-
ShareChat
click to see wallet page
@277893607
277893607
-
@277893607
Dailyhunt.creator having above 1.5k follow Twitter
#❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌺राधा कृष्ण💞
❤️Love You ज़िंदगी ❤️ - सुप्रभात जिंदगी को खुली किताब 88 9 बनाओ क्यों की लोगों को. 7 ೦೦೦೦ 4, मे नहीं पन्ने फाड़ने  पढ़ने ज्यादा मजा आता है...!! सुप्रभात जिंदगी को खुली किताब 88 9 बनाओ क्यों की लोगों को. 7 ೦೦೦೦ 4, मे नहीं पन्ने फाड़ने  पढ़ने ज्यादा मजा आता है...!! - ShareChat
#🌺राधा कृष्ण💞 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️
🌺राधा कृष्ण💞 - Sakina Itoo  @sakinaitoo Deeply saddened to learn about the tragic death of Anjali Choudhary, a 4th semester student of College for Women Gandhi Nagar Jammu, Government who lost her life in a tragic accident near Udhampur this morning while proceeding with fellow students picnic to Patnitop. She reportedly fell from the on a bus around 10.30 am; about one kilometre before My Udhampur heartfelt condolences to her grieving family, friends, and the entire college fraternity | have directed the concerned authorities to extend all possible assistance to the bereaved family May her soul rest in peace. Sakina Itoo  @sakinaitoo Deeply saddened to learn about the tragic death of Anjali Choudhary, a 4th semester student of College for Women Gandhi Nagar Jammu, Government who lost her life in a tragic accident near Udhampur this morning while proceeding with fellow students picnic to Patnitop. She reportedly fell from the on a bus around 10.30 am; about one kilometre before My Udhampur heartfelt condolences to her grieving family, friends, and the entire college fraternity | have directed the concerned authorities to extend all possible assistance to the bereaved family May her soul rest in peace. - ShareChat
#❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌺राधा कृष्ण💞
❤️Love You ज़िंदगी ❤️ - ShareChat
*🌹जय भोलेनाथ जी🌹* 🦜 *~ सनातन पंचांग ~* 🦜 🌏 *दिनांक - 26 फरवरी 2026*🌏 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082* 🌤️ *शक संवत - 1947* 🌤️ *अयन - उत्तरायण* 🌤️ *ऋतु - वसंत ऋतु* 🌤️ *मास - फाल्गुन* 🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - दशमी रात्रि 12:33 तक तत्पश्चात एकादशी* 🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा दोपहर 12:11 तक तत्पश्चात आर्द्रा* 🌤️ *योग - प्रीति रात्रि 10:33 तक तत्पश्चात आयुष्मान* 🌤️*राहुकाल - दोपहर 02:19 से शाम 03:47 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 07:02* 🌤️ *सूर्यास्त - 06:40* 👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में* 🚩 *व्रत पर्व विवरण -* 💥 *विशेष -* 🚩~*सनातन पंचांग* ~ 🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷 ➡ *26 फरवरी 2026 गुरुवार को रात्रि 12:33 से 27 फरवरी, शुक्रवार को रात्रि 10:32 तक एकादशी है।* 💥 *विशेष - 27 फरवरी, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।* 🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।* 🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।* 🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।* 🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं । इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।* 🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है।* 🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है।* 🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है। पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है।* 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩 🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷 🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें... विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l* 🙏🏻 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩 🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷 🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है... 🙏🏻 🚩 *~ सनातन पंचाग ~* 🚩 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष आपका जन्मदिन: 26 फरवरी 26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके लिए खास शुभ दिनांक : 8, 17, 26 शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 शुभ वर्ष : 2042 ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल व्यापार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। परिवार और सेहत: राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आप धन लाभ की कामना से अधिकांश कार्य करेंगे लाभ होगा भी लेकिन खर्च लगे रहने से हाथ मे रुकेगा नही। कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटकी रह जायेगी। आज आप असमर्थ होते हुए भी अन्य लोगो की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे लेकिन परिजनों को आपका परोपकार कम ही जमेगा। आवश्यकता की वस्तुओं की जगह आज व्यर्थ के कार्यो पर खर्च होगा। घर मे किसी न किसी से इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। संध्या का समय अपेक्षा से अधिक आनंद दायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन एक दूसरे के प्रति आदर का अभाव रहेगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज के दिन आपमे लापरवाही अधिक रहेगी। सेहत अथवा अन्य आवश्यक कार्यो की अनदेखी बाद में पछताने का कारण बनेगी संयम की कमी के चलते विपरीत फल मिलेंगे। घर के सदस्य भी आपके व्यवहार शून्यता से परेशान रहेंगे। कार्य व्यवसाय में ज्यादा झंझट नही करेंगे लाभ हानि की परवाह भी नही रहेगी मध्यान के बाद ध्यान व्यर्थ के कार्यो में भटकेगा। खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास असफल रहेगा घर मे अकस्मात खर्च अथवा जिद पूरी करने पर बजट से बाहर जाएंगे। संध्या का समय मानसिक शान्ति प्रदान करेगा सब चीजों को भूल अपने मे मस्त रहेंगे। खून एवं हाथ पैरों में भड़कन की समस्या बनेगी। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज मानसिक चंचलता के कारण अच्छे बुरे का विवेक कम रहेगा। बिना सोचे बोलना आज भारी पड़ सकता है आपके लिये जो बातें मनोरंजन मात्र रहेंगी उनसे परिजन अथवा अन्य निकटस्थ का मन दुखी होगा। आवश्यकता पड़ने पर ही बोले अन्यथा बैठे बिठाये अच्छा भला वातावरण खराब होगा। कार्य व्यवसाय से लाभ में अवश्य होगा मेहनत भी कम ही करनी पड़ेगी। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे लेकिन घरेलू कार्य बोझ के कारण कर नही पाएंगे। परिजन किसी ना किसी बात को लेकर कलह का माहौल बनाएंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आने लगेगी सतर्क रहें। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज दिन प्रतिकूल बना हुआ है सोच समझ कर ही अथवा किसी के परामर्श के बाद ही कोई काम करें महिलाए आज अपनी अनदेखी होने पर गुस्से से भरी रहेंगी सेहत भी विपरीत रहने के कारण चड़चिड़ा स्वभाव बनेगा गुस्से में बेतुकी बाते बोलना कलह को बढ़ाएगा। काम काज में उतारचढ़ाव लगा रहेगा एक पल में लाभ की संभावना बनेगी अगले पल लाभ हानि में बदलने से हताशा होगी। धन लाभ के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी इसके बाद भी अल्प मात्रा में ही होगा। आपकी मानसिकता भाँप घर के बुजुर्ग सहनुभूती रखेंगे विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च अनियंत्रित रहने पर थोड़ी परेशानी भी होगी। दिन के आरंभ में परिजनो से व्यर्थ की बातों पर नोकझोंक होगी अन्य लोगो की तुलना घर के सदस्यों से करने पर वातावरण अशान्त बनेगा। काम-धंधा भाग्य का साथ मिलने से बेहतर चलेगा लेकिन धन की कामना आज असंतुष्ट ही रखेगी। नौकरी करने वाले लोग लापरवाही करेंगे जल्दबाजी में रहने पर फटकार सुननी पड़ेगी। विपरीत लिंगीय के चक्कर मे मान अपमान का विवेक भूलेंगे आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण कर लें कल आज जैसी सुविधा नही मिल पाएगी। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन आपको पैतृक सुख के साथ मनोरंजन के अवसर भी सुलभ कराएगा। दिन के प्रारंभ में आलस्य रहेगा छोटे मोटे दैनिक कार्य भी विलंब से होंगे। लेकिन दोपहर से कार्यो के प्रति गंभीरता आएगी। व्यवसायी वर्ग आज काम की जगह मनोरंजन के मूड में रहेंगे फिर भी थोड़े समय मे ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिये समय और धन खर्च होगा। घर मे पैतृक मामलो को लेकर महत्त्वपूर्ण चर्चा होगी। आपकी बातों का विरोध करने वाले भी आज आपका समर्थन करेंगे। संध्या का समय मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा। सेहत आज उत्तम रहेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज भी शुभ प्रसंग बनने से मन शांत रहेगा धर्म के प्रति आस्था तो रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी के कारण दैनिक पूजा पाठ भी व्यवहारिकता मात्र रहेंगे। आज केवल लाभ वाले कार्यो में ही रुची दिखायेंगे इसके विपरीत सामाजिक अथवा परोपकार के कार्यो से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे फिर भी दैनिक खर्च लायक धन की आमद हो जाएगी। परिजन आपके व्यवहार की देखादेखी करेंगे। बुजुर्गो का व्यवहार आपके प्रति अनअपेक्षित रहेगा लेकिन स्त्री संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आशांकित रहेंगे गर्म सर्द के कारण परेशानी हो सकती है। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज मानसिक उलझने दिन भर परेशान रखेंगी। कोई नापसंद कार्य मजबूरी में करना पड़ेगा आस पास का वातावरण अशान्त रहेगा आपके स्वभाव में भी रूखापन रहने के कारण स्नेहीजन दूरी बनाकर रहेंगे। पूर्व में कई गई किसी गलती के खुलासे के कारण घर में कलह की स्थिति बनेगी जिसमे देर रात तक सुधार की संभावना नही है। व्यवसायी वर्ग कार्य व्यस्तता के बाद भी व्यवहारिकता में कमी के कारण आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे बढ़े हुए उधारी के व्यवहार खर्च करने से रोकेंगे। सेहत भी पल पल में बनती बिगड़ती रहेगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा आज आप जिस भी चीज की कामना करेंगे उसे लड़कर अथवा जिद से पूरा कर लेंगे भले ही इससे किसी का मन खराब ही क्यों ना हो। कार्य क्षेत्र पर विचार तो बहुत बनेंगे लेकिन क्रियान्वित एक आध ही होंगे विस्तार की योजना आज सहकर्मियों को कमी के कारण निरस्त करनी पड़ेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर साज सजावट के ऊपर खर्च करेंगे तोड़ फोड़ द्वारा नया रूप देने के विचार भी बनेंगे। नौकरी वाले लोग आज बैठकर लोगो के क्रिया कलापो का आनंद लेंगे मध्यान बाद मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज सेहत में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दिनचार्य आज भी अस्त व्यस्त ही रहेगी सोचे कार्य पूर्ण करने में सहयोग की कमी खलेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान रहेगा मेहनत के बाद भी आज पूरी तरह से सफलता नही मिल पाएगी । मन मे नकारत्मक ख्याल आएंगे धन के कारण अतिरिक्त उलझन रहेगी धन लाभ खर्च के अनुपात में कम ही होगा। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर भी किसी अन्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन मध्यम सुखदायी रहेगा परिजन सहयोग करेंगे लेकिन व्यवहार पूर्ति के लिये। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज आप घर एवं बाहर सभी लोगो के दिल को अपनी कुशलता से जीतेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थ की भावना आज कम रहेगी परमार्थ के लिये समय और धन खर्च करेंगे बदले में सम्मान की प्राप्ति होगी। लेकिन बुजुर्ग वर्ग को आपका व्यवहार नाटकीय लगेगा आपसी तालमेल की कमी भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ होते होते आगे के लिये निरस्त होने पर निराशा होगी फिर भी जुगाड़ कर खर्च लायक आमद हो ही जाएगी। आज प्रलोभन के चक्कर में सरकारी उलझन हो सकती है ध्यान दें। मित्र रिश्तेदारों से संबंधों ने घनिष्ठा बढ़ेगी। आरोग्य नरम गरम रहेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज आप अपनी अथवा किसी नजदीकी की कार्यशैली से व्यथित रहेंगे। चाहकर भी परिस्थितियां अनुकूल नही बनने के कारण मन में उदासी रहेगी। मध्यान के बाद किसी पुराने मित्र परिचित से भेंट होगी कुछ समय के लिये अतीत की यादो में खोये रहेंगे। आज आप मेहनत की जगह खयाली पुलाव पकाएंगे नौकरो अथवा स्त्री वर्ग पर बेवजह शक करना भारी पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ेगा बिक्री तो होगी लेकिन धन की आमद तरसायेगी। संध्या का समय दिन भर की थकान के कारण सुस्त रहेगा फिर भी मनोरंजन के अवसर जाने नही देंगे। स्वास्थ्य मानसिक तनाव को छोड़ ठीक ही रहेगा। #🌸 जय श्री कृष्ण😇 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌺राधा कृष्ण💞
*🌹जय भोलेनाथ जी🌹* 🦜 *~ सनातन पंचांग ~* 🦜 🌏 *दिनांक - 25 फरवरी 2026*🌏 🌤️ *दिन - बुधवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082* 🌤️ *शक संवत -1947* 🌤️ *अयन - उत्तरायण* 🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 🌤️ *मास - फाल्गुन* 🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - नवमी 26 फरवरी रात्रि 02:40 तक तत्पश्चात दशमी* 🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी दोपहर 01:38 तक तत्पश्चात मृगशिरा* 🌤️ *योग - विष्कंभ 26 फरवरी रात्रि 01:28 तक तत्पश्चात प्रीति* 🌤️*राहुकाल - दोपहर 12:52 से दोपहर 02:19 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 07:03* 🌤️ *सूर्यास्त - 06:40* 👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा मे* 🚩 *व्रत पर्व विवरण- 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩 🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷 🙏🏻 *ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-* 💰 *धन लाभ का उपाय* 💰 🔥 *होलिका दहन से पहले जब गड्ढा खोदें,तो सबसे पहले उसमें थोड़ी चांदी,पीतल व लोहा दबा दें। यह तीनों धातु सिर्फ इतनी मात्रा में होनी चाहिए,जिससे आपकी मध्यमा उंगली के नाप का छल्ला बन सके। इसके बाद विधि-विधान से दाण्डा रोपे। जब आप होलिका पूजन को जाएं,तो पान के एक पत्ते पर कपूर,थोड़ी-सी हवन सामग्री,शुद्ध घी में डुबोया लौंग का जोड़ा तथा बताशे रखें।* 🍃 *दूसरे पान के पत्ते से उस पत्ते को ढक दें और 7 बार होलिका की परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। परिक्रमा समाप्त होने पर सारी सामग्री होलिका में अर्पित कर दें तथा पूजन के बाद प्रणाम करके घर वापस आ जाएं। अगले दिन पान के पत्ते वाली सारी नई सामग्री ले जाकर पुन:यही क्रिया करें। जो धातुएं आपने दबाई हैं,उनको निकाल लाएं।* ➡ *फिर किसी सुनार से तीनों धातुओं को मिलाकर अपनी मध्यमा उंगली के माप का छल्ला बनवा लें। 15 दिन बाद आने वाले शुक्ल पक्ष के गुरुवार को छल्ला धारण कर लें। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।* 🙏🏻 *ग्रहों की शांति के लिए उपाय* 🙏🏻 🔥 *होलिका दहन की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिए) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जप करें। जप स्फटिक की माला से करें। जप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।* 🌷 *मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।* *गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।* ➡ *बिजनेस में सक्सेस पाने का उपाय* ⬅ 🏉 *एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। 21 माला जप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।* 🌷 *मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।* 👰🏻 *शीघ्र विवाह के लिए उपाय* 👰🏻 🔥 *होली की सुबह एक साबूत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।* 🤕 *रोग नाश के लिए उपाय* 🤕 ➡ *अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।* 🌷 *मंत्र- ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा* 💰 *धन लाभ के लिए उपाय* 💰 🔥 *होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्ध्य दें।* 🌙 *अर्ध्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है। 🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩 🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹 आपका जन्मदिन: 25 फरवरी दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आपके लिए खास शुभ दिनांक : 7, 16, 25 शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 शुभ वर्ष : 2028 ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। सलाह: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं। कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। मेष राशि आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा दबाव जरूर महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है और सही दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि किसी सहयोगी की कोई बात आपको अंदर ही अंदर खटक सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते या प्रस्ताव की आहट दिल को खुश कर सकती है। वृषभ राशि आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है और आप अपने कामों में संतुलन बनाकर चलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप समझदारी से वित्तीय निर्णय लेंगे। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में काम आ सकते हैं। बैंकिंग या वित्त से जुड़े लोगों को किसी नई योजना की जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद था, तो बातचीत से दूर हो सकता है और रिश्ते में मधुरता लौटेगी। मिथुन राशि भाग्य आज आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और कई काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। घर के जो काम आप टालते आ रहे हैं, उन्हें समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जाने की खबर भावनात्मक माहौल बना सकती है। कर्क राशि आज आप जो भी करेंगे, उसमें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा झलकेगी। समझदारी और धैर्य से लिए गए फैसले आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आध्यात्म और भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत बनाए रखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल को गर्व और खुशी से भर सकती है। सिंह राशि व्यापार और योजनाओं के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपके निर्णय अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। दिनचर्या में थोड़ी अनुशासन लाने की जरूरत महसूस होगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से रौनक बढ़ेगी और आप व्यस्त भी रहेंगे। कुछ काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें। यदि घूमने या छोटी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके मन को तरोताजा कर सकती है। कन्या राशि निवेश और आर्थिक फैसलों के लिए समय सकारात्मक संकेत दे रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। सेहत को हल्के में लेने की गलती न करें और छोटी समस्या भी समय पर दिखाएं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी और किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात भावुक पल दे सकती है। माता-पिता की सेवा में समय बिताकर आपको संतोष मिलेगा। लंबे समय से अटकी कोई डील आज आगे बढ़ सकती है, जिससे राहत मिलेगी। तुला राशि आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, जिसे सोच-समझकर स्वीकार करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और नई संभावनाएँ बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात आपके नेटवर्क को मजबूत करेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सराहना के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि आज का दिन प्रगति और सकारात्मक परिणामों से भरा रह सकता है। आपके प्रयास आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाने की जिम्मेदारी महसूस होगी। आप दिल से दूसरों का भला चाहेंगे, भले ही कुछ लोग उसे गलत समझ लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। काम को लेकर नए विचार आपके भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं। धनु राशि कामकाज के लिहाज से दिन उत्साहजनक रहेगा और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में आपकी मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे। जीवनसाथी को दी गई सलाह उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा, हालांकि किसी विरोधी की बात मन को थोड़ी देर के लिए विचलित कर सकती है। मकर राशि आज निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी होगी, क्योंकि जल्दबाजी से स्थिति उलझ सकती है। व्यवसाय में बदलाव करने से पहले हर पहलू पर विचार करना बेहतर रहेगा। किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में संयम ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। जरूरत पड़ने पर मांगी गई मदद आसानी से मिल सकती है, जिससे काम आगे बढ़ेगा। हालांकि कोई बनता हुआ काम अचानक रुक सकता है, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें और हिम्मत बनाए रखें। कुम्भ राशि दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किस्मत आपका साथ दे सकती है, पर आलस्य प्रगति की राह में रुकावट बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। आप अपने जीवन-स्तर और दिनचर्या में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। धन से जुड़ा रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा करेगी, इसलिए उनकी बातों को सकारात्मक नजरिए से सुनना बेहतर रहेगा। मीन राशि स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है और पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक दिशा में ले जाएगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी। यदि कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। सरकारी या जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश आपको मानसिक शांति देगी। #🌺राधा कृष्ण💞 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌸 जय श्री कृष्ण😇
#❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌺राधा कृष्ण💞 #🌸 जय श्री कृष्ण😇
❤️Love You ज़िंदगी ❤️ - सत्यनैेव जयने DEPARTMENT OF RURAL DEVELOPMENT & PANCHAYATI RAJ Government of Jammu & Kashmir As the tenure of the District Development Councils across the 20 districts of Jammu & defining Kashmir concludes, it marks & chapter in our democratic journey This period represents ೩ historic milestone the first full operationalisation of a robust three tier Panchayati Raj system in J&K To all the Chairpersons of District Devlopment Councils and DDC Members: your tenure was foundational, not only in governance but institution building, strensthened decetralised in as you planning; deepened grassroots] participation; and bridsed the 8ap between policy and people On behalf of the Department of Rural Development & Panchayati Raj; ] place appreciation for onrecord sincere your commitment and constructive engagement Beyond projects and plans your leadership fostered trust and reinforced public confidence self-governance: in local While the formal term concludes the of service endures spirit wish you continued strensth, clarity and purpose in your public life ahead Mohammad Aijaz Asad (IAS) Secretary, Rural Development (RDD&PR) सत्यनैेव जयने DEPARTMENT OF RURAL DEVELOPMENT & PANCHAYATI RAJ Government of Jammu & Kashmir As the tenure of the District Development Councils across the 20 districts of Jammu & defining Kashmir concludes, it marks & chapter in our democratic journey This period represents ೩ historic milestone the first full operationalisation of a robust three tier Panchayati Raj system in J&K To all the Chairpersons of District Devlopment Councils and DDC Members: your tenure was foundational, not only in governance but institution building, strensthened decetralised in as you planning; deepened grassroots] participation; and bridsed the 8ap between policy and people On behalf of the Department of Rural Development & Panchayati Raj; ] place appreciation for onrecord sincere your commitment and constructive engagement Beyond projects and plans your leadership fostered trust and reinforced public confidence self-governance: in local While the formal term concludes the of service endures spirit wish you continued strensth, clarity and purpose in your public life ahead Mohammad Aijaz Asad (IAS) Secretary, Rural Development (RDD&PR) - ShareChat
The J&K State Marriage Assistance Scheme (SMAS) provides financial aid of ₹50,000 (PHH) to ₹75,000 (AAY) for poor, unmarried girls (18+) from, specifically targeting households under Priority Households (PHH) or Antyodaya Anna Yojana (AAY). Applicants must be Domiciles of J&K, at least 8th pass, and apply 30 days before the wedding via JanSugam portal or district social welfare offices. myScheme myScheme +2 Key Details of the Scheme Assistance Amount: ₹50,000 for PHH, ₹75,000 for AAY category. Eligibility Criteria: Applicant must be a female, age 18 or above. Must be a Domicile of Jammu & Kashmir. Must belong to AAY or PHH (ration card holder). Minimum qualification is 8th pass (relaxed up to March 31, 2028). Required Documents: Domicile certificate, Ration card (AAY/PHH), Aadhaar card, Birth certificate/8th class marksheet, Bank passbook, and Affidavit. How to Apply: Applications can be submitted online through the JanSugam portal or at the District Social Welfare Office. #🌺राधा कृष्ण💞 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌸 जय श्री कृष्ण😇
🌺राधा कृष्ण💞 - ShBanaraeePanditameetwithDC Doda S Harinder SinghIAS ShBanaraeePanditameetwithDC Doda S Harinder SinghIAS - ShareChat
*🪴पांच गधे🪴* एक महात्मा कहीं जा रहे थे। रास्ते में वो आराम करने के लिये रुके।एक पेड के नीचे लेट कर सो गये नींद में उन्होंने एक स्वप्न देखा कि.“वे रास्ते में जा रहे हैंऔर उन्हें एक व्यापारी मिला, जो पांच गधों पर बड़ी- बड़ी गठरियां लादे हुए जा रहा था। गठरियां बहुत भारी थीं, जिसे गधे बड़ी मुश्किल से ढो पा रहे थे।साधु ने व्यापारी से प्रश्न किया- “इन गठरियों में तुमने ऐसी कौन-सी चीजें रखी हैं, जिन्हें ये बेचारे गधे ढो नहीं पा रहे हैं?” व्यापारी ने जवाब दिया“इनमें इंसान केइस्तेमाल की चीजें भरी हैं।उन्हें बेचने मैं बाजार जा रहा हूं।साधु ने पूछा- “अच्छा! कौन-कौन सी चीजें हैं, जरा मैं भी तो जानूं!”व्यापारी ने कहा- “यह जो पहला गधा आप देख रहे हैं इस पर अत्याचार की गठरी लदी है।साधु ने पूछा-“भला अत्याचार कौन खरीदेगा?” व्यापारी ने कहा- “इसके खरीदार हैं राजा- महाराजा और सत्ताधारी लोग। काफी ऊंची दर पर बिक्री होती है इसकी। साधु ने पूछा-“इस दूसरी गठरी में क्या है?व्यापारी बोला- “यह गठरी अहंकार से लबालब भरी है और इसके खरीदार हैं पंडित और विद्वान। तीसरे गधे पर ईर्ष्या की गठरी लदी है और इसके ग्राहक हैं वे धनवान लोग, जो एक दूसरे की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पाते।इसे खरीदने के लिए तो लोगों का तांता लगा रहता है। साधु ने पूछा- “अच्छा! चौथी गठरी में क्या है भाई?”व्यापारी ने कहा- “इसमें बेईमानी भरी है और इसके ग्राहक हैं वे कारोबारी, जो बाजार में धोखे से की गई बिक्री से काफी फायदा उठाते हैं।इसलिए बाजार में इसके भी खरीदार तैयार खड़े हैं। साधु ने पूछा- “अंतिम गधे पर क्या लदा है?” व्यापारी ने जवाब दिया“इस गधे पर छल-कपट से भरी गठरी रखी हैऔर इसकी मांग उन औरतों में बहुत ज्यादा है जिनके पास घर में कोई काम-धंधा नहीं हैं और जो छल-कपट का सहारा लेकर दूसरों की लकीर छोटी कर अपनी लकीर बड़ी करने की कोशिश करती रहती हैं। वे ही इसकी खरीदार हैं।तभी महात्मा की नींद खुल गई। इस सपने में उनके कई प्रश्नों का उत्तर उन्हें मिल गया। सही अर्थों में कहें तो वह व्यापारी स्वयं शैतान था, जो संसार में बुराइयाँ फैला रहा था। और उसके शिकार कमजोर मानसिकता के स्वार्थी लोग बनते हैं।शैतान का शिकार बनने से बचने का एक ही उपाय है कि..*ईश्वर पर सच्ची आस्था रखते हुवे अपने मन को ईश्वर का मंदिर बनाने का प्रयास करना चाहिए। *यदि मन एक 'मंदिर' की तरह पवित्र होगा, तो उसमें नकारात्मक विचारों के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा। हम अपनी सफलता के लिए गलत रास्तों (बुराइयों) का चुनाव न करें। सच्ची प्रगति वही है जो ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से प्राप्त की जाए। 🙏🌲जय श्री राम🌲🙏 #🌸 जय श्री कृष्ण😇 #🌺राधा कृष्ण💞 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️
*🌻🎋🟨 अमरत्व का रहस्य 🟨🎋🌻* हिमालय की धवल कंदराओं में एक दिन माता पार्वती के मन में एक जिज्ञासा जागी। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से सप्रेम आग्रह किया, "हे प्राणनाथ! मुझे वह परम ज्ञान प्रदान कीजिए जो मृत्यु के भय को मिटा दे। मैं उस अमरत्व के रहस्य को जानना चाहती हूँ जिसे आज तक किसी जीव ने नहीं सुना।" महादेव जानते थे कि यह ज्ञान अत्यंत गोपनीय है। यदि यह किसी अयोग्य के हाथ लग गया, तो सृष्टि का संतुलन बिगड़ सकता है। ईसलिए, शिव जी माता पार्वती को लेकर एक अत्यंत निर्जन स्थान पर गए। उन्होंने एक ऐसी गुफा चुनी जहाँ वायु के अतिरिक्त किसी का प्रवेश न हो सके। गुफा के द्वार को शिलाओं से बंद कर दिया गया ताकि कोई बाहरी जीव इसे सुन न पाए। भगवान शिव ने अपनी आँखें मूंद लीं और 'अमरकथा' सुनाना प्रारंभ किया। माता पार्वती बड़े चाव से कथा सुनने लगीं। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ी, शिव जी के शब्दों से दिव्यता झरने लगी। कथा के बीच-बीच में पार्वती जी 'हुंकारी' (जी, हाँ, उम्म्म...) भरती रहीं, जिससे महादेव को आभास होता रहे कि वे सुन रही हैं। किंतु, महादेव की वाणी की मधुरता और शांति ऐसी थी कि देवी पार्वती को धीरे-धीरे तंद्रा (नींद) आने लगी और वे गहरी निद्रा में सो गईं। उसी गुफा के एक कोने में एक तोते (शुक) का घोंसला था, जिसमें एक अंडा रखा था। कथा के तपोबल और शिव की ओजस्वी वाणी के प्रभाव से उस अंडे से एक नन्हा सा बच्चा फूट निकला। वह नन्हा शुक बड़े ध्यान से शिव के मुख से निकल रहे एक-एक शब्द को आत्मसात करने लगा। जब उसने देखा कि माता पार्वती सो गई हैं और यदि हुंकारी बंद हुई तो महादेव कथा रोक देंगे, तब उस नन्हें जीव ने बड़ी चतुराई दिखाई। वह माता पार्वती की आवाज़ की नकल करते हुए हुंकारी भरने लगा। महादेव अपनी धुन में कथा सुनाते रहे और इधर वह शुक पूर्ण ज्ञानी बन गया। कथा समाप्त हुई तो महादेव ने देखा कि पार्वती जी तो सो रही हैं। वे चौंक गए—"यदि पार्वती सो रही थीं, तो हुंकारी कौन भर रहा था?" जैसे ही उनकी दृष्टि कोने में बैठे उस तोते पर पड़ी, वे समझ गए कि इस जीव ने चोरी-छिपे अमरत्व का रहस्य जान लिया है। क्रोधित होकर शिव जी ने अपना त्रिशूल उठाया। प्राण बचाने के लिए वह शुक गुफा से बाहर की ओर भागा। वह उड़ते-उड़ते महर्षि वेदव्यास जी के आश्रम पहुँचा। उस समय व्यास जी की पत्नी जम्हाई ले रही थीं। शुक ने सूक्ष्म रूप धारण किया और उनके मुख के मार्ग से उनके गर्भ में प्रवेश कर गया। जब महादेव वहाँ पहुँचे और देखा कि जीव व्यास जी की शरण में है और माता के गर्भ में प्रविष्ट हो चुका है, तो उन्होंने अहिंसा और मर्यादा का पालन करते हुए अपना क्रोध त्याग दिया और वहाँ से अंतर्ध्यान हो गए। बारह वर्षों का वास और कृष्ण का आश्वासन वह बालक सामान्य नहीं था; उसे गर्भ में ही वेद, पुराण और उपनिषदों का पूर्ण ज्ञान हो चुका था। वह जानता था कि बाहर निकलते ही संसार की 'माया' उसे घेर लेगी। इसी भय से वह बालक १२ वर्षों तक माता के गर्भ से बाहर नहीं आया। व्यास जी चिंतित थे, माता पीड़ा से व्याकुल थीं। अंततः भगवान श्री कृष्ण स्वयं वहाँ प्रकट हुए। उन्होंने बालक को आश्वासन दिया—"हे ऋषिकुमार! तुम बाहर आओ, मेरी माया तुम्हें स्पर्श भी नहीं कर पाएगी।" साक्षात नारायण का वचन पाकर बालक ने जन्म लिया। यही बालक आगे चलकर 'शुकदेव' कहलाए। जन्म लेते ही बालक ने माता-पिता को प्रणाम किया और बिना किसी मोह माया के वन की ओर चल दिए। व्यास जी पीछे-पीछे 'पुत्र! पुत्र! पुकारते रहे पर शुकदेव जी के हृदय में केवल वैराग्य था। पुत्र को वापस लाने के लिए व्यास जी ने एक युक्ति निकाली। उन्होंने श्री कृष्ण की लीला का एक अत्यंत सुंदर श्लोक बनाया और अपने शिष्यों को सिखा दिया। जब शुकदेव जी ने वन में वह आधा श्लोक सुना, तो वे कृष्ण की बाल-लीलाओं के प्रति इतने आकर्षित हुए कि खिंचे चले आए। तब व्यास जी ने उन्हें श्रीमद्भागवत पुराण के १८,००० श्लोकों का दिव्य ज्ञान दिया। इसी ज्ञान को आगे चलकर शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सुनाया, जिससे परीक्षित ने मृत्यु के भय को जीत लिया और मोक्ष प्राप्त किया। *🌼🏵️🔲 ॐ शांति 🔲🏵️🌼* #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌺राधा कृष्ण💞 #🌸 जय श्री कृष्ण😇
*🍁 नारद ओर नारायण ओर साधु जी की महान गाथा 🍁* ____________________________ जो भगवान को सब कुछ समर्पण कर देते हैं भगवान भी उनको देने के लिए बंध जाता है कैसे?? समझे इस कहानी से 👇👇👇 एक बार महर्षि नारद जी बैकुंठ की यात्रा पर जा रहे थे। नारद जी को मार्ग में एक महिला मिली-और बोली: मुनिवर...!! आप प्रायः नारायण से मिलने जाते हैं- मेरे कोई संतान नहीं है, आप प्रभु से पूछना- मेरे घर संतान कब होगी। नारद जी ने कहा ठीक है, पूछ लूँगा- इतना कह कर नारदजी नारायण नारायण कहते हुए यात्रा पर चल पड़े। बैकुण्ठ पहुँच कर श्री नारायण जी ने नारदजी से जब कुशलता पूछी- तो नारदजी बोले जब मैं आ रहा था तो मार्ग में एक महिला जिसके घर कोई संतान नहीं है, उसने मुझे-आपसे पूछने को कहा कि- उसके घर पर संतान कब होगी। नारायण बोले उस महिला को बोल देना कि इस जन्म में उसके भाग्य में संतान का सुख नहीं है। नारदजी वापिस लौटे तो वह महिला बड़ी उनकी प्रतीक्षा कर रही थी। महिला ने नारदजी को देखते ही पूछा कि इस पर नारदजी ने कहा प्रभु ने कहा है कि इस जन्म में तो आपके कोई संतान नहीं होगी यह सुन कर महिला रोने लगी- नारदजी भी चलते बने। कुछ समय बीता गाँव में एक बुजुर्ग सन्त मधुकरी के लिये आये और उन्होने उसी महिला के घर के सामने खड़े हो मधुकरी के लिए आवाज लगायी। सन्त की आवाज़ सुन कर वो महिला मधुकरी के लिये भोजन ले आई। भोजन पाकर सन्त ने उसे पुत्रवती होने का आशीर्वाद दिया और जैसा उस सन्त ने कहा था- वैसा ही हुआ। कुछ समय पश्चात उस महिला के घर एक बेटा पैदा हुआ। उस महिला ने बेटे की खुशी में साधु संतों में भोजन बाँटा- और ढोल बजवाये। कुछ वर्षों बाद जब नारद जी पुनः वहाँ से गुजरे- तो वह महिला कहने लगी नारदजी ! आपने तो कहा था- कि मेरे घर इस जन्म में संतान ही नहीं होगी यह देखो मेरा राजकुमार बेटा ! फिर उसने उस सन्त के बारे में भी बताया। नारदजी को लगा कि यह कैसे हो गया। वह शीघ्रता से नारायण धाम की ओर गए- और प्रभु से कहा कि आपने तो कहा था- कि उस महिला के घर संतान नहीं होगी क्या उस सन्त में आपसे अधिक शक्ति है। नारायण बोले: आज मेरा स्वास्थ कुछ ठीक नहीं है, मैं आपकी बात का उत्तर बाद में दूँगा- पहले आप मेरे लिए औषधि का प्रबन्ध करें। आप भू-लोक जाइए-और एक कटोरी रक्त लेकर आइये। नारदजी इधर-उधर घूमते रहे पर एक प्याला रक्त नहीं मिला। उल्टा लोग उपहास करते- कि नारायण बीमार हैं आखिर चलते चलते वो एक जंगल में पहुँचे। वहाँ पर वही सन्त मिले, जिसने महिला को बेटे का आशीर्वाद दिया था। उन्होंने कहा अरे देवर्षि आप इस जंगल में क्या कर रहे हैं। इस पर नारदजी ने उत्तर दिया- मुझे प्रभु ने किसी मनुष्य का रक्त लाने को कहा है- यह सुन कर सन्त ने खड़े होकर कहा: आपके पास कोई छुरी या चाक़ू है। नारदजी ने कहा हाँ है तुरन्त उस सन्त ने अपने शरीर से एक प्याला रक्त दे दिया। नारदजी वह रक्त लेकर नारायण जी के पास पहुँचे- और कहा आपके लिए मैं औषधि ले आया हूँ। नारायण ने कहा: यही आपके प्रश्न का उत्तर है। सन्त ने मेरे लिए अपने शरीर का इतना रक्त भेजकर मुझे अपना ऋणी बना लिया है,जो मुझसे इतना प्रेम करता हो, क्या उस सन्त की वाणी सत्य करने के लिए मैं किसी को बेटा नहीं दे सकता... ? उस बांझ महिला के लिए प्रार्थना आप भी कर सकते थे, पर आपने ऐसा नहीं किया। रक्त तो आपके शरीर में भी था, पर आपने नहीं दिया। मनुष्य का भाग्य केवल प्रारब्ध से निर्मित नहीं होता, अपितु सद्कर्म और आशीर्वाद से भी- प्रभावित होता है। *ओम शांति।* #🌸 जय श्री कृष्ण😇 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #🌺राधा कृष्ण💞