दो शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के सामान बरामद
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1.गौरव भाटी व 2. मंगरु पासवान को चोरी के 30 अदद कॉपर धातु के पाईप के टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 29.04.2026 को वादी के अस्पताल में लगे AC के आउटर का कॉपर वायर (तार) को काट कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। ##UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #🚘नया दिन नया व्लॉग🧳 #moj_content #😍खूबसूरत पर्यटन स्थल🏝
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की चली गई थी जान, सड़क जाम कर कररहे थे उत्पात, 6 गिरफ्तार
सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व हत्या का प्रयास
गोरखपुर। सोमवार को बेलीपार थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित हाईवे पर एक मोटर साइकिल की दुर्घटना हो जाने से मोटर साइकिल चालक की मृत्यु हो गयी थी । इसी बात को लेकर अभियुक्तों द्वारा सड़क जाम किया गया था। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर ईंट पत्थर चलाया गया । जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को गम्भीर चोटें आयी । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर आदित्य, अर्जुन पासवान, आशीष कुमार, करन पासवान, कृष्ण विजय व शिवम सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ##UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस #😍खूबसूरत पर्यटन स्थल🏝 #✈Last travel memories😎 #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #🚘नया दिन नया व्लॉग🧳
मानव शिक्षा सेवा संस्थान प्रांगण में भारत माता की प्रतिमा का डॉक्टर अरविंद राजभर ने किया अनावरण
गोरखपुर। सोमवार को विकासखंड बड़हलगंज अंतर्गत ग्रामसभा गढ़ेसरी स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्थान प्रांगण में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर के करकमलों द्वारा किया गया। संस्थान द्वारा मुख्य अतिथि का माला पहन कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानव शिक्षा सेवा संस्थान के प्रबंधक वार्ड संख्या 46 के जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रभारी शिखर गुप्ता, समाजसेविका पूनम गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी और ग्रामवासी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है, भारत माता की मूर्ति का अनावरण इस चीज को दर्शाता है एक सिंबल के तौर पर की एक मां होती है जो हमको 9 महीने अपने पेट में रखती है फिर हमको जन्म देती है और जब हम भारत भूमि पर आते हैं तो यह जो मां अपनी भारत मां है फिर यह हमको पाल पोश करके बड़ा करती है, हम सब लोग इनके ही सपूत हैं, भारत माता की गोद में हम सब लोग खेलते रहते हैं और खेल-खेल के इतने बड़े हो जाते हैं कि फिर इस भारत भूमि का कर्ज हम लोग चुकाते चुकाते अपने प्राण भी त्याग देते हैं। ये प्राकृत ही हमारी मां है
और प्रकृति को एक सिंबल दे करके हम लोग अपनी भारत मां का चरण वंदना भी करते हैं पूजा पाठ भी करते हैं, और यह पूजा-पाठ, चरण वंदना इस चीज को दर्शाती है कि हमारा भारत देश सनातनी देश है और इस भारत देश में प्रकृति की पूजा होती है, इस भारत देश में संस्कृति और सभ्यता की पूजा होती है जिसको निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास भी होता रहा है, मैं यह कह सकता हूं कि आज मानव शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा भारत माता की मूर्ति का अनावरण करना कहीं न कहीं एक संदेश भी दे रहा है कि हम सब लोगों को अपनी भारत भूमि से प्रेम करना चाहिए और इस भारत भूमि की रक्षा सुरक्षा के लिए हमारे देश के वीर सपूत जो भारत माता की गोद में खेलकर बड़े हुए वही लोग इस भारत भूमि की रक्षा भी कर रहे हैं। ##UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस #moj_content #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #🚘नया दिन नया व्लॉग🧳 #😍खूबसूरत पर्यटन स्थल🏝
जीआरपी चौकी मनकापुर थाना गोण्डा पुलिस टीम की सतर्कता से बची यात्री की जान
गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक सर्किल गोरखपुर विनोद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में जीआपी चौकी मनकापुर थाना गोण्डा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन मनकापुर जं० के प्लेटफार्म नं0 02 पर ट्रेन संख्या 19624 अमृत भारत एक्स) के प्रस्थान के समय एक महिला यात्री ट्रेन पकड़ने का प्रयास कर रही थी, कि ट्रेन चलने लगी, जिस कारण महिला यात्री अंसतुलित होकर ट्रेन से गिरने वाली थी कि प्लेटफार्म ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी हे0का0 शमीम खां द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त महिला यात्री को पकड कर सकुशल ट्रेन के अन्दर किया गया। प्लेटफार्म पर मौजूद सभी यात्रियों द्वारा चौकी मनकापुर थाना जीआरपी गोण्डा पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशसा की गयी। ##UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस #✈Last travel memories😎 #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ #moj_content
रेलवे पुलिस ने शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
गोरखपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार को जीआरपी थाना भटनी द्वारा रेलवे स्टेशन भटनी के प्लेटफार्म नं0 02 के पूर्वी छोर से एक अभियुक्त विनोद कुमार सिंह पुत्र काशीनाथ सिंह निवासी ठेपहा पूर्वांचल टोला थाना जीरादेई जिला सिवान राज्य बिहार उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से एक झोले में 45 अदद बन्टी बबली (टेट्रा पैक) अवैध देशी शराब प्रत्येक 200 ml, अनुमानित कीमत 2,475 रुपया बरामद हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। पूछताछ में अभियुक्त विनोद उपरोक्त से अवैध शराब के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मैं अपना खर्चा चलाने के लिए उ0प्र0 राज्य से ट्रेनों के माध्यम से शराब लेकर लगभग दोगुने दाम पर बिहार राज्य मे बेचता हूँ और जो पैसा मिलता है उसी से मैं अपना खर्चा चलाता हूं। आज मैं अवैध रूप से शराब लेकर बिहार जाने के फिराक में ही थे कि आप लोगों द्वारा मुझे पकड लिया गया। अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चित ही शराब की तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी।
##UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस
ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति के 3.43 लाख साइबर सेल ने कराए वापस
गोरखपुर। साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक आवेदक के खाते से निकाली गई कुल तीन लाख तैतालीस हजार आठ सौ छ्यांबे रुपए की ##अपराध #साइबर_ठगी #गोरखपुर धनराशि को वापस दिलाया गया है।
गोरखपुर नगर निगम सभागार में मंडलायुक्त ##गोरखपुर #मंडलायुक्त #महापौर की #बाढ़ #नियंत्रण #जल #निकासी #संचारी_रोग #नियंत्रण #बैठक व महापौर ने बाढ़ नियंत्रण, जल निकासी, संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक







![#अपराध #साइबर_ठगी #गोरखपुर - 3 @glR] ऐरखपुर 3 @glR] ऐरखपुर - ShareChat #अपराध #साइबर_ठगी #गोरखपुर - 3 @glR] ऐरखपुर 3 @glR] ऐरखपुर - ShareChat](https://cdn4.sharechat.com/bd5223f_s1w/compressed_gm_40_img_947914_11d7fb94_1778554932558_sc.jpg?tenant=sc&referrer=user-profile-service%2FrequestType50&f=558_sc.jpg)
