#😱अखिलेश यादव यांच्या भावाचे दुःखद निधन😔 मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. उन्होंने 13 मई को लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.बताया जा रहा है कि देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ.फिलहाल उनकी मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है.उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई नेता और परिचित अस्पताल पहुंच रहे हैं. प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं.