इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कम्पेटिटिव एडमिशन टेस्ट (I.T.I.C.A.T) 2026 में विभिन्न जिलों से पूर्णिया पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए हमारे कार्यालय अर्जुन भवन, पूर्णिया में भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था करवाई गई।
दूर-दराज से आए छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूप से रहने, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सहयोग देना हमारी जिम्मेदारी है।
हम सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं बेहतर करियर की कामना करते हैं। मेहनत और लगन से आगे बढ़ने वाले युवा ही बिहार और देश का भविष्य हैं। ✨
#ITICAT2026 #Purnia #Students #Youth #Education #Bihar
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
कल पटना में हमें कई कार्यक्रमों में शामिल होना है, जिसमें एक इंडियन हॉस्टल ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रेस वार्ता भी है। हमने हमेशा अपनी आवाज अन्याय के खिलाफ बुलंद की है। हमारा प्रयास है कि जो बच्चे घर से दूर पटना जैसे शहरों में पढ़ाई करते हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। इसलिए कल का यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बेहद महत्वपूर्ण है।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक सह समाजसेवी स्वर्गीय सियाराम बाबू जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। कल उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की तथा अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
सियाराम बाबू जी बेहद मिलनसार, सरल और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे माननीय सांसद साहब से अत्यंत स्नेह रखते थे और हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
देर रात्रि मेरे पटना आवास पर वे हॉस्टल संचालिक/मालिक {कृष्णा केआर सिंह (माई गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल), संगीता सिंह (प्रियम गर्ल्स एंड बॉयज़ हॉस्टल), संगीता सिन्हा (मां अम्बा गर्ल्स हॉस्टल), रज़ कृष्णा (श्री गर्ल्स हॉस्टल), दीपिका चतुर्वेदी (द पर्ल लाउंज), श्वेता सिंह (वसुंधरा गर्ल्स हॉस्टल), विकाश जी (फाइव स्टार गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल), मनीष जी (अध्ययन गृह), सौरभ जी (श्री साहेब गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल) और प्रशांत सिंह (रेंटओके) } हमसे मिलने आये, जिनका व्यवसाय हॉस्टल का संचालन है. शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की कारस्तानी ने पटना के सही हॉस्टल संचालकों को भी प्रभावित किया है. इसलिए उन्होंने हमसे मुलाकात की और हॉस्टल के संचालन में उनके साथ – साथ सरकार और बच्चों के पेरेंट्स की भूमिका पर विस्तार से बातचीत हुई.
उन्होंने कहा कि हॉस्टल संचालन में वे सभी राज्य सरकार द्वारा बनाये गए कानून को फॉलो करते हैं. बावजूद इसके पेरेंट्स से भी सजगता की उम्मीद करते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय थाने से आती है, जो किसी के भी 111 पर फोन करने के बाद परेशान करने आ जाते हैं, जबकि इस स्थिति में उनकी संवदेनशीलता की बेहद जरूरत होती है. बच्चों की सुरक्षा को लेकर पेरेंट्स के सहयोग के साथ बच्चों को भी अनुशासित रहने की जरूरत है. हॉस्टल संचालकों ने एक स्वर में यह सहमति जताई कि वे सरकार द्वारा बनाये गए कानून का अनुपालन करेंगे और किसी भी अनहोनी को रोकने का प्रयास करेंगे.
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
नवगछिया अंतर्गत खरीक के कठेला गाँव में बीते दिन कठेला निवासी श्री विजय मोदी जी के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार की अपराधियों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर नि.र्मम ह.त्या कर दी गई थी। आज हम शोकाकुल परिवार से मिले और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय से बात कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को अपनी ओर से तत्काल ₹15,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। जनता ने जिन पर भरोसा कर सत्ता सौंपी, अब वही लोग कानून व्यवस्था संभालने में असफल दिखाई दे रहे हैं।
हम पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाते रहेंगे। 🙏
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
NEET पेपर लीक पर सरकार से सवाल पूछकर देशद्रोही न बनें. देशहित में युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाने दें.
जिस सरकार ने मणिपुर बचाया नहीं, वो आपके बच्चों का पेपर बचाएगी?
#📢NEET परीक्षा रद्द: राहुल का सरकार पर हमला 😮 #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के अमला टोला निवासी श्री विभूति सिंह जी का बीते दिनों इलाज के दौरान दुःखद निधन हो गया था।
आज शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति और संबल दें।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा थाना अंतर्गत बौरा गांव निवासी जनाब मुख्तार रजा जी के पुत्र मासूम रजा का बीते दिनों अचानक इंतकाल हो गया था। आज शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। अल्लाह ताला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फ़रमाए एवं शोक संतप्त परिवार को सब्र और हिम्मत प्रदान करे। आमीन।
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत मंझेली पुल के निकट शमीम मार्केट में न्यू सीमांचल मोटर्स (याजुका स्कूटी मोटर्स) शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शोरूम संचालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके व्यवसाय की निरंतर उन्नति, सफलता और समृद्धि की कामना की।
क्षेत्र में नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय रोजगार, व्यापार और विकास को नई दिशा देता है। सभी सम्मानित साथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार। 🙏
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत मंझेली चौक स्थित स्टार फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शोरूम संचालक मो० शमीम जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके व्यवसाय की निरंतर उन्नति, सफलता और समृद्धि की कामना की।
ऐसे नए प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र में रोजगार एवं व्यापार को नई मजबूती मिलती है। सभी स्थानीय साथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार। 🙏
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट













