झारखण्ड प्रहरी
ShareChat
click to see wallet page
@139144515
139144515
झारखण्ड प्रहरी
@139144515
झारखण्ड प्रहरी को शेयरचैट पर फॉलो करें!
❇️ *धनबाद:झरिया में प्लाई गोदाम में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे* धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झरिया–सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बस्ताकोला इलाके में एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठ रहे घने धुएं और गुबार के कारण आसपास का इलाका धुंधला हो गया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को खबर दी गई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में गोदाम से जुड़े राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग की चपेट में एक मवेशी भी झुलस गया, जबकि बाकी मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।स्थानीय लोगों के अनुसार गोदाम सुबलमल अग्रवाल का है, जिसे उनके बेटे ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा किराए पर दिया जाता है।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लगी और देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - 0 +ட0 लोक भवन झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। संतोष कुमार गंगवार jhar_governor @jhar governor राज्यपाल झारखण्ड 0 +ட0 लोक भवन झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। संतोष कुमार गंगवार jhar_governor @jhar governor राज्यपाल झारखण्ड - ShareChat
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - नार्यस्तु " पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः  यत्र नारी शक्तिको ஏீதி& uleorieqRT] की हार्दिक शुभकामनाएं सीपी सिंह विधायक राँची। नार्यस्तु " पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः  यत्र नारी शक्तिको ஏீதி& uleorieqRT] की हार्दिक शुभकामनाएं सीपी सिंह विधायक राँची। - ShareChat
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - नारी त नारायणी महिला वो शक्ति है, सशक्त है , वो भारत की नारी है , न ज्यादा में , न कम में , वो सब में बराबर की अधिकारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय महिला ढिवरा पर समस्त मातृ शक्ति ক্রী নব্গন संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री , भारत सरकार XF@ SethsanjayMP नारी त नारायणी महिला वो शक्ति है, सशक्त है , वो भारत की नारी है , न ज्यादा में , न कम में , वो सब में बराबर की अधिकारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय महिला ढिवरा पर समस्त मातृ शक्ति ক্রী নব্গন संजय सेठ रक्षा राज्य मंत्री , भारत सरकार XF@ SethsanjayMP - ShareChat
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - মনী৭ ক্রুবাৎয্যবাৎ हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखण्ड राज्यपाल , झारखण्ड ~ST पर समस्त नारी शक्ति को हमारा जोहार एवं अभिनन्दन तूही शक्ति, तू ही सृष्टि, कैसे करुं तुम्हारा वंदन, तुझसे ही जग की अभिव्यक्ति! महिला, जिनके बिना परिवार, समाज, देश और इस संसार की कल्पना ही नहीं की जा सकती जिनके अस्तित्व को कोई चुनौती ही नहीं दे सकता, उन्हें सदैव नमन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखण्ड सरकार মনী৭ ক্রুবাৎয্যবাৎ हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखण्ड राज्यपाल , झारखण्ड ~ST पर समस्त नारी शक्ति को हमारा जोहार एवं अभिनन्दन तूही शक्ति, तू ही सृष्टि, कैसे करुं तुम्हारा वंदन, तुझसे ही जग की अभिव्यक्ति! महिला, जिनके बिना परिवार, समाज, देश और इस संसार की कल्पना ही नहीं की जा सकती जिनके अस्तित्व को कोई चुनौती ही नहीं दे सकता, उन्हें सदैव नमन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखण्ड सरकार - ShareChat
❇️*राँची:राँची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत* राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातु चौक स्थित होटल टीटॉस में शनिवार रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अपराधियों ने होटल परिसर में घुसकर करीब तीन से चार राउंड फायर किए। इस घटना में होटल का वेटर मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने अचानक होटल को निशाना बनाया। गोलीबारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मनीष को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने एक मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - 4J2ik[ 7 Lil T 0 யட = ப    4J2ik[ 7 Lil T 0 யட = ப - ShareChat
❇️ *राँची:अवैध विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई* राँची नगर निगम में शनिवार को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, दीवारों और निगम की संपत्तियों पर अवैध विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसकी वजह से शहर की छवि खराब हो रही है।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने की जरूरत है। साथ ही फाइन लगाने को भी कहा गया। उन्होंने कहा कि निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने या उन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।बैठक में निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों में स्थित नगर निगम की परिसंपत्तियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। जिसमें निगम की भूमि, सामुदायिक भवन, कम्युनिटी हॉल, अटल क्लीनिक, वेंडर मार्केट, आश्रय गृह, पार्क, तालाब, एचवाईडीटी और मिनी एचवाईडीटी, सार्वजनिक शौचालय, बस टर्मिनल और एमआरएफ जैसी सुविधाएं शामिल हैं।प्रजेंटेशन के माध्यम से इन परिसंपत्तियों की वर्तमान स्थिति, उपयोगिता और उनसे जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशासक सुशांत गौरव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में निगम की खाली या सरकारी भूमि की जांच, मापी और सीमांकन सुनिश्चित किया जाए। ऐसी जमीनों को भविष्य की विकास योजनाओं के लिए सुरक्षित रखते हुए उन्हें जनोपयोगी बनाया जाए। साथ ही अवैध कब्जों को चिन्हित कर उन्हें कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन सरकारी भवनों या कम्युनिटी हॉल पर किसी निजी स्वार्थ के तहत कब्जा किया गया है, उसकी सघन जांच की जाए। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली शुरू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि आम लोगों को इन सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।बैठक में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक भवनों और वार्ड कार्यालयों की मरम्मत कराने के साथ वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया। इसके अलावा आकर्षक पेंटिंग कराने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि इससे भवनों की सुंदरता बढ़ेगी और स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत विजिबल क्लीनलीनेस के मानकों को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही सभी वार्डों में नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान करने को कहा गया। प्रशासक ने नए वार्ड पार्षदों के लिए उनके क्षेत्रों में स्थित वार्ड कार्यालय भवनों को भी सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ಭata लिगम ಭata लिगम - ShareChat
❇️ *राँची:सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें निराधार* सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कृपया पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएँ और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - L HP देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहें निराधार हैं। देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। L HP देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहें निराधार हैं। देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। - ShareChat
❇️ *चाईबासा :एक अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री दुकान में जा घुसा* चाईबासा में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खप्परसाई स्थित एनएच-220 (चाईबासा-हाता रोड) पर एक अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे स्थित पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान को भारी नुकसान हुआ, हालांकि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। ट्रक तेज गति से चाईबासा-हाता रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान खप्परसाई के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे सड़क किनारे बनी पोल्ट्री दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक के आगे का हिस्सा भी पूरी तरह टूट गया।स्थानीय लोगों के अनुसार घटना तड़के करीब चार बजे हुई, उस समय दुकान बंद थी और आसपास भी ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। इसी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अगर यह दुर्घटना दिन के समय होती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। दुकान के मालिक सोमय सिंह देवगम ने बताया कि घटना के समय वे घर पर थे। सुबह सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक उनकी पोल्ट्री दुकान में घुसा हुआ है और दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दुकान की संरचना और उसमें रखे सामान को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
❇️ *जमशेदपुर :मनीफीट चौक पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान* जमशेदपुर अंचल कार्यालय ने मनीफीट चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। यहां बुलडोजर ने लगभग दर्जन भर दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। इलाके के लोगों का कहना है कि अंचल की तरफ से उन्हें दो मार्च को नोटिस दी गई थी और इतनी जल्दी यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभियान शुरू होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार आनन फानन में अपनी दुकानों से सामान निकालने लगे। मगर कई दुकानें जब जमींदोज कर गई,उनमें सामान भरा था। कई दुकानदार अपना सामान नहीं निकाल पाए। लोग इस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पूरा सिस्टम ही ठीक नहीं है। अधिकारी तब कहां थे जब यह दुकानें बनाई जा रही थीं। लोगों का आरोप है कि अंचल के अधिकारी पहले दलालों के साथ मिल कर अतिक्रमण कराते हैं। सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त कराई जाती है। बाद में अधिकारी खुद बुलडोजर लेकर पहुंच जाते हैं। इस खेल में अधिकारी और जमीन दलाल सब फायदे में रहते हैं। ठगे जाते हैं आम लोग। पूरे शहर में यही धंधा चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि वह यहां 25 साल से दुकानें चला रहे हैं। उन्हें सामान हटाने तक का मौका नहीं मिला। आज की कार्रवाई में एक ढाबा भी तोड़ा गया है, जिस व्यक्ति का यह ढाबा था उसने बगल में खाली जमीन पर गिट्टीऔर बालू का भी कारोबार कर रखा था। उसे भी हटाने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि लगभग 1:00 बजे टाटा स्टील के अधिकारी जेएनएसी के अधिकारी के साथ मनीफीट चौक पहुंचे और अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में नाराजगी फैल गई। दुकानदार इसका विरोध करने लगे। लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल था। इसकी वजह से दुकानदार अधिक विरोध नहीं कर सके और बाद में उन्होंने धरना देना शुरू कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों को गैर कानूनी तरीके से गिराया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें सामान निकालने तक की मोहलत नहीं दी गई। उधर कहा जा रहा है कि कोर्ट का आदेश आने के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीओ मनोज कुमार भी मौजूद रहे। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat