झारखण्ड प्रहरी
ShareChat
click to see wallet page
@139144515
139144515
झारखण्ड प्रहरी
@139144515
झारखण्ड प्रहरी को शेयरचैट पर फॉलो करें!
❇️ *गिरिडीह :भाई की साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक* गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत निमियाघाट क्षेत्र में एक युवक अपने भाई की साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा और शादी नहीं कराने पर खुदकुशी करने की धमकी देता रहा.युवक गोविंदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और वह पहले से शादीशुदा है. बताया जाता है कि युवक अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था. इसी मांग को लेकर उसने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया और सीधे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. मामले की सूचना मिलने के बाद निमियाघाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया.करीब कई घंटों तक चले इस घटनाक्रम के कारण इलाके में लोगों की भीड़ लगी रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा. पुलिस एवं स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
❇️ *बोकारो:कानून व्यवस्था का जायजा लेने देर रात सड़कों पर निकले एसपी* ▪️ *पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को रात्रि गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए* बोकारो जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने शुक्रवार की देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद कमान संभाली. एसपी ने देर रात शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर रात्रि पेट्रोलिंग में तैनात पेट्रोलिंग पार्टी और ‘रक्षक राइडर’ के जवानों का औचक निरीक्षण किया साथ ही पुलिस जवानों को कई दिशा निर्देश भी दिए.निरीक्षण के दौरान पुलिस एसपी ने ऑन-ड्यूटी तैनात जवानों की सतर्कता, उनके रिस्पांस टाइम और ड्यूटी निष्पादन के तरीकों को बारीकी से देखा. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि पुलिस की गश्त टीमें शहर के कोने-कोने में सक्रिय हैं या नहीं. एसपी ने रक्षक राइडर के जवानों की पोजिशनिंग और उनके गश्त करने के रूट की भी समीक्षा की. इसके अलावा उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए रात्रि गश्ती के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रात के समय आपराधिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस का हर वक्त अलर्ट रहना बेहद जरूरी है.एसपी ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. रात के समय सड़कों पर सन्नाटा होने का फायदा कोई भी असामाजिक तत्व न उठा सके, इसके लिए लगातार गश्त की जाए. संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ाई से चेकिंग की जाए और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी ने कहा जवानों को सख्त हिदायत दी गई है कि आम नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों के मन में डर होना चाहिए. देर रात सड़क पर निकलने वाले राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए पुलिस को हमेशा तत्पर रहना होगा. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
❇️ *गुमला:रिमांड होम से तीन किशोर फरार* गुमला के सीलम स्थित रिमांड होम से तीन किशोर फरार हो गए, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, तीनों किशोर सुबह करीब 6 बजे सीलम स्थित रिमांड होम की दीवार फांदकर भाग निकले। बताया गया कि किशोरों ने चादर को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया और उसे दीवार पर लगे लोहे के एंगल में फंसाकर भागने में सफल रहे।सुबह जब रिमांड होम में बच्चों की गिनती की गई तो तीन किशोर कम पाए गए। इसके बाद रिमांड होम के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही उन्हें पता चला कि तीन किशोर भाग गए हैं, तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम रिमांड होम पहुंची तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने वहां मौजूद अन्य किशोरों और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।प्राथमिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रिमांड होम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फरार किशोरों में दो लोहरदगा जिले और एक गुमला जिले के घाघरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही फरार किशोरों को पकड़ लिया जाएगा। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ~ ~ ~ ~ - ShareChat
❇️ *जमशेदपुर:पेट्रोल -डीजल की उपलब्धता पूर्णतः सामान्य,किसी प्रकार की कमी नहीं* ▪️ *जिला प्रशासन की अपील-अफवाहों पर ध्यान न दें,आवश्यकता अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें* पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा तेल कम्पनियों के एरिया मैनेजर, पेट्रोल पम्प एसोसिएशन और पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक की गई.बैठक में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई. बताया गया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पूर्णतः सामान्य है एवं किसी प्रकार की कमी नहीं है। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें। पैनिक बाइंग से बचें, इससे अनावश्यक भीड़ एवं असुविधा की स्थिति उत्पन्न होती है। जिला प्रशासन एवं तेल कंपनियां सतत निगरानी में हैं तथा सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - रनहरगालय   सभागार जमधदान ೩ೇ ೯ ಣ: সমদদথ எசI[ =75 रनहरगालय   सभागार जमधदान ೩ೇ ೯ ಣ: সমদদথ எசI[ =75 - ShareChat
❇️ *धनबाद:जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की* ▪️ *अफवाहों के कारण पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ी,जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की* धनबाद जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल डीजल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है, अफवाहों के कारण पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ी थी। कुछ पेट्रोल पंपों पर सामान्य से चार गुना अधिक बिक्री हुई, जबकि धनबाद को अतिरिक्त ईंधन की आपूर्ति की जा रही है। जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी और गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - IIEIUII థATIITT 47r16 ٤  ٦ ٢ IIEIUII థATIITT 47r16 ٤  ٦ ٢ - ShareChat
❇️ *राँची:ईडी कोर्ट ने तय की आलमगीर आलम के बेल की शर्तें* ▪️ *अमलगीर आलम को जेल से बाहर निकलने के लिए एक -एक लाख के दो निजी मुचलके पीएमएलए कोर्ट में जमा करने होंगे* ▪️ *आलमगीर आलम को अपना पासपोर्ट पीएमएलए कोर्ट में जमा करना होगा* ▪️ *कोर्ट ने एक बेलर नजदीकी रिश्तेदार और एक बेलर लोकल देने की शर्त रखी* जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद राँची पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमानत के लिए शर्तें निर्धारित कर दी है. पीएमएलए कोर्ट ने यह शर्त रखी है कि आलमगीर आलम को जेल से बाहर निकलने के लिए एक -एक लाख के दो निजी मुचलके पीएमएलए कोर्ट में जमा करने होंगे. इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी शर्त रखी है कि आलमगीर आलम को अपना पासपोर्ट पीएमएलए कोर्ट में जमा करना होगा. कोर्ट ने एक बेलर नजदीकी रिश्तेदार और एक बेलर लोकल देने की शर्त रखी है.जमानत अवधि में जेल से बाहर रहने के दौरान इस केस से जुड़े गवाहों से आलमगीर आलम को दूर रहने का सख्त निर्देश दिया है.उक्त शर्तो को पूरा करने के बाद आलमगीर आलम जेल की सलाखों से बाहर आ सकते हैं. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे झारखंड के पूर्व मंत्री और कोंग्रेस के कद्दावर नेता आलमगीर आलम को बेल दे थी. बेल देते हुए शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट को जमानत शर्तें निर्धारित करने के लिए कहा था. जिसके आलोक में ट्रायल कोर्ट ने बेल की शर्तें तय की हैं. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
❇️ *धनबाद:पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़* ▪️ *लोग गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ-साथ गैलनों और प्लास्टिक के डिब्बों में भी तेल भरकर घर ले जा रहे* बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईंधन बचत की अपील के बीच कोयलांचल में ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) का दौर शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर तेल संकट की उड़ती अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ा दी है, जिसका नतीजा यह है कि धनबाद-झरिया मार्ग समेत शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.सुबह से ही पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है. लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में तेल की आपूर्ति ठप हो जाएगी या कीमतें आसमान छू लेंगी. हालात यह हैं कि लोग गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ-साथ गैलनों और प्लास्टिक के डिब्बों में भी तेल भरकर घर ले जा रहे हैं.पंप कर्मचारियों का कहना है कि अचानक बढ़ी इस भीड़ ने स्टॉक प्रबंधन की कमर तोड़ दी है. औसतन एक पंप पर 12,000 से 20,000 लीटर का टैंकर कई दिनों तक चलता है. लेकिन भारी मांग के कारण स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि अगर भीड़ कम नहीं हुई, तो शहर के कई पंप जल्द ही ‘ड्राई’ घोषित हो सकते हैं.दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल बस संचालकों को तेल के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है.पंप संचालकों को डर है कि डिब्बों में तेल ले जाने वाले लोग भविष्य में इसे ऊंचे दामों पर बेच सकते हैं.पंप संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है, कि खुले कंटेनर में तेल की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंपों पर पुलिस बल तैनात किया जाए. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - U  NE U  NE - ShareChat
❇️ *राँची :नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 25 मई को होगी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया* ▪️ *नामांकन के लिए चयनित 100 छात्रों की कोटिवार सूची आधिकारिक तौर पर जारी* ▪️ *सफल विद्यार्थियों का नामांकन 25 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच किया जाएगा* नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह में नामांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है।औपबंधिक रूप से चयनित 100 छात्रों की कोटिवार सूची आधिकारिक तौर पर प्रकाशित कर दी गई है.इन सफल विद्यार्थियों का नामांकन 25 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के दिन (25 मई) छात्रों को अपने साथ जरूरी वस्तुओं और दस्तावेजों के साथ आना होगा। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही बच्चों को विद्यालय में ही रुक जाना होगा। नामांकन के समय 10,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना अनिवार्य है। यह राशि बाद में छात्र के ड्रेस और अन्य शुल्कों में समायोजित कर दी जाएगी।छात्र अपने निजी खर्च के लिए अधिकतम 500 रुपये नकद रख सकते हैं। हालांकि, यह राशि उन्हें अपने हॉस्टल वार्डन के पास जमा करानी होगी।चयनित छात्रों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति, आवासीय और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।नामांकन के लिए निर्धारित समय सीमा (25 मई, दोपहर 12 बजे तक) का पालन करना अनिवार्य है। देरी होने पर सीट रिक्त मानी जा सकती है। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
❇️ *बोकारो :बोकारो में 600 वोटर आईडी, 75 एटीएम और 25 पैन कार्ड बरामद* बोकारो जिले में मंगलवार को एक सुनसान जगह से करीब 600 मतदाता पहचान पत्र, 75 एटीएम कार्ड और 25 पैन कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी है। बरामदगी के बाद बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन दस्तावेजों को किसी गलत मकसद से तो एकत्र नहीं किया गया था।यह बरामदगी सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में दूरदर्शन टावर के पास स्थित एक सुनसान स्थान से की गई। अजय नाथ झा ने जानकारी देते हुए बताया, 'एक ही स्थान से इतनी बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड मिलना चिंता का विषय है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। यदि किसी गिरोह की संलिप्तता या धोखाधड़ी का मामला सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
❇️*राँची:शाम के समय दीपक कब जलाएं* #🌐 राष्ट्रीय अपडेट शाम के समय दीपक जलाना न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार, दीपक जलाने का सबसे उत्तम समय इस प्रकार है: ## सबसे उत्तम समय: संध्या काल (गोधूलि बेला) * **सूर्यास्त का समय:** शाम को दीपक जलाने का सबसे सही समय **सूर्यास्त के 15 मिनट पहले से सूर्यास्त के 15 मिनट बाद तक** का माना जाता है। इस समय को 'संध्या काल' या 'गोधूलि बेला' कहा जाता है। * **समय का अंतराल:** आमतौर पर शाम **6:00 बजे से 7:30 बजे** के बीच (ऋतु और सूर्यास्त के समय के अनुसार) दीपक जलाना श्रेष्ठ है। ## दीपक कहाँ-कहाँ जलाना चाहिए? 1. **घर का मंदिर:** सबसे पहले अपने इष्ट देव के सामने दीपक जलाएं। 2. **मुख्य द्वार (चौखट):** घर के मुख्य दरवाजे के बाहर दाईं ओर दीपक रखना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी का आगमन होता है और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करतीं। 3. **तुलसी का पौधा:** शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ## कुछ जरूरी नियम और सावधानियां * **दीपक की दिशा:** मंदिर में दीपक जलाते समय उसकी लौ **पूर्व (East)** या **उत्तर (North)** दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। मुख्य द्वार पर दीपक की लौ बाहर की तरफ या उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए। * **अंधेरा होने से पहले:** कोशिश करें कि घर में पूरी तरह अंधेरा होने से पहले ही दीपक प्रज्वलित कर लें। * **स्वच्छता:** दीपक जलाने से पहले हाथ-मुँह धोकर साफ हो जाना चाहिए। जिस स्थान पर दीपक रख रहे हैं, वह जगह भी साफ होनी चाहिए। * **तेल या घी:** आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं। शाम को घर की दहलीज पर दीया जलाने से न केवल घर में रोशनी होती है, बल्कि यह परिवार के सदस्यों के सौभाग्य में भी वृद्धि करता है।
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat