Jaleel Ahamad
ShareChat
click to see wallet page
@jaleel3767
jaleel3767
Jaleel Ahamad
@jaleel3767
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम 🌸 आज महाशिवरात्रि माह की पावन, शुभ एवं मंगल बेला है। इस पवित्र अवसर पर साप्ताहिक सोमवार को त्रिनेत्रधारी, कैलाशवासी, ब्रह्माण्ड नायक, काशी द्वार रक्षक, पाण्डवकालीन युग से विराजमान स्वयंभू महादेव श्री बाबा तिलेश्वर नाथ का बेलपत्र, भांग, भस्म, सुगंधित पुष्प एवं चंदन से अत्यंत भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। 🌿✨ 🕉 श्रृंगार प्रारंभ – सायं 4:30 बजे 🪔 आरती एवं श्रृंगार दर्शन – रात्रि 7:00 बजे सभी श्रद्धालु भक्तगण सपरिवार पधारकर भोलेनाथ के दिव्य दर्शन करें एवं अपने परिवार के सुख, शांति और कल्याण की कामना के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। 🙏 हर हर महादेव 🔱 श्री बाबा तिलेश्वर नाथ श्रृंगार समिति #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - श्री गणेशाय नमः || श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम साप्ताहिक श्रृंगार प्रत्येक सोमवार के भाती इस सोमवार भी सायंकाल ५:०० से बाबा भूत भावन ब्रह्मांड नायक  दिव्य श्रृंगार किया जाएगा | 10 रात्रि 8:०० बजे आरती व प्रसाद का वितरण एवं श्रृंगार दर्शन प्राप्त होगा। स्थान : निमंत्रक श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम मंगलमय श्रृंगार दर्शन के शाक्षी बने। तिलंगा गोपीगंज पुण्य के भागीदार बनें समस्त सनातन श्री गणेशाय नमः || श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम साप्ताहिक श्रृंगार प्रत्येक सोमवार के भाती इस सोमवार भी सायंकाल ५:०० से बाबा भूत भावन ब्रह्मांड नायक  दिव्य श्रृंगार किया जाएगा | 10 रात्रि 8:०० बजे आरती व प्रसाद का वितरण एवं श्रृंगार दर्शन प्राप्त होगा। स्थान : निमंत्रक श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम मंगलमय श्रृंगार दर्शन के शाक्षी बने। तिलंगा गोपीगंज पुण्य के भागीदार बनें समस्त सनातन - ShareChat
उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करेगी विभाग गोपीगंज विद्युत विभाग,02 फरवरी सोमवार से एक विशेष जागरूकता अभियान शुरु कर रही है।इस अभियान के अंतर्गत उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हैं। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गोपीगंज राकेश कुमार मौर्य ने दी, बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में UPPCL Smart App डाउनलोड कराना, उपभोक्ताओं का सही मोबाइल नंबर अद्यतन करना, तथा नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इस विशेष अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, भदोही द्वारा लाइनमैन एवं अवर अभियंताओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें स्मार्ट मीटर संचालन, ऐप उपयोग, उपभोक्ता संवाद एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करते हुए समय पर बिल भुगतान करें एवं स्मार्ट सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर पर दो तरह के एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है,जो कि UPPCL Consumer App व Orjavaan app है।स्मार्ट मीटर उपभोक्ता द्वारा स्वयं भी इस app को डाउनलोड करके अपनी मीटर खपत,बिल भुगतान एवं अन्य जानकारी व सेवाएं घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - निगम वितरण faga )) ಕ್ಲಿ ४ 8 सरकार का निगम वितरण faga )) ಕ್ಲಿ ४ 8 सरकार का - ShareChat
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम गणतंत्र दिवस के पावन अवसर एवं साप्ताहिक सोमव्रत के शुभ संयोग पर त्रिकालदर्शी महाकाल का विशेष रुद्राक्ष श्रृंगार तिरंगे के दिव्य स्वरूप में अत्यंत श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न किया गया। इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन पाकर समस्त शिवभक्त भाव-विभोर हो उठे और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो गया। मुख्य श्रृंगार कर्ता: दीपक तिवारी आयोजक: श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम श्रृंगार समिति समर्पित: समस्त शिवभक्तों को 🙏 हर हर महादेव | जय महाकाल | जय हिंद 🇮🇳 #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - E E - ShareChat
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर साइकिलिंग क्लब को मिला प्रशस्ति पत्र क्लब के अध्यक्ष को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित सोलहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में जागरूकता अभियान मे सराहनीय योगदान करने के लिए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने साइकिलिंग क्लब की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताऊल मुस्तफा अंसारी को सम्मानित किया l भदोही साइकिलिंग क्लब लम्बे समय से प्रत्येक रविवार को जागरुकता अभियान चलाकर स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन शैली का अलख जगाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करती है l क्लब से जुड़े लोग शासन व प्रशासन स्तर पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर शासन की मंशा के अनुरूप प्रचार प्रसार मे सहयोग प्रदान करते हैं l इस सराहनीय कार्य की बदौलत रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने क्लब को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया l इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - 3াসনিকা  गामीण t िशल  3াসনিকা  गामीण t िशल - ShareChat
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम 🙏 आज गुप्त नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर बाबा तिलेश्वर नाथ का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार माँ विंध्यवासिनी के पावन स्वरूप में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार, धूप–दीप और पुष्पों की सुगंध से संपूर्ण धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। आरती उपरांत समस्त शिवभक्तों द्वारा लगाए गए गगनभेदी जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने माँ के इस मनोहर एवं कल्याणकारी स्वरूप का भाव-विभोर होकर दर्शन प्राप्त किया। आज के पावन श्रृंगार के मुख्य श्रृंगारकर्ता दीपक तिवारी इस दिव्य आयोजन का सफल संचालन श्री बाबा तिलेश्वर नाथ श्रृंगार समिति एवं समस्त शिवभक्तों के सहयोग से संपन्न हुआ। 🙏 जय माँ विंध्यवासिनी 🙏 हर हर महादेव #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
गिराई निवासी स्नेहा सरोज का राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में चयन। #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
बगलादेश में अल्पसंख्यको पर हो रहा अत्याचार चिंता का विषय गोपीगंज के प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता गोविंद मुरारी बरनवाल ने बगलादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़ा कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी भी समुदाय को प्रताड़ित करना न केवल अमानवीय है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन भी है। ऐसी घटनाओं पर वैश्विक समुदाय को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।गोविंद मुरारी ने भारत सरकार से मांग किया है कि वह कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर बगलादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाए। साथ ही उन्होंने समाज से भी आह्वान किया कि इस विषय पर जागरूकता बढ़ाई जाए और पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि शांति, सहिष्णुता और आपसी सम्मान ही किसी भी समाज की मजबूती का आधार है और इन मूल्यों की रक्षा सभी की जिम्मेदारी है। #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
सामूहिक विवाह ,अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए पांच जोड़े मिला सामूहिक आशीर्वाद तो खुशी से छलक पड़े नैन गोपीगंज नगर के पड़ाव स्टेशन रोड के समीप बिंद समाज विकास परिषद भदोही द्वारा सामूहिक विवाह परिवार परिचय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाlजिसमे पांच नव युगल अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के साथ सात फेरे लगाकर शादी के बंधन मे बध गयेl सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विपुल दुबे ने दीप प्रज्वलित कर कियाl समारोह मे पांच नव युगल का विवाह वैदिक मंत्रोचार के बीच कराया गयाlमुख्य अतिथि व विशिष्टि अतिथि के साथ मौजूद लोगो का सामूहिक आशीर्वाद मिलने पर नव युगल की आखे खुशी से छलक पड़ेl इस दौरान जनपद के प्रमुख गायक रमेश भवरा,गायिका लक्ष्मी रागिनी, ममता ने गीत के माध्यम से लोगों का स्वागत कियाl आयोजक बिंद समाज विकास परिषद द्वारा नव युगल को उपहार भेंट किया गयाl मुख्य अतिथि व विशिष्टि अतिथि के साथ डा.जेएस बिंद, डा.आर के बिंद ,विजय बिंद,स्वतंत्र बिंद,शीतला बिंद ,कमला शंकर महतो,धर्मराज निषाद,शारदा बिंद ,दिनेश कुमार बिंद, राजकुमार बिंद,शीतला प्रसाद बिंद,मलाल बिंद,आंनद बिंद,मिठाई लाल केवट, संजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहेlशादी समारोह सकुशल संपन्न हो जाने पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार बिंद पंडित व महासचिव सुशील कुमार बिंद ने लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त कियाlसंचालन हजारीलाल केवट ने कियाl बिंद समाज विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह मे इन्होने एक दूजे के साथ लगाए सात फेरे रितेश कुमार बिन्द पुत्र रमेशचन्द्र बिन्द सिखापुर सागररायपुर भदोही संग रुबि पुत्त्री राकेश बिन्द पता अमिलहरा बीरमपुर भदोही ② शक्ति बिन्द पुत्र सन्तलाल बिन्द पता अमिलहरा बीरमपुर भदोही संग पूजा बिन्द पुत्री कमलेश बिंद पता बौरी बोझ दुर्गागंज भदोही ③ प्रदीप बिन्द पुत्र श्री नाथ बिन्द पता संसारापुर गोपीगंज भदोही संग निशा बिन्द पुत्री महावीर बिन्द पता चकसुन्दर पुर गोपीगंज भदोही ④ मनोज कुमार निषाद पुत्र टड़या निषाद‌ पता रामपुरघाट गोपीगंज भदोही संग निलम निषाद पुत्री महेश चौधरी पता कनू विसुनपुर बिहार, ⑤ शिवम शर्मा पुत्र कपूरचन्द शर्मा पता धनापुर उत्तरी गोपीगंज भरोही संग महिमा शर्मा पुत्री रामसजीवन शर्मा पता मुजेहरा कला मिर्जापुर l #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
00:28
महापुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस स्थापना दिवस पर गरीबों मे वितरित किया गया कंबल गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित अमानत पैलेस मे रविवार 28 दिसंबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया, स्वतंत्रता सेनानियो के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत सैकड़ों बृद्ध,विधवा महिलाओं,दिव्यांग जनो को कम्बल वितरित किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल माबूद खान की ओर से स्थापना दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संत केशव कृपाल महाराज,पूर्व प्रमुख दिनेश कुमार सिंह,सतीश चंद गुप्ता,काशीनाथ ,जगदीश पासी ने गरीब विधवा, दिव्यांग जनो मे कंबल वितरित कियाl आयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष माबूद खान ने अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शाल भेटकर सम्मानित किया l इस मौके पर संतोष सिंह बघेल, राकेश मौर्य, मुस्तफा अहमद,परवेज हाशमी,नागेश अग्रहरि ,आनन्द मौर्य,वशीम राइन, चाँद बाबू राइन, अबुल वफा,सन्तोष पाल,बबलू खान, पैगाम राइन,रोशन अली, रेहान खान, नूर आलम, सभासद गोल्डेन, कल्लू अंसारी, मनीष मौर्य, रवि कुरील आदि लोग रहे। #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
00:16
प्रबंधक के जन्मदिन पर असहाय तबके के लोगों में कंबल वितरित अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बांटा कंबल सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन जोगिनका के तत्वावधान में आयोजन पं.गुलाबधर मिश्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गोपीगंज के प्रबंधक, कालीन निर्यात संवर्द्धन परिषद (सीईपीसी) के पूर्व सदस्य ओंकारनाथ मिश्र (बच्चा) के जन्मदिन के मौके पर गुरूवार को सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन जोगिनका में आर्थिक तौर पर कमजोर व असहाय सैकड़ों ग्रामीणों में कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल थे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओ और वृद्धों में कंबल वितरण किया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम आयोजन के लिए सिद्धार्थ मिश्र की सराहना की और इसे औरों के लिए प्रेरणास्रोत कहा। इस अवसर पर सिद्धार्थ मिश्र ने कहा कि उन्होंने अपने पिता ओंकारनाथ मिश्र के जन्मदिन पर इस ठंठ के समय में चिन्हित आर्थिक तौर पर कमजोर व असहाय लोगों में कंबल वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे एएसपी ने वितरित किया। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद आभार जताया। #🆕 ताजा अपडेट
🆕 ताजा अपडेट - ShareChat
00:08