मनीष सिंह हत्याकांड मुख्य मंत्री से की गई एस आई टी जांच की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सिंह ने वाराणसी के मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ से एसआईटी जांच की मांग की हैं।
औराई थाना क्षेत्र निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्य मंत्री व पुलिस महानिदेशक को घटना की जानकारी देकर अवगत कराया कि मनीष सिंह हत्याकांड में पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। वाराणसी पुलिस के हाथ खाली हैं।
पुलिस पर मिलीभगत की आशंका जाहिर करते हुए सभी आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी, मामले में एस आ ईटी गठित कर कार्रवाई और लापरवाही के चलते स्थानीय थाना प्रभारी को हटाने की मांग की है।कहा कि पुलिस संरक्षण में आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। #🆕 ताजा अपडेट
भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, गठित हुई जिला इकाई,
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत।
भदोही जनपद में कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया,मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस मे उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की बैठक प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता मे हुई जिसमें भदोही की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक मे सर्व सम्मति शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह (प्रिंस),शेर बहादुर सिंह (शेरई),गोपाल सिंह,राम प्रकट दुबे और माबूद खान को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ।विनोद कुमार मालवीय व जितेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई।
कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता,जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश महासचिव के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें,ताकि वे राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। कहा की जनपद में शिघ्र प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। #🆕 ताजा अपडेट
डब्बा व बोतल मे पेट्रोल देने पर रोक लगाने की मांग
जिले मे पेट्रोल पंपो पर बढ़ती अव्यवस्था और पेट्रोल की किल्लत को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह ने जिला अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, कहा कि बड़ी संख्या में लोग बोतल और डिब्बे में पेट्रोल भरवा रहे हैं जिससे पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है और आम उपभोक्ताओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि बोतल व डब्बा मे पेट्रोल देना नियम विरुद्ध है और इसका दुरुपयोग भी हो सकता है।औराई के पीपर गांव व सुरियावा क्षेत्र मे पेट्रोल से जुड़ी घटना सामने आई है जिससे स्थित की गंभीरता और बढ़ जाती हैं।
पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों का लाइसेंस और हेलमेट की जांच सुनिश्चित की जाए ताकि यातायात नियमों का पालन हो सके।
समाजसेवी ने आशा व्यक्त किया कि प्रशासन इस दिशा मे शिघ्र ठोस कदम उठाएगा जिससे व्यवस्था मे सुधार हो सके और आम जनता को राहत मिल सके। #🆕 ताजा अपडेट
नवरात्र महा अष्टमी मां भगवती के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र नवरात्र अष्टमी के दिन मां भगवती के दरबार मे दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओ का हुजुम उमड़ पड़ाl गुरुवार को आदि शक्ति मां दुर्गा का देवी महागौरी के रुप में दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गएl घंटा घड़ियाल शंख ध्वनि के बीच श्रद्धालुओ के जय जय कार से परिसर गुंजायमान रहाlनगर और ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थित देवी मंदिरो पर स्नान ध्यान कर प्रातःकाल से ही लोग पहुचने लगे थे समय के साथ ही कतार लम्बी होती चली गई, कतार मे लगे भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहेl
नवरात्र के आठवे दिन मां दुर्गा का मां महा गौरी के रुप मे श्रृंगार किया गया,रंग विरंगे सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार के उपरांत निखरे अलौकिक स्वरुप का दर्शन पूजन कर भक्त निहाल हो गए।प्रातः काल ही सदर महाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर,चौरा माता मंदिर,बंबा देवी,काली माता मंदिर काली महाल के साथ शीतला मंदिर लालापुर व गंगा तट पर विराजमान मां शीतला धाम डेरवा ,शक्ति धाम तिंलगा मे भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।इस दौरान मंदिर परिसर में दिन भर भजन कीर्तन का क्रम चलता रहाl #🆕 ताजा अपडेट
समारोह पूर्वक किया गया बी.बी.पी.एम.एकेडमी का शुभारंभ
आयोजित सुंदरकांड व सम्मान समारोह ने बढ़ाई गरिमा
गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड कोइरान मोहाल मे भारत भारती पूर्व माध्यमिक एकेडमी (बी.बी. पी.एम.एकेडमी) का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के बीच किया गया। इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध जन, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
कार्यक्रम के दौरान एकेडमी के डायरेक्टर एम.पी.चौबे द्वारा नगर के विशिष्ट अतिथियों एवं प्रबुद्घ व्यक्तियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिससे समारोह में आत्मीयता का भाव और अधिक प्रबल हो गया।
प्रबंधन ने बताया कि बी.बी.पी.एम.एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों,अनुशासित वातावरण एवं अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विशेष रूप से संस्थान में संचालित “किड्जी” (प्रारंभिक शिक्षा खंड) का भी उल्लेख किया गया, जहां छोटे बच्चों के लिए खेल-खेल में सीखने की पद्धति अपनाई जाएगी। रंगीन कक्षाएं, आकर्षक शिक्षण सामग्री एवं गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों की बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।
अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं शिक्षा की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। उनका कहना था कि इस तरह के संस्थान बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह के अंत में सभी ने अकादमी की उन्नति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की lइस मौके पर सर्व समाज जनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ,माता प्रसाद चौबे,शेष धर पांडेय,ऋषभ पांडेय,सत्यम चौबे अनुराग चौबे व अन्य रहे l #🆕 ताजा अपडेट
रामपुर घाट गांव मे गमछा के सहारे लटका मिला युवक का शव।
परिजनों ने प्रेमिका और उसकी मां पर जताई हत्या की आशंका
गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट अमिलौर गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक का शव रहस्यमय स्थिति में गमछे के सहारे लटका मिला।
घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा 30 वर्ष जो लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी बताया गया।देर रात गांव के बाहर उसके खुद के मकान के एक कमरे में उसका शव लटका मिला,सूचना पर पहुंचे परिजन आनन फानन में उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।भाई जितेंद्र वर्मा ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रात्रि के लगभग 12:30 बजे के करीब पड़ोसी से उसे जानकारी मिला कि उसके भाई का शव कमरे में फंदे मे लटका हुआ है,पड़ोसियों से ही उसे ज्ञात हुआ कि गांव की ही एक युवती जिससे उसके भाई का प्रेम प्रपंच चल रहा था वह और उसकी मां घटना की सूचना पड़ोसियों को देकर चली गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि उसके भाई की प्रेमिका और उसकी मां के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। भाई ने तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल कर प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल में लग गई है। बताया जाता है मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक की शादी भी अभी नही हुई थी। उसकी माँ भी आंख से दिव्यांग है परिवार की जीविका उसी के सहारे चलती थी। #🆕 ताजा अपडेट
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम 🌸
आज महाशिवरात्रि माह की पावन, शुभ एवं मंगल बेला है।
इस पवित्र अवसर पर साप्ताहिक सोमवार को
त्रिनेत्रधारी, कैलाशवासी, ब्रह्माण्ड नायक, काशी द्वार रक्षक,
पाण्डवकालीन युग से विराजमान स्वयंभू महादेव
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ का
बेलपत्र, भांग, भस्म, सुगंधित पुष्प एवं चंदन से
अत्यंत भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। 🌿✨
🕉 श्रृंगार प्रारंभ – सायं 4:30 बजे
🪔 आरती एवं श्रृंगार दर्शन – रात्रि 7:00 बजे
सभी श्रद्धालु भक्तगण सपरिवार पधारकर
भोलेनाथ के दिव्य दर्शन करें
एवं अपने परिवार के सुख, शांति और कल्याण की
कामना के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें। 🙏
हर हर महादेव 🔱
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ श्रृंगार समिति #🆕 ताजा अपडेट
उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करेगी विभाग
गोपीगंज विद्युत विभाग,02 फरवरी सोमवार से एक विशेष जागरूकता अभियान शुरु कर रही है।इस अभियान के अंतर्गत उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हैं।
यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड गोपीगंज राकेश कुमार मौर्य ने दी, बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में UPPCL Smart App डाउनलोड कराना, उपभोक्ताओं का सही मोबाइल नंबर अद्यतन करना, तथा नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
इस विशेष अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, भदोही द्वारा लाइनमैन एवं अवर अभियंताओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें स्मार्ट मीटर संचालन, ऐप उपयोग, उपभोक्ता संवाद एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करते हुए समय पर बिल भुगतान करें एवं स्मार्ट सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, जिससे निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर पर दो तरह के एप्लीकेशन उपलब्ध कराया गया है,जो कि UPPCL Consumer App व Orjavaan app है।स्मार्ट मीटर उपभोक्ता द्वारा स्वयं भी इस app को डाउनलोड करके अपनी मीटर खपत,बिल भुगतान एवं अन्य जानकारी व सेवाएं घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। #🆕 ताजा अपडेट
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर एवं
साप्ताहिक सोमव्रत के शुभ संयोग पर
त्रिकालदर्शी महाकाल का विशेष रुद्राक्ष श्रृंगार
तिरंगे के दिव्य स्वरूप में अत्यंत श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न किया गया।
इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन पाकर
समस्त शिवभक्त भाव-विभोर हो उठे
और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से
पूरा धाम गुंजायमान हो गया।
मुख्य श्रृंगार कर्ता:
दीपक तिवारी
आयोजक:
श्री बाबा तिलेश्वर नाथ धाम श्रृंगार समिति
समर्पित:
समस्त शिवभक्तों को
🙏 हर हर महादेव | जय महाकाल | जय हिंद 🇮🇳 #🆕 ताजा अपडेट
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर साइकिलिंग क्लब को मिला प्रशस्ति पत्र
क्लब के अध्यक्ष को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
सोलहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में जागरूकता अभियान मे सराहनीय योगदान करने के लिए जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने साइकिलिंग क्लब की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताऊल मुस्तफा अंसारी को सम्मानित किया l
भदोही साइकिलिंग क्लब लम्बे समय से प्रत्येक रविवार को जागरुकता अभियान चलाकर स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन शैली का अलख जगाते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करती है l क्लब से जुड़े लोग शासन व प्रशासन स्तर पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर शासन की मंशा के अनुरूप प्रचार प्रसार मे सहयोग प्रदान करते हैं l इस सराहनीय कार्य की बदौलत रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने क्लब को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया l इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l #🆕 ताजा अपडेट










