#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 Ballia: विकास खंड दुबहड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत छाता में वार्ड नंबर 52 क्षेत्र के मानवेंद्र विक्रम सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि का जन्मदिवस युवाओ ने इस तरह मनाया।
#🔴 क्राइम अपडेट बलिया शहर में साफ-सफाई के दावों की हकीकत इन दिनों खुद सड़के बखूबी बता रही हैं. कई जगहों पर कूड़े के ढेर ऐसे पड़े हैं, मानो किसी ने उन्हें उठाने की जिम्मेदारी ही भूल गई हो. हालात इतना बदतर होता जा रहा है कि, राहगीरों को बदबू से बचने के लिए नाक बंद करके गुजरना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक यह कूड़े का अंबार एक सप्ताह से भी अधिक दिनों से लगा हुआ है. पशु चिकित्सालय जैसे संवेदनशील स्थान के बाहर भी कचरा कई दिनों से पड़ा हुआ है, जिससे संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है. स्थानीय लोग बार-बार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है. अब तो जिम्मेदार नगर पालिका को लोग//नरक पालिका// नाम दे दिए हैं. आगे जानिए...
अब तो हाल इतना खराब हो गया है कि, यह कूड़ा पूरे सड़क को अपने अंदर समेट लिया है, किसी तरह से मजबूरी आवागमन लोग कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है, जो रेलवे स्टेशन ही नहीं पूरे शहर को जोड़ता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पशु चिकित्सालय के बाहर कई दिनों से कचरा जमा है, जिससे आसपास का माहौल बेहद गंदा और असहनीय हो गया है. मनीष गुप्ता ने कहा कि, यहां हमेशा कूड़ा लगा रहता है और इतनी तेज बदबू आती है कि लोग नाक बंद करके गुजरते हैं. कूड़ा के सड़क पर आने से कभी कभी भयंकर जाम लग जा रहा है. पशु चिकित्सालय के बाहर इतनी गंदगी होने से संक्रमण का खतरा भी बना रहता है, लेकिन नगर पालिका का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं जा रहा है. ज्यादा से ज्यादा नगर पालिका कभी कभार कूड़े को जेसीबी से थोड़ा किनारे कराकर एहसान कर दिया जाता है.
मोनू कुमार ने बताया कि, इस कचरे को पड़े हुए कई दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सफाई नहीं हो सकी है. लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. लोगों को उम्मीद थी कि जल्दी सफाई होगी, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं और नगर पालिका मस्त है जनता एकदम त्रस्त है.
गौरव दुबे की माने तो, न केवल बस यहां की हालत खराब है, बल्कि पूरे शहर की कई गलियों में भी यही हाल है. जब वे बलिया शहर की गलियों से गुजरते हैं, तो हर जगह कचरा पड़ा नजर आता है. उनका आरोप है कि होली से पहले से ही कई जगहों पर कचरा जमा है, लेकिन नगर पालिका की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. नगर पालिका एकदम मनमानी कर रही है.
ई-रिक्शा चालक अकबर अली भी इस समस्या से रोज दो-चार होते हैं. कहते हैं कि, इसी रास्ते से रोज वाहन लेकर गुजरना पड़ता है और कचरे के कारण अक्सर जाम लग जाता है. सड़क पर फैला कचरा न केवल बदबू को बढ़ा रहा है, बल्कि संक्रमण का खतरा भी सता रहा है.
सवाल साफ है कि, की आखिर शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वही इस समस्या से आंख क्यों फेर लिए हैं?. नगर पालिका को चाहिए़ की जल्द से जल्द सफाई कराए, ताकि बदबू और गंदगी से लोगों को निजात मिल सके और शहर का माहौल स्वच्छ सुंदर नजर आए.
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 बलिया। शोरूम दरबार मिष्ठान भंडार और 56 भोग मीठा का कनेक्शन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सपा नेता अनिल राय ने फीता काटकर किया। कहा कि अब बलिया में बेहतर कारीगरों द्वारा तरह तरह की स्वादिष्ट मिठाई तैयार किए जाएंगे। कहा अधिकांश लोग मांगलिक कार्यक्रम में बेहतर क्वालिटी की मिठाई के लिए बिहार बंगाल जाते थे। लेकिन अब जनपद बलिया में ही अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किया गया स्वादिष्ट मिठाई मिल सकेगा। इस मौके पर अरविंद गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 बैरिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने बैरिया कस्बा व आसपास के गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में दोकटी, हल्दी, रेवती, बैरिया के थाना अध्यक्ष व समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में तहसील मोड़ बैरिया से फ्लैग मार्च बैरिया कस्बा देवराज ब्रह्म मोड़, धर्म टॉकीज होते हुए फ्लैग मार्च पूरे कस्बे में भ्रमण किया। क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया की नववर्ष के आयोजन व आगामी त्योहारों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने अवांछनीय तत्वों को चेतावनी देने व लोगों को यह बताने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। की लोगों को यह एहसास हो के पुलिस उनकी सुरक्षा व कानून व्यवस्था के प्रति सजग है।उन्होंने गंगा स्नान वाले दिन घाटों पर प्राप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के अलावा 31 दिसंबर की रात व एक जनवरी को किसी भी आयोजन में अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया।अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसे नाप दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने यह भी बताया की बैरिया में संचालित बस पड़ाव हटाए जाएंगे। क्योंकि इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।यह बस पड़ाव देवराज ब्राह्म मोड़ पर स्थानांतरित होंगे।इसके लिए जगह चिन्हित की कर लिया गया है। वहीं से बलिया, छपरा, कानपुर देश प्रदेश के अन्य भागों में बसों का परिचालन होगा
इनसेट
बैरिया। कानून और व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने अपने सर्किल के थाना प्रभारियों की बैठक शनिवार को आहूत की। और बैठक में जरूरी दिशा निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी ने निरोधात्मक कार्रवाइयों, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित करने तथा उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को निर्देशित किया। आइजीआरएस के मामलों को तत्काल निस्तारण करने, मिशन शक्ति व मिशन शक्ति फेज 5 के तहत चलाए जा रहे कारवाइयों को अपने थाना क्षेत्र में व्यापक रूप से लागू करने के साथ ही महिलाओं तथा युवतियों को घरेलू अपराध व महिला अपराध सहित अन्य के विषय में जानकारी देने और उसपर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है। क्षेत्राधिकारी ने सीसीटीएनएस दुर्घटनाओं के मामले साइबर अपराधों को रोकने,नववर्ष के अवसर पर त्योहारों को देखते हुए गंगा व सरजू नदी के स्नान घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उक्त बैठक में प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह, थाना अध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल, थाना अध्यक्ष रेवती राजेश बहादुर सिंह, थाना अध्यक्ष हल्दी आदि मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारियों को चेताया की किसी भी मामले पर हिलहवालीन हो। शांतिप्रिय लोगों का सहयोग हो।अवांछनीय तत्वों पर सख्ती किया जाए।अगर कहीं कोई दिक्कत हो तो मैं सहयोग के लिए तैयार हूं।
फोटो
1-फ्लैग मार्च करती सीओ बैरिया के नेतृत्व में पुलिस
#😎मज़ेदार पोस्ट 🤩 #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 Ballia up क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने बैरिया कस्बा व आसपास के गांव में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में दोकटी, हल्दी, रेवती, बैरिया के थाना अध्यक्ष व समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।