बहरीन | मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात को देखते हुए Central Board of Secondary Education ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में 2 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने बताया कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। 3 मार्च को हालात की समीक्षा के बाद 5 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाओं पर फैसला लिया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूलों और आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
#CBSEExams
#CBSEBoard
#MiddleEastNews
#ExamPostponed
#आज कि ख़बर #आज की ताजा ख़बर #आज की बड़ी ख़बर