गंगेश्वर दत्त शर्मा
ShareChat
click to see wallet page
@72569109
72569109
गंगेश्वर दत्त शर्मा
@72569109
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 12 मई 2026 स्थान: नोएडा न्यूनतम वेतन ₹26,000, इंजीनियरिंग उद्योग का वेतन पुनरीक्षण सहित 12-सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन गिरफ्तार श्रमिकों की रिहाई और वेतन असमानता खत्म करने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर आज 12 मई 2026 को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा, गौतम बुध नगर के बैनर तले एटक, एलपीएफ, ऐक्टू, इंटक, सीटू सहित सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने अपर श्रमायुक्त गौतम बुध नगर श्री राकेश द्विवेदी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित 12-सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नोएडा-गाजियाबाद के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन दिल्ली के समकक्ष करने, पूरे प्रदेश में न्यूनतम वेतन ₹26,000 प्रति माह घोषित करने और इंजीनियरिंग उद्योग में वर्ष 2014 से लंबित वेतन पुनरीक्षण को तत्काल लागू करने की प्रमुख मांग की गई। प्रमुख मांगें: • दिल्ली के बराबर तत्काल अंतरिम वेतन वृद्धि और वेज बोर्ड कमेटी का गठन • आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सभी श्रमिकों-कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई, झूठे मुकदमे वापस हों • श्रमिक विरोधी श्रम संहिताएं वापस ली जाएं, 8 घंटे कार्यदिवस और डबल ओवरटाइम सुनिश्चित हो • संविदा श्रमिकों को स्थायी किया जाए, समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए • एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण, त्रिपक्षीय वार्ता तुरंत शुरू हो इस अवसर पर सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज देशभर की ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से मांग दिवस मनाने का आह्वान किया था। जिले के विशेष हालात के चलते हमने कोई प्रदर्शनात्मक कार्रवाई नहीं की, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देकर सरकार को चेताया है। उन्होंने कहा कि एक ही एनसीआर में दिल्ली के श्रमिक को ज्यादा वेतन और नोएडा-गाजियाबाद के श्रमिक को कम वेतन मिलना “समान कार्य के लिए समान वेतन” के सिद्धांत के खिलाफ है। इंजीनियरिंग उद्योग में 2014 के बाद वेतन रिवीजन न होने से श्रमिकों में भारी आक्रोश है। महंगाई के इस दौर में मौजूदा न्यूनतम वेतन “ऊंट के मुंह में जीरा” साबित हो रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि एनसीआर में श्रमिकों पर पुलिस दमन, गिरफ्तारियां और मुकदमे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। यदि सरकार ने समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो श्रमिक वर्ग आंदोलन को और व्यापक करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में एटक नेता मोहम्मद नईम, एलपीएफ नेता राममिलन सिंह, ऐक्टू नेता अमर सिंह, इंटक नेता डॉ. के पी ओझा, सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम स्वारथ, अरुण कुमार पटेल, महिला नेता रेखा चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रमिक प्रतिनिधि शामिल रहे। जारीकर्ता: गंगेश्वर दत्त शर्मा संयोजक, संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा जिला सचिव, सीटू गौतम बुध नगर संपर्क: 9811595701 #🌟 All About Spotlight
🌟 All About Spotlight - ShareChat
https://youtube.com/watch?v=0bP2y4fjKGU&si=l2EnZVX4FEmNSeaP #🌟 All About Spotlight
youtube-preview
https://youtube.com/watch?v=OQ8HyU5bLoo&si=ugja80qmtvyb-b96 #🌟 All About Spotlight
youtube-preview
https://youtube.com/watch?v=OQ8HyU5bLoo&si=5U9krupTJytd_qS_ #🌟 All About Spotlight
youtube-preview
प्रेस विज्ञप्ति किसान सभा की मासिक बैठक में पुलिस दमन के विरुद्ध रोष व्यक्त, संगठित आंदोलन का आह्वान आज किसान सभा की मासिक जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय जैतपुर में सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों, भूमिहीन किसानों एवं मजदूर साथियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बाबा करतार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों और मजदूरों पर पुलिस दमन लगातार बढ़ता जा रहा है। जब भी किसान-मजदूर अपनी वाजिब मांगों को संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाते हैं, पुलिस द्वारा तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाकर आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने हाल ही में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मजदूर नेता कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा सहित किसान नेताओं को नजरबंद करना पूरी तरह गैर-कानूनी एवं अलोकतांत्रिक कदम है। किसान सभा पुलिस की इस दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध करती है। किसान सभा के महासचिव संदीप भाटी ने कहा कि 10 प्रतिशत प्लॉट, नए कानूनों को लागू करने, वेंडिंग जोन की दुकानों के आवंटन तथा आबादियों के निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे आज भी लंबित हैं। किसान सभा इन मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है तथा आने वाले समय में व्यापक आंदोलन चलाकर इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर व्यापक मोर्चा बनाने और संगठित संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। सीटू दिल्ली-एनसीआर राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र गौड़ ने कहा कि आज किसानों और मजदूरों पर सरकार का जबरदस्त हमला हो रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जमीनें कौड़ियों के भाव छीनी जा रही हैं और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस मनाने तक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन सीटू ने संघर्ष करते हुए उद्योग क्षेत्रों में सफलतापूर्वक मई दिवस कार्यक्रम आयोजित किए। किसान सभा केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड पुष्पेंद्र त्यागी ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय है और ऐसे समय में किसानों-मजदूरों की एकजुटता को मजबूत करना बेहद जरूरी है। संगठित संघर्ष के माध्यम से ही किसान-मजदूर हितों की रक्षा की जा सकती है। सीटू गौतमबुद्धनगर जिला सचिव कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में शासन प्रशासन का दमन लगातार बढ़ रहा है, जिसका संगठित तरीके से मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर आंदोलनों की एकता ही संघर्षों को मजबूत बनाएगी। बैठक में पुलिस दमन के विरुद्ध व्यापक आंदोलन खड़ा करने तथा किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निरंकार प्रधान, भोजराज रावल, महेश प्रजापति, शेखर प्रजापति, नरेश नागर, सुशील सुनपुरा, रोहित खानपुर, यतेंद्र मायचा, अशोक भाटी, गुरप्रीत एडवोकेट, भगत सिंह, राहुल नागर, सुरेंद्र यादव, सुधीर, धर्मेंद्र एडवोकेट, संदीप भाटी, तेजपाल प्रधान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। भवदीय डॉ. रुपेश वर्मा जिला अध्यक्ष, किसान सभा #🌟 All About Spotlight
🌟 All About Spotlight - र्यालय कसान र्यालय कसान - ShareChat
📞👷🏿‍♂️👷🏿‍♀️👩🏿‍🔧 मज़दूर हेल्पलाइन नंबर 📍दिल्ली | नोएडा | ग्रेटर नोएडा | गाज़ियाबाद मज़दूर भाईयों-बहनों, एकजुट हों! घोषित न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम का डबल रेट, PF, ESI समेत हर क़ानूनी हक़ के लिए अभी कॉल करें! पोस्टर शेयर करें। हर मज़दूर तक पहुँचाएँ। मज़दूर हैं हम, मजबूर नहीं! लूट-शोषण-दमन अब और नहीं! साथियों उक्त सूचना को ज्यादा ज्यादा शेयर करें। आपका साथी गंगेश्वर दत्त शर्मा सचिव सीटू गौतम बुध नगर कमेटी 9811595701 #🌟 All About Spotlight
🌟 All About Spotlight - मज़दूर { हेल्पलाइन नंबर दिल्ली , नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद के मज़दूर भाईयों और बहनों अपनी एकता और संगठन के बूते , राज्य केंद्र घोषित न्यूनतम वेतन , ओवरटाइन के लिए विरेंदर गौड़ 9910360760 डबल रेट तथा PF, ESI समेत तमाम अनियन पी॰वी॰ 9582519739 कानूनी अधिकार हासिल करने के लिए बीकेएस चौहान 9899558649 9310578281 नीचे दिए नंबरों से संपर्क करें । सुनंद नोएडा /ग्रेटर नोएडा इस पोस्टर को अधिक से अधिक शेयर करें। हैं हम , 9555429548 मज़दूर राम स्वारथ गाज़ियाबाद मजबूर नहीं! সী0৫ম0 নিবাহী 9873291777 लूट शोषण -दमन -दबिश, ললান 011-41641656 अब और नहीं! V( ৯[ सीआईटीयू दिल्ली राज्य कमेटी मज़दूर { हेल्पलाइन नंबर दिल्ली , नोएडा , ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद के मज़दूर भाईयों और बहनों अपनी एकता और संगठन के बूते , राज्य केंद्र घोषित न्यूनतम वेतन , ओवरटाइन के लिए विरेंदर गौड़ 9910360760 डबल रेट तथा PF, ESI समेत तमाम अनियन पी॰वी॰ 9582519739 कानूनी अधिकार हासिल करने के लिए बीकेएस चौहान 9899558649 9310578281 नीचे दिए नंबरों से संपर्क करें । सुनंद नोएडा /ग्रेटर नोएडा इस पोस्टर को अधिक से अधिक शेयर करें। हैं हम , 9555429548 मज़दूर राम स्वारथ गाज़ियाबाद मजबूर नहीं! সী0৫ম0 নিবাহী 9873291777 लूट शोषण -दमन -दबिश, ললান 011-41641656 अब और नहीं! V( ৯[ सीआईटीयू दिल्ली राज्य कमेटी - ShareChat