“ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
नाली के कचरे को लेकर हुए विवाद में हत्या के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध शस्त्र और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
फिलहाल सूरजपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।” #🎞️आज के वायरल अपडेट्स