मुंबई- महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंदोक के साथ मुंबई में शादी कर ली। शादी समारोह में परिवार, रिश्तेदारों और कई नामी हस्तियों की मौजूदगी रही।
इस मौके पर क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेता अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़ और हरभजन सिंह अपनी पत्नियों के साथ समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा खेल और फिल्म जगत की कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
शादी समारोह को निजी रखा गया था, जिसमें करीबी मेहमानों और खास आमंत्रितों को ही बुलाया गया। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
#👰सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी, फोटो📽️ #🤗शुभकामनाएं वीडियो📱 #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🤩पॉजिटिव स्टोरी✌ #📹 वायरल वीडियो