महाशिवरात्रि की सभी भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । भगवान शंकर पार्वती जी से कहते हैं जब कोई र कहता है, तो मेरा रोम रोम पुलकित हो जाता है कि अब ये म कहेगा भले ही उसकी मंशा रावण कहने की हो । भगवान श्री राम ने भी भोलेनाथ की पूजा की और समुद्र के किनारे शिवलिंग स्थापित किया । तत्वत: दोनों एक हैं, लेकिन लीला जगत में एक दूसरे की आराधना करते हुए दिखाई पड़ते हैं । हमें दोनों को एक मानना है, नामापराध से बचना है, एक छोटा एक बड़ा मानकर भूल नहीं करना ।
श्रीजी महाराज #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏गीता ज्ञान🛕 #🙏गुरु महिमा😇