Payal Chandaliya
ShareChat
click to see wallet page
@2053920098
2053920098
Payal Chandaliya
@2053920098
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
🤩🎉👑💃बिग बॉस 🌟🔥💥😍 केवल मनोरंजन के लिए एपिसोड - 1 द सीक्रेट मिशन (पार्ट - 2) ( नैना खुशी से कन्फेशन रूम का दरवाजा खोलती हैं और कमरे मे रखी उस आइकॉइनिक कुर्सी पर बैठ जाती हैं ) बिग बॉस - मैं हूं बिग बॉस, और मेरे घर में तुम्हारा स्वागत है। नैना - थैंक यू! यहां पर आकर सचमुच बहुत अच्छा लग रहा हैं। बिग बॉस - क्योंकि तुम आखिरी होममेट हो नैना,तो इतनी जल्दी खुश मत होना , तुम्हारे लिए एक सीक्रेट मिशन है । नैना - चलिए बिग बॉस ये मिशन शुरू करें। बिग बॉस - उम्मीद है नैना तुम आज की रात घर मे खूब मजे करोगी । क्योंकि तुम्हारा सिक्रेट मिशन ये है की आज की रात जनता तुम्हे सबसे इंट्रेस्टिंग सदस्य माने । अगर तुम फेल हुई , तो सीधे पहले एविक्शन के लिए नॉमिनेट कर दी जाओगी। नैना - सच में? बिग बॉस - अगर तुम सबसे एंटरटेनिंग हाउसमेट बन गई , तो पहले नॉमिनेशन मे सेफ रहोगी। और तुम्हे मिलेगा एक बेहद खास प्रिविलेज यानी कि एक विशेष अधिकार । तुम्हे हर मौके पर खुद को एंटरटेनिंग बनाना होगा। हर एक खास मौके पर अपनी नजर रखना। नैना - हां बिग बॉस, ज्यादा एंटरटेनमेंट पर ध्यान रखूंगी। बस एक बार मुझे अंदर तो जाने दीजिए। बिग बॉस - बिग बॉस को बस यही रिएक्शन चाहिए था। लेकिन हर मौका इतना आसान नहीं होगा। तुम्हारे पास बहुत से मौके आयेंगे जहां तुम अपने अंदाज से जनता का ध्यान खींच सको। अगर ऐसे नहीं खेल पाओगी तो शायद खुद को नॉमिनेशन मे पाओगी।ओर अगर तुम फाइनल तक पहुंचती,हो तो तुम्हारा एंटरटेनमेंट बताएगा कि तुम जीत पाओगी या नहीं। और याद रहे किसी भी घरवाले से नॉमिनेशन की बात करना सख्त मना है। जो भी घरवाले इस रूल को तोड़ेंगे,उन्हे इसकी सजा मिलेगी। क्योंकि अब तुम अंदर जाने ही वाली हो,तो बस एक आखिरी सवाल। बिग बॉस - एक फल चुनो। आम या स्ट्रॉबेरी ? नैना - मेरा तो एक ही फैवरेट है। फलों का राजा,आम। बिग बॉस - आम,वाह क्या चॉइस है। नैना - मुझे बहुत पसंद हैं। बिग बॉस - गुड लक नैना। और याद रखना,बिलकुल भी बोरिंग मत बनना। कन्फेशन रूम का दरवाजा अब खुल चुका है। 🎉👏💥😄👍 अब आगे....इंतजार कीजिए .........🤗🤗🤗 #🤘My Status😎
🤩🎉👑💃बिग बॉस 🌟🔥💥😍 केवल मनोरंजन के लिए एपिसोड - 1 द सीक्रेट मिशन (पार्ट - 1) (नैना को बिग बॉस के स्टूडियो तक लाया जाता हैं जहां एक जबरदात भीड़ उसके स्वागत में जोर जोर से चीयर कर रही हैं। जैसे ही नैना स्टेज पर होस्ट जय को देखती हैं उसका दिल तेजी से धड़कने लगता हैं।) जय - और अब बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाला आखिरी केंटेंस्ट...नैना। (ऑडियंस नैना का नाम जोर जोर से चिल्लाने लगती हैं। नैना उन्हें हाई फाई करते हुए तेजी से स्टेज की तरफ दौड़ती हैं जहां जय उसका इंतजार कर रहा हैं। जय - नैना भीड़ तुमको बहुत पसंद कर रही हैं। नैना - देखकर अच्छा लगा कि लोगो ने मैन कैरेक्टर को पहचान लिया। जय -तुम्हारा कॉन्फिडेंस कमाल का हैं,नैना। जय - ( जय ऑडियंस से कहता है।) लगता हैं ये खेलने नहीं बल्कि गेम पलटने आई है। (भीड़ नैना की दमदार एंट्री देखकर फिर से जोरों से गूंज उठती हैं।) जय - नैना बाकी घरवाले तुम्हारा अंदर इंतजार कर रहे हैं। वहां कुछ बड़े तगड़े लोग हैं...और ड्रामा भी शुरू हो गया है। नैना -अभी से? जय - और क्या...थोड़ा बहुत फैलर्टिंग वाला माहौल भी बनने लगा है। (ऑडियंस खुशी से "वाह " कहती हैं।) जय - नैना वैसे तुम्हे काफी मजेदार घरवाले मिले हैं।लेकिन अंदर जाने से पहले, एक और जरूरी सवाल है मेरे पास। इसका जवाब सोच समझ कर देना, क्योंकि इससे तुम्हारा एक्सपीरियंस घर के अंदर काफी हद तक तय हो सकता है। जय - तुम्हारी पर्सनालिटी किस तरह की है। नैना - मैं तो सबको अपने जोक्स से हंसाने वाली हुं।कुछ भी जायदा सीरियस नहीं लेने वाली,बिग बॉस मतलब मस्ती। जय - ये सुनकर मजा आ गया नैना। तो नैना बिग बॉस में आओ और कोई ट्विस्ट ना हो,ऐसा कैसे हो सकता है। नैना - मतलब? जय - चलो कंफेशनरूम में जाओ... ओर खुद ही पता लगा लो। ( ऑडियंस नैना को उत्साहित करती हैं,और नैना ट्विस्ट के बारे में सोचते हुए ,तेजी से अन्दर जाती हैं........... अब आगे इंतजार कीजिए...... #🤘My Status😎