देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पावन पर्व ‘महाशिवरात्रि’ की समस्त श्रद्धालुओं एवं देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे, हर हृदय में शांति, हर जीवन में शक्ति और हर पथ में मंगल का संचार हो, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #💓 मोहब्बत दिल से
पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए माँ भारती के सभी वीर सपूतों को नमन।
हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य के उस अजेय संकल्प का उद्घोष है, जो हमें आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने हेतु सदैव प्रेरित करता है।
जय हिंद।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
Today's my article
My movie *Udaan*shoot is going on...
Thanks for दैनिक जळगाव वृत्त news paper & Marathi print Media 👏🙏 #💓 मोहब्बत दिल से
गुलामी के कालखंड में राष्ट्रीय चेतना का नवजागरण करने वाले महान चिंतक, प्रखर समाज सुधारक एवं आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
‘वेदों की ओर लौटो’ का उनका उद्घोष सत्य, स्वाभिमान और सामाजिक सुधार का सशक्त संदेश था, जिसने भारतीय समाज को आत्मचेतना और राष्ट्रबोध की नई दिशा दी।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं कवि डॉ. कुमार विश्वास जी आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@DrKumarVishwas
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
समस्त देशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी की परम भक्त, अलौकिक श्रद्धा व प्रेम की अमर प्रतीक माता शबरी जी की जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माता शबरी का जीवन भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम आदर्श है, जो यह सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा में ही ईश्वर की अनुभूति निहित है।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जी की पालनहार मां यशोदा जी की जयंती पर समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माता यशोदा का वात्सल्य सभी के जीवन में प्रेम, करुणा और संस्कारों का आशीर्वाद प्रदान करे, यही मंगलकामना है।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
महान समाज सुधारक एवं करुणा-समता के संदेशवाहक संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनकी वाणी व विचार सामाजिक समरसता और मानव गरिमा के पथ पर सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞
सेवा, करुणा और शांति के साकार स्वरूप, सिख पंथ के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
गुरु हर राय साहिब जी की शिक्षाएं, मानवता और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर हमें सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
By-Actor Narendra kumar 🙏 #🌞 Good Morning🌞




![💓 मोहब्बत दिल से - [ ತವಳಿ 5 ೯ ೯ {6 roelodies Pee்அaa~ ೩೬aa೫ie ] Har Har Mahadev Cu ^09 [ ತವಳಿ 5 ೯ ೯ {6 roelodies Pee்அaa~ ೩೬aa೫ie ] Har Har Mahadev Cu ^09 - ShareChat 💓 मोहब्बत दिल से - [ ತವಳಿ 5 ೯ ೯ {6 roelodies Pee்அaa~ ೩೬aa೫ie ] Har Har Mahadev Cu ^09 [ ತವಳಿ 5 ೯ ೯ {6 roelodies Pee்அaa~ ೩೬aa೫ie ] Har Har Mahadev Cu ^09 - ShareChat](https://cdn4.sharechat.com/bd5223f_s1w/compressed_gm_40_img_226443_21ebc17e_1771117224078_sc.jpg?tenant=sc&referrer=user-profile-service%2FrequestType50&f=078_sc.jpg)








