वाराणसी के मकबूल आलम रोड स्थित आज़ाद नगर पास कॉलोनी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालिका सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि संचालिका का पति मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. फरार आरोपी सैयद समीर के खिलाफ कैंट, सिगरा और भेलूपुर थानों में लूट व मारपीट के मामले दर्ज हैं.
#LatestNews #kashi #varanasi #BreakingNews #police #CrimeNews #Crime #news
मकर संक्रांति के मौके पर वाराणसी में आस्था का सैलाब दिखा. ब्रह्म मुहूर्त से ही काशी के सभी 84 घाटों पर श्रद्धालु मां गंगा में स्नान करते नजर आए. मान्यता के अनुसार लोगों ने स्नान के बाद सूर्य देव का ध्यान किया और दान-पुण्य किया. गंगा घाटों पर भीड़ के बीच पतंगबाज़ी ने त्योहार की रौनक और बढ़ा दी.
#kashi #varanasi #LatestNews #BreakingNews #makarsankranti #gangaghat #ganga #share
वाराणसी पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुठभेड़ में गोवध अधिनियम का वांछित व शातिर गौतस्कर गुड्डू अंसारी उर्फ गुड्डू नट पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसके पास से अवैध असलहा बरामद किया गया है.
#kashi #varanasi #police #BreakingNews #operations #LatestNews #news #Crime #Encounter#new



