
Jan-Kranti hindi news bulletin
@4245238344
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
ताजपुर रोड धरमपुर,
नाबार्ड के महाप्रबंधक अनामिका ने मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल का किया अवलोकन
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़
लोगों को खुब आकर्षित कर रही है मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट की मिथिला पेंटिंग।
पूसा/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 मार्च, 2026)। किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन मील चौक, समस्तीपुर के स्टाॅल का अवलोकन करते हुए हस्तकला निर्मित वस्तुओं की सराहना की। उन्होंने कलाकार सौम्या सुमन एवं मनिषा कुमारी से रु-ब-रू हुए। लोगों को मिथिला पेंटिंग युक्त उत्पाद साड़ी, सूट, दुपट्टा, शाॅल, पाग, पर्स, रुमाल, थैला, शर्ट, कुर्ता एवं पेंटिंग की खुब भा रही है। मेला में लोगों को अपनी संस्कृति कला को देखकर खुशी मिल रही है तथा लोगों को मिथिला पेंटिंग खूब आकर्षित कर रही है। मौके पर डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण, संवर्द्धन संस्थान अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के सचिव ललित कुमार, विवेक कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Samastipur news
ईरान - इज़राइल - संयुक्त राज्य अमेरिका महायुद्ध us युद्धपोत पर ईरान ने दागी मिसाइलें हमले में अमेरिका का राडार सिस्टम किया ध्वस्त
जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
इंडिया जनक्रांति न्यूज़ डेस्क ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 15 मार्च, 2026)। महायुद्ध आज बहुत कमजोर नजर आ रहा है हार्मोज क़े लिये रास्ते निकाले जा रहे हैँ जो मोजताबा का सुराग देगा वह मालामाल हो जायेगा दस लाख अमेरिकी डालर की पेशगी इनाम क़े तौर पर दिया जायेगा ये घोषणा ट्रम्प क़े द्वारा किया गया है, ईरान का सीरिया बाला हाल करेगा अमेरिका अमेरिका औऱ इज़राइल का संयुक्त अटैक किया जा रहा है लेकिन युद्ध कमजोर पड़ता नजर आ रहा है ईरान एक सौदा करना चाहता है -- ट्रम्प, अभीतक पता नहीं चला है की मोजताबा जिन्दा है या मर गया, ईरान पर अमेरिका का ताबड़तोड़ हमला जारी है ईरान संघर्ष विराम क़े लिए तैयार है un ने लड़ाई रोकने की अपील की है हार्मोज क़े रास्ते तेल औऱ गैस की पर्याप्त भंडार भारत आ रहा है दाहिदेह देह पर इज़ाराइल का मिसाइल अटैक हुआ है irgc हेडक्वार्टर पर हमला भीषण हुआ है us कमांडर ने जारी किया है वीडियो इरबिल में द्रोन से अटैक किया गया h अमेरिकी वेश पर जबरदस्त हमला हुआ है us युद्धपोत पर ईरान ने दागी मिसाइलें हमले में अमेरिका का राडार सिस्टम ध्वस्त किया है ईरान द्वारा इराक में अमेरिकी वेश पर ईरान द्वारा मिसाइलें दागी गयी है ट्रम्प ने ठुकराया u s प्लान युद्ध रोकने का इराक ने ईरान पर ड्रोन से हमला किया है इधर फारूक पर हुए हमले का जाँच sit को दिया गया है जो भारत कश्मीर का मामला है मध्य ईरान में इज़ाराइल औऱ अमेरिका का संयुक्त युद्ध अभियान जारी है मिडिल ईस्ट में अभी भी हमले किये जा रहे हैँ लेकिन मिला जुला देखकर लगता है युद्ध कमजोर पड़ता जा रहा है अब पहले जैसा ना जोश है औऱ ना ही जूनून देखने को मिल रहा है इराक के बगदाद पर ईरानी हमले किये जा रहे हैँ.इराबिल में अनेरीकी दुताबास पर ईरानी हमले से बर्बादी की खबर से इनकार नहीं किया जा सकता है शांति का मिशन फेल नजर आ रहा है अमेरिका इसके लिये तैयार नहीं है पंद्रह हज़ार मिसाइलें से ईरान पर हमले आज किये गये हैँ युद्ध को देखते हुए लगता है युद्ध अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है सिर्फ सभी ओर से बारूद क़े जगह बोल ही बोल दीख पड़ रहा है युद्ध का आज सोलहबा दिन है पर सभी कमजोर पड़ते नज़र आ रहे हैँ।
उपरोक्त ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशन हेतु प्रमोद कुमार सिन्हा केंद्रीय ब्यूरो चीफ, जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन द्वारा प्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##political #moj_content ##Eran -israil - America yudh
बिहार के बेगूसराय में जहां CM नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर थोड़ी देर बाद उतरने वाला था , वहां बैल घुस आया। पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई अपनी जान।
जनक्रांति रिपोर्ट ##Begusarai_jankranti_News #moj_content ##political
एसडीआरएफ की टीम ने सपहा चौर से युवक का शव किया बरामद
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बच्चे के शव को कर लिया बरामद
बखरी/बेगूसराय,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मार्च, 2026)। बखरी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव स्थित सपहा चौर में नहाने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा शुक्रवार को सपहा चौर में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
घटना की जानकारी मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बच्चे के शव को बरामद कर लिया। मौके पर बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, एसआई लाल बिहारी यादव , कैलाश यादव, यशवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Begusarai_jankranti_News #moj_content
जबरन सरकारी पानी टंकी का निर्माण
कबीर मठ में करने के खिलाफ जिलाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल
जिलाधिकारी ने दिया जांच कर कारवाई करने का आश्वासन- सुरेंद्र प्रसाद सिंह
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
अंचलाधिकारी से एनओसी लिये बगैर संस्था की जमीन पर टंकी निर्माण अवैध : माले
समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मार्च 2026)। ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के योगियामठ स्थित कबीर मठ की जमीन खाता पुराना 417, खेसरा 405 एवं रकबा मात्र 01 कट्ठा 12 धूर में जबरन सरकारी योजना से पानी टंकी निर्माण कर जमीन पर कब्जा जमाने के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल क्रमशः मठ के महंथ भाग्य नारायण दास, भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय, सकल साह, ललन कुमार आदि ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और दान से प्राप्त मठ का जमीन का शिकायती आवेदन, भूमि का दस्तावेज एवं अनुदानित दस्तावेज सौंपा।
इस आशय से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी ने जांच कराकर टंकी निर्माण के दोषियों पर कारवाई करने का आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी संस्था की जमीन में संस्था द्वारा आम बैठक से लिखित निर्णय एवं सीओ के एनओसी के बिना कोई भी सरकारी या निजी योजना नहीं चलाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार न ही मठ के महंथ और न ही सीओ द्वारा एनओसी लिया गया है। ऐसे में पानी टंकी निर्माण अवैध है और निर्माण एजेंसी पर कारवाई की मांग भाकपा माले जांचोपरांत करती है।
महंथ भाग्यनारायण दास ने कहा कि यह मठ सक्रिय है। चर्चित साहेब एवं बुउआ साहेब के पिता नारायण दास एवं उनकी पत्नी माता साहेब (जमुना माई) का मठ के अंदर समाधि भी है। मठ का प्रतिदिन संचालन होता है। खासकर पूर्णिमा के दिन सत्संग एवं भंडारे का आयोजन होता है। मठ को खुद जमीन की कमी है। मठ खुद विस्तार का योजना बना रहा है। ऐसी स्थिति में मठ में सरकारी योजना से पानी टंकी लगाकर जमीन एवं मठ पर कब्जा जमाने की साज़िश की जा रही है। साधु-संतों को डराया-धमकाया जा रहा है। यह अनुचित है। उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी आरती कुमारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के पास जाने पर भी न्याय नहीं मिला। मजबूरी में जिलाधिकारी के पास जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिलने का पूरा उम्मीद है और अगर फिर भी न्याय नहीं मिलता है तो ताजपुर अंचल कार्यालय पर आमरण अनशन कर साधु-संत जान दे देंगे लेकिन मठ को खत्म होने नहीं देंगे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##Samastipur news #moj_content ##political
पीएचसी गढ़पुरा में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित की गई विशेष शिविर, 51 लाभार्थियों की शिविर में हुई जांच
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
जांच के दौरान 7 ईएनटी, 5 मानसिक तथा 39 अस्थि ऑर्थोपेडिक से संबंधित दिव्यांग लाभार्थियों की जांच की गई।
गढ़पुरा/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 14 मार्च 2026)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी गढ़पुरा परिसर में गुरुवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को यूडीआईडी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने कुल 51 लाभार्थियों की जांच कर उनका आवेदन कराया। जांच करने वाली टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निहाल फारूक, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. पुष्कर, डॉ. राम प्रीत राम तथा नेत्र सहायक हर्ष राज शामिल थे। जांच के दौरान 7 ईएनटी, 5 मानसिक तथा 39 अस्थि ऑर्थोपेडिक से संबंधित दिव्यांग लाभार्थियों की जांच की गई। यूडीआईडी पोर्टल पर कुल 192 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया था। सभी योग्य लाभार्थियों को एक दिन पूर्व दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई थी। जानकारी के अनुसार 29 लाभार्थी शहर से बाहर थे, 15 का मोबाइल नंबर गलत पाया गया, 7 लाभार्थियों का नंबर बंद मिला, जबकि 23 लाभार्थियों का यूडीआईडी कार्ड पहले से ही बना हुआ था। शिविर के दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार तथा एक्स-रे टेक्निशियन राकेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Begusarai_jankranti_News
ईरान -इज़राइल -संयुक्त राज्य अमेरिका का महायुद्ध का असर
जनक्रांति कार्यालय से केंद्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
तेहरान में अमेरिका क़े बिरुद्ध जबरदस्त बिरोध हो रहा है ईरान ने दाबा किया है अमेरिका को जबरदस्त मात दी गयी है।
इंडिया न्यूज़ डेस्क (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 14 मार्च, 2026)। महायुद्ध का असर खासकर पुरे भारत राज्यों में देखने को मिल रहा है जहाँ एक तरफ तो सरकार कहती है गैस की कोई किल्ल्त नहीं है। वहीं दुसरी ओर गैस क़े लिये सभी राज्यों में मारामारी हो रही है लम्बी लम्बी लाइनें लगी हैँ जो सुबह से शाम तक यह स्थिति जारी है। बड़े बड़े शहरों में होटल बन्द हो चुके हैँ लोगों को खाने की कोई शहूलियत नहीं है जो अकेले रहते हैँ वो भूखे मरने को बिबश है सरकार की दावा का पोल खोल रही है ये अराजकता जो देखने को मिल रही है बड़े बड़े दावे सरकार की ओर से किये जा रहे हैँ लेकिन जमीनी हक़ीक़त कुछ औऱ है।
ये लम्बी लम्बी लाइनें सरकार क़े समस्त दावे जैसे जमाखोरी पर कार्रबाई या कालाबाज़रियों पर कार्रबाई देखने को नहीं मिल रहा है इसका असली वजह लगता है बास्तबीक में गैस की कमी है औऱ गैस क़े लिये लोग अति परेशान है कमर्शियल सिलेंडर की बात तो बेमानी ही नजर आ रही है यदि ये सफलीभुत होते तो होटल बन्द नहीं होता उनके कर्मचारी रोड पर नहीं होते कहा तो यह भी जा रहा है कहीं कहीं गैस जमाखोरों द्वारा ४००- ५०० क़े अधिक दामों में मिल रहा है इसी प्रकार विमान सेवाओं पर भी अधिक असर पड़ा है बिमान का किराया अचानक बढ़ा दिया गया है रेल में भी गैस का असर देखने को मिलरहा है।
Us का विक्ट्री कार्ड है या प्रोपोगंडा समझ से बाहर है जहाँ एक ओर खामनेई को जिन्दा बताया जा रहा है वही दुसरी ओर मोजताबा कोमा में है हमले लगातार जारी हैँ ये ईरान का विनाशक प्रहार है या अमेरिका का प्रोपोगंडा वार जो समझ में नहीं आ रहा है।
पुनः तेहरान में अमेरिका क़े बिरुद्ध जबरदस्त बिरोध हो रहा है ईरान ने दाबा किया है अमेरिका को जबरदस्त मात दी गयी है. ईरान में अबतक चार से पाँच हज़ार सैनिक मारे गये हैँ ईरान पर फिर जोरदार हमला होगा ट्रम्प ने कहा है ईरान को ९०% मिसाइलें खत्म हो चुकी है।
पुनः ईरान को लेकर फिर भीड़ गये नेतन्याहु ईरान क़े अत्याचारी शाशन को उखाड़ फेकेंगें तेल अविव में दहला भयंकर मिसाइल से ६०००हमले से दहला ईरान अरब में आपातकाल लागू इधर युद्ध क़े कारण घरेलू बिमान क़े किराया में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है खाड़ी क़े तीनों गद्दारों को चुन लिया है ईरान जितने क़े लिये किसी भी हद तक जा सकते हैँ ट्रम्प नेतनयाहू पर ईरान की बंकर रिपोर्ट की जानकारी मिली है इंडिगो का किराया ४२५से बढ़कर २५०० तक हो गया है ईरान का तेल अविव पर कलस्टर बम से हमला ईरानी कटटरपंथी को खात्मा करेंगें ट्रम्प ईरान गेम बदल रहा है जूनियर खामनेई का वीडियो जारी किया गया है मुजताबा पर ट्रम्प का व्यान मुझतावा जिन्दा है ट्रम्प को सुप्रीम लीडर की चेतावनी है वह घायल होकर भयानक हो गया है ट्रम्प की तानाशाही विश्व में तबाही लायी हार्मोज रूट से तेल की खपत बन्द है जिसके कारण वैश्विक स्तर पर तेल पर हाहाकार मच गया है दुनिया में ईंधन की कमी... थाईलैंड कायरता पूर्वक कार्रबाई से नहीं झुकेंगे ईरान कूटनीति प्रयास जारी mea तेल की क़ीमत १००डालर प्रति बैरल बढ़ गया है दुसरी ओर भारत का कहना है तेल औऱ गैस की कोई कमी नहीं है पाकिस्तान की हालात खास्ता हो चुका है उसे अफगानिस्तान से भी भयंकर खतरा हो रहा है ईरान ने दुबई पर फिर मिसाइल से हमला किया इर्बील पर द्रोन से हमला किया गया है ईरानी विदेश मंत्री का व्यान कायरता पूर्वक हमले से हम नहीं डरे हैँ डटकर मुकाबला कर रहे हैँ ईरान जहाँ परमाणु बम बना रहा है वहाँ इज़राइल का हमला सतत जारी है।
👆उपरोक्त ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशन हेतु प्रमोद कुमार सिन्हा, केंद्रीय ब्यूरो चीफ, जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन द्वारा प्रेषित व
समस्तीपुर जानक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##political #moj_content
नहाने के दौरान सपहा चौर में 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत फैली शोक की लहर
जनक्रांति कार्यालय से चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट
परिजनों ने पानी में बहुत ढूढ़ा बच्चे का शव लेकिन बरामद नहीं हो सका शव की जारी है तलाश
बखरी/बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज़ डेस्क 13 मार्च 2026)। बखरी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव स्थित सपहा चौर में शुक्रवार को नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब 11 बजे गांव के तीन–चार बच्चे सपहा चौर में नहा रहे थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में शिवनगर निवासी शम्भू सदा का 11 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ देर तक जब अंकित पानी से बाहर नहीं निकला तो साथ में नहा रहे बच्चे घबरा गए। वे दौड़ते हुए घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर पानी में उसकी तलाश शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस यशवंत सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका था और तलाश जारी थी।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Begusarai_jankranti_News ##political
केवाला दस्तावेज की मूल प्रति खो जाने की स्थानीय थाना को लिखित आवेदन दे सन्हा दर्ज करने की मांग प्रार्थी ने थानाध्यक्ष से की
जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट
दस्तावेज को पाने वाले व्यक्ति के द्वारा किसी तरह का कोई गलत व्यवहार कर दस्तावेज के इस्तेमाल नहीं किया जा सके।
बेगूसराय, बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 13 मार्च 2026 )। बेगूसराय जिला के नावकोठी प्रखंड के पहसारा निवासी रणजीत कुमार ने थानाध्यक्ष नावकोठी को लिखित आवेदन देते हुए सूचना दर्ज कर एक प्रति हस्तगत कराने की अपील करते हुऐ कहा है की मै रंजीत कुमार पिता आनंदी यादव ग्राम पहसारा पोस्ट
पहसारा बार्डनं• 0। थाना व प्रखण्ड व अंचल नाव कोठी अनुमण्डल मंझौल जिला व बेगूसराय बिहार का स्थायी निवासी हूँ। आवेदन में आगे कहा है की मैं दिनांक 10.03.2026 को ग्राम पहसारा से पहसारा चौक पर दस्तावेज संख्या 820 की छायाप्रति कराने के लिए पहसारा चौक पर गया वापसी में मेरा उक्त दस्तावेज रास्ते में कही गिर गया। गिरे दस्तावेज की काफी खोजबीन की गई। लेकिन उक्त दस्तावेज नहीं मिल सका। उक्त ##Begusarai_jankranti_News ##Begusarai jankranti news, #🔴 क्राइम अपडेट #moj_content ##political दस्तावेज की द्वितीयक प्रति लेने हेतू सन्हा दर्ज करने की आवश्यकता है, ताकि उक्त दस्तावेज को पाने वाले व्यक्ति के द्वारा किसी तरह का कोई गलत व्यवहार कर दस्तावेज के इस्तेमाल नहीं किया जा सके। इसकी सुरक्षा मिल सकें।
थानाध्यक्ष से निवेदन किया कि शपथ पत्र सं.1935 दिनांक 12.03.2026 के आधार पर सूचना दर्ज कर एक प्रति हस्तगत कराने की कृपा करें ताकि सनहा के आधार पर दस्तावेज की द्वितीयक प्रति निकाल सकूँ। थानाध्यक्ष द्वारा आवेदन हस्तगत संख्या SDE 378 /2026 दिनांक 12 मार्च 2026 है।
समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक /सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा चन्द्रकिशोर पासवान की रिपोर्ट प्रकाशित व प्रसारित।
ईरान - इज़राइल - संयुक्त राज्य अमेरिका का महायुद्ध थमने का नाम नहीं
जनक्रांति कार्यालय से केन्द्रीय ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
इंडिया न्यूज डेस्क (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय न्यूज डेस्क 13 मार्च 2026)। ईरान - इज़राइल - संयुक्त राज्य अमेरिका का महायुद्ध थमने का नाम नहीं दिख रहा है सभी ओर से मिसाइल औऱ बैलेंस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल हो रहा है। समुद्र में भी माइंस का जाल बिछा हुआ है कौन किस पर भारी पड़ रहा है ठीक ठीक नहीं बताया जा सकता सब अपनी अपनी राग आलाप रहे हैं।इज़राइल का बेरूत पर जबरदस्त हमला किया गया है हार्मोज लोक ट्रम्प शौक, ट्रम्प ईरान हार क़े कगार पर है ईरान पर ये व्यान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का है मिसाइल हमले ने बढ़ाया तेल का संकट जान क़े साये में दुनिया बह रही है। खून की नदियां मिडिल ईस्ट में युद्ध का भयंकर मंजर दिख रहा है। इधर एलपीजी का संकट गहराया है। युद्ध क़े कारण जमाखोरों की जमात ख़डी है। जिसके कारण गैस की कमी औऱ लम्बी लम्बी लाइने दिख रही है गैस क़े लिये।
इधर कश्मीर में अमर अब्दुल्लाह पर एक फंक्शन पर फायरिंग की गयी है। वे बाल बाल बच्चे उस फंक्शन में उप मुख्य मंत्री भी शामिल थे हालात काबू में h ओमान क़े पोर्ट पर हमला हुआ है
अमेरिका को ईरान की खुली धमकी दे रहा h इज़ाराइल ने ईरान हमले को नाकाम करने का दाबा किया है
बैश्विक संकट क़े कारण तेल की औऱ गैस की महामारी हो रही है आपूर्ति क़े लिये हाई लेबल का गठन किया गया है जिसके अनुसार हालात सामान्य में है ये सरकारी रिपोर्ट औऱ वास्तबिकता क़े परे है होटलों पर शंकट गहरा गया है तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश जारी किया गया है सप्लाई सिस्टम मैनेजमेंट की निगरानी सतत हो रही है बैश्विक उथल पुथल में शंकट गहराया है परन्तु निगरानी हो रही है किसी भी शंकट क़े लिये देश तैयार है ये माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी का कथन h भारत में L P G का पर्याप्त स्टॉक है लेकिन कथनी औऱ करनी मे फर्क दीख रहा है पहले की तरह हर दिन ६०लाख L P G का वितरण किया जा रहा है लेकिन कालाबाज़रियों का बल्ले बल्ले है औऱ गैस की किल्लत स्पष्ट दीख रही है बहरीन में फ्यूल टैंक पर हमला किया गया है ईरान का अमेरिकी वेश पर हमला किया गया है इधर फारूक पर हुए हमलाबर पकड़ा गया है उससे पूछताछ जारी है ईरान का इराक क़े इरबिल एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है द्रोन हमले से धुयें ही धुयें दीख रही है हमले लगातार जारी है किसकी जीत होगी किसकी हार कहना मुमकिन नहीं है। ये ग्राउंड रिपोर्ट का न्यूज़ प्रकाशन हेतु प्रमोद कुमार सिन्हा, केंद्रीय ब्यूरो चीफ, जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन द्वारा प्रेषित व समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content












