गया जब पता चला कि युवक की पहली पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा था,दूसरी से शादी हो गई और अब तीसरी भी उसकी जिंदगी में दाखिल हो गई।तीसरे रिश्ते को लेकर दूसरी पत्नी से विवाद हुआ और स्कूटी सीधे “गुस्से की भेंट” चढ़ गई।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर का है।पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब यह गुत्थी सुलझाने में लगी है कि आखिर एक शख्स को कितनी शादियों और कितनी आगजनी की इजाजत दी जा सकती है।पुलिस ने साफ किया कि ऐसे शॉर्ट सर्किट’ वाले पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।मोहल्ले में अब यही चर्चा है कि साहब को तीसरी पत्नी चाहिए थी या स्कूटी का नया मॉडल।फिलहाल मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
📰 उत्तर प्रदेश अपडेट - ShareChat