Top News.in
ShareChat
click to see wallet page
@finest_topnews_
finest_topnews_
Top News.in
@finest_topnews_
जानें दिन भर की टॉप खबर टॉप न्यूज़ के साथ।
#🆕 ताजा अपडेट देश के कई राज्यों में एक तरफ भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो दूसरी तरफ मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है. भारती मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून की एंट्री शुरू हो चुकी है. पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. असम और मेघालय में भी कई जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में 19 मई तक लू और भीषण गर्मी जारी रहने की आशंका है. #⛈मौसम अपडेट📰 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
🆕 ताजा अपडेट - Sharechat देनिक  TOP NEWS देशभर में बारिश और तेज हवाओं का खतरा , IMD की चेतावनी Sharechat देनिक  TOP NEWS देशभर में बारिश और तेज हवाओं का खतरा , IMD की चेतावनी - ShareChat
#📢CBSE: 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी 📄 18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं जो सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनकी प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपने रोल नंबर से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट चेक कर सकते हैं। सीबीएसई क्लास 12 नतीजे देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। स्टूडेंट्स सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और IVRS पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मौजूद है। सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 में छात्र-छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का 82.13% रहा। वहीं इस साल केंद्रीय विद्यालय का प्रदर्शन 98.55% के साथ सबसे ज्यादा रहा है। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकारी विद्यालय और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय रहे। How to Check CBSE Class 12th Result 2026: रोल नंबर से कैसे देखें? सीबीएसई 12वीं रिजल्ट स्टूडेंट्स नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे- Step 1 सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। Step 2 यहां आपको CBSE Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा। Step 3 अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें। Step 4 आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी। Step 5 अब आप इसका प्रिंट आउट या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
📢CBSE: 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी 📄 - 080[121 Sharechat देनिक समाचार TOP NEWS सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटस जारी WEA EXAM LOC जमा करे কী স্রিয়া  २ जून से शुरू  सीबीएसई १२वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ८५.२०% स्ट्ूडेंट्स पास, 163800 அகக்சச 080[121 Sharechat देनिक समाचार TOP NEWS सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटस जारी WEA EXAM LOC जमा करे কী স্রিয়া  २ जून से शुरू  सीबीएसई १२वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, ८५.२०% स्ट्ूडेंट्स पास, 163800 அகக்சச - ShareChat
#😢48 साल के मशहूर एक्टर का निधन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है. खबर है कि कन्नड़ फिल्म और टीवी के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप राज का 13 मई 2026 यानी बुधवार को सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, दिलीप राज बुधवार सुबह अपने घर पर ही थे, तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और वह गिर पड़े. परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. टीवी से लेकर फिल्मों तक शानदार रहा सफर दिलीप राज ने टीवी स्क्रीन पर काम कर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कन्नड़ टीवी सीरियल 'कंबडा माने' में काम किया और बाद में जननी, अर्ध सत्य, रंगोली, कुमकुम भाग्य, मांगल्या, प्रीतिगागी जैसे शोज में काम किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'भाई फ्रेंड' से डेब्यू किया था. बाद में साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'मिलान' में विलेन की भूमिका में बेहतरीन काम किया. इसके बाद '7 ओ क्लॉक' और 'क्षण क्षण' में भी काम किया. इन सब फिल्मों के बाद उन्हें कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक टैलेंटेड एक्टर के रूप में पॉपुलैरिटी मिली. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
😢48 साल के मशहूर एक्टर का निधन - दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे echat | hor TOP NEWS अटैक ने ली ४८ साल के फेमस हार्ट एक्टर प्रोड्यूसर की जान, अस्पताल में तोड़ा दम , फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम Hlaquf eift II 11 दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे echat | hor TOP NEWS अटैक ने ली ४८ साल के फेमस हार्ट एक्टर प्रोड्यूसर की जान, अस्पताल में तोड़ा दम , फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम Hlaquf eift II 11 - ShareChat
#🏏BCCI ने अक्षर पर लगाया भारी जुर्माना 💵 आईपीएल ने मंगलवार सुबह एक बयान में कहा, “यह इस सीजन में उनकी टीम का पहला अपराध था. आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है. न्यूनतम ओवर गति से संबंधित है. इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.” धर्मशाला में डीसी के गेंदबाजों ने सीम फ्रेंडली कंडीशंस के अनुसार खुद को ढाला. शुरुआत में बाउंड्री खाने के बाद भी उन्होंने पंजाब किंग्स को 20 ओवर में 210/5 पर रोक दिया. अक्षर ने पंजाब की पारी के दौरान पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, सभी पेसर थे. डीसी के गेंदबाजों ने पहले पांच ओवर में 70 रन लुटा दिए थे. अगले पांच ओवर में सिर्फ 37 रन दिए और दो पंजाब बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही टीम को दिल्ली के गेंदबाजों ने 210 रन पर रोका. अक्षर प्रदर्शन से खुश अक्षर ने मैच के बाद कहा, “पिछली बार से मैं कह रहा हूं कि हम अहम मौकों पर मैच हार रहे हैं. हम एक अच्छी टीम हैं, अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन अहम मौके नहीं जीत पा रहे. आज जिस तरह से हमने खेला, उससे मैं बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही खेलते रहेंगे. पहले 3-4 ओवर में हमने 60 रन दे दिए, लेकिन उसके बाद हमने वापसी की. मिडिल ओवरों में जिस तरह से मधव और मुकेश ने गेंदबाजी की, वही जीत का टर्निंग पॉइंट था.” #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🏏अक्षर पटेल #🏏T20 अपडेट 📰
🏏BCCI ने अक्षर पर लगाया भारी जुर्माना 💵 - Sharechat ஈசு _ TOP NEWS SEISONS 071 Hero FINCORP दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL २०२६ मुकाबले में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण १२ लाख रुपये का लगाया गया. जुर्माना Sharechat ஈசு _ TOP NEWS SEISONS 071 Hero FINCORP दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL २०२६ मुकाबले में स्लो ओवर रेट बनाए रखने के कारण १२ लाख रुपये का लगाया गया. जुर्माना - ShareChat
#🆕 ताजा अपडेट देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसस के बदलते मिजाज का असर दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 से 17 मई के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है. 11 से 15 मई के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा, आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. #⛈मौसम अपडेट📰 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
🆕 ताजा अपडेट - Sharechat ஈசு  TOP NEWS  दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के भी आसार Sharechat ஈசு  TOP NEWS  दिल्ली में आज चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के भी आसार - ShareChat
#💥कोयला खदान में धमाका, 4 की मौत 😢 दक्षिण अमेरिका के मध्य कोलंबिया में एक कोयला खदान में हुए धमाके में चार मजदूरों की मौत हो गई। यह वही इलाका है जहां एक हफ्ते पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई थी। कुंडिनामारका क्षेत्र के गवर्नर जॉर्ज एमिलियो रे ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में बताया कि, कुकुनुबा इलाके में लास क्विंटास खदान में फंसे चार खनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के दौरान 500 मीटर जमीन के अंदर थे मजदूर कुंडिनामारका रिस्क मैनेजमेंट ऑफिस ने घटना को लेकर कहा कि, "वह आपात स्थिति से निपट रहे है।" इसके साथ ही स्थानीय मीडिया ने बताया कि, घटना के दौरान मजदूर जमीन के नीचे लगभग 500 मीटर (1,650 फीट) की गहराई में थे। हालांकि, धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई, लेकिन कोलंबिया के इस इलाके में खदान दुर्घटनाएं आम हैं। वहां के लोगों की माने तो, ये दुर्घटनाएं उन अवैध या छोटे पैमाने पर चलने वाली खदानों में खराब वेंटिलेशन के कारण होती हैं, जो बिना परमिट के चलती हैं और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में नाकाम रहती हैं। इसके पहले 4 मई को, कुंडिनामारका के ही सुताताउसा नगर पालिका में एक और भूमिगत कोयला खदान में धमाका हुआ था। उस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और छह लोगों को बचा लिया गया था। #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
💥कोयला खदान में धमाका, 4 की मौत 😢 - दुखद हादसा भगवान आत्माओं को शांति दे echat TOP NEWS में एक ' कोलंबिया के कुंडिनामारका क्षेत्र कोयला खदान में हुए  मजदूरों की मौत हो गई। यह एक धमाके में चार ऐसी घटना है, जिसमें सुरक्षा मानकों की # हफ्ते दूसरी कमी वाले अवैध खदानों में विस्फोट ' हुए हैं। ~laguf "siuis I1 11 दुखद हादसा भगवान आत्माओं को शांति दे echat TOP NEWS में एक ' कोलंबिया के कुंडिनामारका क्षेत्र कोयला खदान में हुए  मजदूरों की मौत हो गई। यह एक धमाके में चार ऐसी घटना है, जिसमें सुरक्षा मानकों की # हफ्ते दूसरी कमी वाले अवैध खदानों में विस्फोट ' हुए हैं। ~laguf "siuis I1 11 - ShareChat
#🏏T20 लीग: चेन्नई की 5 विकेट से जीत🔥 उर्विल पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 13 गेंद में पचास रन पूरे कर इतिहास रच दिया. उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली है. उर्विल अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में 6 छक्के जड़ चुके थे. हालांकि वे युवराज सिंह का 12 बॉल में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🏏T20 अपडेट 📰
🏏T20 लीग: चेन्नई की 5 विकेट से जीत🔥 - Shqrechqt ೭ಪ TOP NEWS 'n74D CSK के उर्विल ने 8 गेंदों में जड़़े 6 छक्के, १३ गेंदों में बना दी फिफ्टी Shqrechqt ೭ಪ TOP NEWS 'n74D CSK के उर्विल ने 8 गेंदों में जड़़े 6 छक्के, १३ गेंदों में बना दी फिफ्टी - ShareChat
#😢कर्नाटक: कैबिनेट मंत्री डी सुधाकर का निधन कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता डी. सुधाकर का निधन हो गया है. काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था. इस मौके पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने राज्य के मंत्री और कांग्रेस नेता डी. सुधाकर के निधन पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि डी. सुधाकर लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था. डीके शिवकुमार ने लिखा, 'आज हमारे कैबिनेट सहयोगी डी. सुधाकर के निधन से बहुत दुख हुआ है. वह हमारे बेहद करीबी थे. डी. सुधाकर ने हिरियूर से विधायक, चित्रदुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री और राज्य के प्लानिंग और स्टैटिस्टिक्स मंत्री के रूप में शानदार सार्वजनिक सेवा दी थी.' डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि डी. सुधाकर का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और उनके निधन से पार्टी और राज्य की राजनीति को बड़ा नुकसान हुआ है. डी. सुधाकर कर्नाटक की राजनीति में एक अहम चेहरा माने जाते थे. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनता के लिए काम किया और अपनी सादगी व कार्यशैली के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय थे. डी. सुधाकर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी. सुधाकर कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चित्रदुर्ग जिले की हिरियूर विधानसभा सीट से विधायक थे. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी. साल 2004 में वे पहली बार चल्लाकेरे विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. बाद में परिसीमन के कारण चल्लाकेरे सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई. इसके बाद डी. सुधाकर ने हिरियूर सीट से राजनीति जारी रखी. हालांकि उस समय कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. इसके बावजूद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और साल 2008 में जीत हासिल की. इसके बाद उन्होंने बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया और सामाजिक कल्याण मंत्री का पद संभाला. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
😢कर्नाटक: कैबिनेट मंत्री डी सुधाकर का निधन - दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे chat Rசு TOP NEWS कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का निधन हो गया. वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत पर डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने दुख जताया है. भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।l || दुखद निधन भगवान उनकी आत्मा को शांति दे chat Rசு TOP NEWS कर्नाटक के मंत्री डी. सुधाकर का निधन हो गया. वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी मौत पर डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने दुख जताया है. भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।l || - ShareChat
#💖हैप्पी मदर्स डे👩‍👦‍👦🫂 माँ... ❤️ 🫂🤱 वो खुद भूखी रहकर भी हमें खिलाती है, वो खुद थककर भी हमें सुलाती है, कोई हक़ नहीं फिर भी हर हक़ देती है, क्योंकि... माँ सिर्फ माँ होती है। आपके प्यार, त्याग और आशीर्वाद के लिए ❤️ दिल से धन्यवाद !
💖हैप्पी मदर्स डे👩‍👦‍👦🫂 - ShareChat
00:19
#📢तमिलनाडु: विजय ने ली CM पद की शपथ 🙏 TVK चीफ और नामित मुख्यमंत्री विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए बोलीं कि मैं बेहद खुश हूं विजय सीएम पद की शपथ लेने जा रहा है. आपके बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में छ लापति विजय की नई पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर 108 सीट पर जीत हासिल की. वहीं विजय कांग्रेस, CPI(M), CPI की मदद से तमिलनाडु में सरकार बनाएंगे. आज विजय चेन्नई में सीएम पद की शपथ लेंगे. TVK चीफ जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने हैं. #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
📢तमिलनाडु: विजय ने ली CM पद की शपथ 🙏 - 'आज मदर्स डे है मैं बहुत खुश हूं॰. बेटा CM विजय की मां बन रहा' ~ Sharechat देनिक समाचार  TOP NEWS तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने TVK चीफ विजय, ली CM पद की शपथ 'आज मदर्स डे है मैं बहुत खुश हूं॰. बेटा CM विजय की मां बन रहा' ~ Sharechat देनिक समाचार  TOP NEWS तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने TVK चीफ विजय, ली CM पद की शपथ - ShareChat